February 2018

100 Most Important GK Questions [भारतीय इतिहास] part-2

1.     किस नगर को कुव्वत-उल-इस्लाम का नाम दिया गया था
देवनगरी को
2.    भारत के इतिहास के संबंध में अब्दुल हमीद लाहौरी कौन थे
शाहजहां के दरबार में एक राजकीय इतिहासकार
3.    सुल्तान कुतुबुद्दीन ऐबक की मृत्यु कैसे हुई थी
चौगान खेलते समय घोड़े से गिरकर
4.    अड़ाई दिन का झोपड़ा कहां स्थित है
अजमेर में
5.    मुगल शासकों में से किसने पहली बार राजा के रूप चित्र युक्त सिक्के चलाए
जहांगीर ने
6.    प्राचीन सिक्कों पर वीणा बजाते हुए किस हिंदू शासक को दिखाया गया था
समुद्रगुप्त को
7.    कौन सा दर्शन भागवत धर्म का मुख्य आधार है
विशिष्टाद्वैत दर्शन
8.    दिल्ली सल्तनत काल की आधिकारिक भाषा क्या थी
फारसी भाषा
9.    वह मोर राजा जो आमंत्रिघात नाम से जाना जाता था
बिंदुसार
10.   गुजरात विजय की स्मृति में अकबर ने फतेहपुर सीकरी में किसका निर्माण
करवाया था
बुलंद दरवाजे का

Top 100 भारतीय इतिहास / संस्कृति GK प्रश्न/उत्तर


1.     इब्न बत्तूता किस शासक के शासनकाल में भारत आया था
मोहम्मद बिन तुगलक
2.    चोल शासक किस धर्म के अनुयाई थे
शैव धर्म के
3.    किस युद्ध को जीतने के बाद शेरशाह ने दिल्ली में अफगान सत्ता की स्थापना की थी
चौसा का युद्ध
4.    किस मुगल शासक को 'शहो बेखबर' के नाम से जाना जाता था
बहादुर शाह प्रथम को
5.    तारीख हिंद ग्रंथ की रचना किसने की थी
अलबरूनी ने
6.    दीवान--कोही की स्थापना किस सुल्तान ने की थी
मोहम्मद तुगलक ने
7.    मध्यकालीन इतिहास का सर्वाधिक विवादास्पद शासक किसे माना जाता है
मोहम्मद तुगलक को
8.       सल्तनत काल में विद्वानों एवं धार्मिक लोगों को प्रदान की जाने वाली आर्थिक सहायता क्या कहलाती थी
इदरार
9.       महात्मा बुद्ध की मृत्यु के बाद उनके शरीर के अवशेषों पर कितने स्तूपों का निर्माण किया गया
8 स्तूपों  का
10.   महमूद गजनवी ने भारत पर अंतिम आक्रमण किस वर्ष किया
1027 . में

त्रिभुज से सम्बंधित परीक्षा उपयोगी महत्त्वपूर्ण तथ्य

त्रिभुज से सम्बंधित परीक्षा उपयोगी महत्त्वपूर्ण तथ्य (Important Facts Related to 

Triangles For Compatetive Exams)


एसएससी(SSC), बैंक, UPSC, आरआरबी(RRB), TET आदि महत्वपूर्ण परीक्षाओं में अक्सर ही त्रिभुज की विशेषताओं तथा त्रिभुज के निम्लिखित गुण पर आधारित प्रश्न पूछे जाते हैं



यदि किसी त्रिभुज की एक भुजा बढ़ाई जाये तो इस प्रकार बना बहिष्कोण सुदूर अंतःज कोणों के  
योगफल के बराबर होता है

Important Facts Related to     Triangles For Compatetive Exams





त्रिभुज क्या है? त्रिभुज के प्रकार और त्रिभुज की विशेषताएं - Types of Triangle in Hindi

त्रिभुज क्या है(What is Triangle)? त्रिभुज के प्रकार(Types of Triangle in Hindi) और त्रिभुज की विशेषताएं(Properties of Triangle in Hindi)

त्रिभुज क्या है(What is Triangle) Tribhuj Kya hai? 

