वो 5 देश जहाँ बहुत कम समय में ही मिल जाती है नागरिकता

वो 5 देश जहाँ बहुत कम समय में ही मिल जाती है नागरिकता

    हम में से बहुत से लोग ऐसे होते हैं जिन्हे घूमने फिरने का बहुत शौक रहता है। ये लोग अक्सर यात्रा करते रहते हैं और यात्रा के दौरान कई बार ऐसा भी मन करता है की काश यहाँ ही बस जाएँ। किसी भी देश में बसने के लिए सबसे पहले वहां की नागरिकता प्राप्त करना पड़ता है। नागरिकता मिलने के बाद ही हम उस देश में हमेशा के लिए रह सकते हैं। आज के समय में अमेरिका, इंग्लैंड, जापान जैंसे देशों में नागरिकता लेना और वहां बसना लोहे के चने के बराबर है। लेकिन कुछ ऐसे भी देश हैं जिनकी नागरिकता कुछ आसान नियमों का पालन करके बिना किसी झंझट के आसानी से प्राप्त हो जाती है। 


    आईए जानते है वो कोन से 5 देश हैं जिनकी नागरिकता आसानी से बहुत कम समय में ही मिल जाती है-


    1. स्पेन

    यदि आप स्पेन में शादी कर लेते हैं और वहाँ एक साल बिता लेते हैं, तो ऐसे जोड़ों को वहां की नागरिकता आसानी से मिल जाती है। यह स्पेनिश नागरिकता प्राप्त करने की सबसे सीधी प्रक्रियाओं में से एक है। स्पेन में नागरिकता प्राप्त करने का दूसरा तरीका ये ही कि आप स्पेन में निवेश करें।  स्पेन में रहने के 2, 5 या 10 साल बाद आप अपने रेजिडेंसी परमिट का उपयोग कर सकते हैं। स्पेन काफी लोग रेजिडेंसी परमिट के द्वारा भी आसानी से रेजीडेंसी से नागरिकता ले सकते हैं।



    2. पेरू

    पेरू एक ऐसा लैटिन अमेरिकी राष्ट्र है जिसमें आप केवल दो साल रह लेते हैं तो 2 साल के निवास के बाद पेरू की नागरिकता प्राप्त करना बेहद आसान हो जाता है। यदि आप पेरू में 2 साल के रहने के बाद वहां की नागरिकतरा के लिए आवेदन करते हैं तो आपको स्पेनिश भाषा और पेरू के इतिहास और संस्कृति की परीक्षा पास करना अनिवार्य होगा। यदि पेरू में रहने के बाद आपकी शादी के दो साल बीत गए हैं और इसके बाद नागरिकता लेना चाहते हैं तो आपको इस तरह से कोई स्पेनिश भाषा या पेरू सांस्कृतिक परीक्षा देने की कोई आवश्यकता नहीं होगी।




    3. पुर्तगाल

    पुर्तगाल की नागरिकता पाने के लिए आपको कम से कम यहाँ 5 साल तक रहना होगा। इसके बाद यहां पुर्तगाल की नागरिकता आवेदनकर सकते हैं। यहाँ आप ऑनलाइन वर्कर वीज़ा के द्वारा भी  नागरिकता फॉर्म भर सकते हैं।  पहले साल में पुर्तगाल में कम से कम 4 महीने बिताना होगा और इसके पश्चात फिर 2 साल की अवधि में एक वर्ष 4 महीने रहना पड़ेगा। पुर्तगाल में  5 वर्ष की अवधि में आप लगातार 6 महीने तक देश से बाहर नहीं जा सकते और इसके बाद आपको आमदिनी का प्रूफ बी दिखाना पड़ेगा। 


    4. पराग्वे

    पराग्वे में आपको 3 वर्ष के पश्चात् आपको नागरिकता आसानी से प्राप्त हो जाती है। पराग्वे में आपको 3 वर्ष के दौरान कम से कम 183 दिन व्यतीत करने अनियार्य हैं। पराग्वे में आपको नागरिकता लेने के लिये आपके अकाउंट में 5000 अमेरिकी डॉलर (5000 USD) होना आवश्यक है। 


    5. आर्मेनिया

    आर्मेनिया में भी आपको 3 साल के पश्चात् नागरिकता पाने के लिए योग्य हो जाते हैं।  आर्मेनिया में पहले आपको इंवेस्ट करके यहां का निवास परमिट प्राप्त करना होगा। इसके आलावा यदि आप छात्र हैं और आपने यहाँ अर्मेनियन यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेने के बाद ज्यादा समय बिता लिया तो यहाँ की नागरिकता के लिए आवेदन कर सकते हैं। 


    ... Please Share This...

    Related Links -
    पढ़ें: टॉपर्स नोट्स / स्टडी मटेरियल-

    0 Comments:

    Post a Comment