त्रिभुज (Triangle): "तीन रेखा खंडों से निर्मित एक बंद ज्यामितिय आकृति त्रिभुज कहलाता है," 
Triangle

किसी भी त्रिभुज में सदैव तीन भुजाएं (sides), तीन शीर्ष(vertex) तथा तीन कोण (angles) होते हैं और किसी त्रिभुज के तीनों कोणों का योग 180 डिग्री होता है |

त्रिभुज क्या है(What is Triangle)? त्रिभुज के प्रकार(Types of Triangle in Hindi) और त्रिभुज की विशेषताएं(Properties of Triangle) [Tribhuj ke Prakar aor Tribhuj ki Visheshtain]:-

त्रिभुज के प्रकार और विशेषताएँ निम्नलिखित हैं-  

समबाहु त्रिभुज (Equilateral Triangle): वह त्रिभुज जिसकी सभी भुजाएं बराबर हो, समबाहु त्रिभुज कहलाता है.

विशेषताएं (Properties):

समबाहु त्रिभुज का प्रत्येक कोण समान कोण होता है.

समबाहु त्रिभुज में प्रत्येक कोण की माप 60 डिग्री होती है.

समद्विबाहु त्रिभुज (Isosceles Triangle): वह त्रिभुज जिसकी दो भुजाएं बराबर हो, समद्विबाहु त्रिभुज कहलाता है.

विशेषताएं (Properties):

अगर कोई त्रिभुज समद्विबाहु त्रिभुज है तो उसके कोई भी दो कोण बराबर होंगे

किसी भी समद्विबाहु त्रिभुज में बराबर कोणों की सम्मुख भुजाएं भी बराबर होती हैं अर्थात अगर किसी त्रिभुज दो भुजाएं बराबर हों तो उनके सम्मुख कोण बराबर होंगे और यदि किसी त्रिभुज में दो कोण बराबर हो तो उनकी सम्मुख भुजाएं भी बराबर होंगी
विषमबाहु त्रिभुज(Heterogeneous Triangle): अगर किसी भी त्रिभुज में तीन भुजाओं में से कोई भी  भुजा एक दूसरे के बराबर न हो तो उसे विषमबाहु त्रिभुज कहते हैं

विशेषताएं (Properties):

विषमबाहु त्रिभुज के तीनो कोण असमान कोण होते हैं

विषमबाहु त्रिभुज में सदैव बड़े कोण के सामने की भुजा बड़ी तथा छोटे कोण के सामने की  भुजा छोटी होती है

विषमबाहु त्रिभुज में सदैव बड़ी भुजा का सम्मुख कोण बड़ा तथा छोटी भुजा का सम्मुख कोण छोटा होता है

न्यूनकोण त्रिभुज (Acute Angle Triangle): अगर किसी भी त्रिभुज में तीनों को और न्यूनकोण हो अर्थात त्रिभुज का प्रत्येक कोण सदैव 90 डिग्री से कम हो तो ऐसे त्रिभुज को न्यून कोण त्रिभुज कहते हैं

विशेषताएं (Properties):
किसी भी न्यूनकोण त्रिभुज में सदैव दो कोणों का योग 90 डिग्री से अधिक होता है

किसी भी न्यूनकोण त्रिभुज में दो भुजाओं के वर्गों का योग सदैव तीसरी भुजा के वर्ग से बड़ा होता है

अर्थात

a2 + b2 > c2

जहां a, b, और c भुजाओं की लंबाई है

समकोण त्रिभुज (Right angled Triangle): अगर किसी भी त्रिभुज में कोई एक कोण समकोण हो अर्थात 90 डिग्री हो तो उसे समकोण त्रिभुज कहते हैं

विशेषताएं (Properties):

समकोण त्रिभुज में अन्य दो कोणों का योगफल 90 डिग्री होता है

अगर किसी त्रिभुज में कोई दो कोणों का योगफल तीसरे कोण के बराबर हो तो उसे समकोण त्रिभुज कहते हैं

किसी भी समकोण त्रिभुज में बड़ी भुजा का वर्ग शेष दो भुजाओं के वर्गों के योग के बराबर होता है

अर्थात

  >   A² +  

जहां a, b, और c भुजाओं की लंबाई है  c तथा सबसे बड़ी भुजा है

अधिककोण त्रिभुज(Obtuse angle Triangle): यदि किसी त्रिभुज का कोई एक कोण अधिक कोण हो अर्थात 90 डिग्री से अधिक हो तो ऐसे त्रिभुज को अधिक कोण त्रिभुज कहते हैं

विशेषताएं (Properties):

अगर किसी भी त्रिभुज में कोई दो कोणों का योगफल 90 डिग्री से कम हो तो ऐसे त्रिभुज को अधिक कोण त्रिभुज कहते हैं

किसी भी अधिक कोण त्रिभुज में दो भुजाओं के वर्गों का योग सदैव तीसरी भुजा के वर्ग से छोटा होता है

अर्थात

A² + B² < C²

जहां a, b, और c भुजाओं की लंबाई है