Pronoun in Hindi [Definition & Types with Examples]

Pronoun in Hindi [Definition & Types with Examples]

    Pronoun in Hindi 

    Pronoun (Definition) / Pronoun ki Pribhasha (परिभाषा)


    "वे शब्द जो Noun (संज्ञा) के स्थान पर प्रयोग होते हैं, उन्हें  Pronoun  कहते हैं।"
    “A word used in place of a noun is called pronoun.”

    Example: Mr. Gupta being a doctor, he is also a good teacher.

    Explanation: यहां मिस्टर गुप्ता (Mr. Gupta) के स्थान पर he का प्रयोग किया गया है, इसलिए he यहां पर  Pronoun (सर्वनाम) होगा। 

    Pronoun in Hindi [Definition & Types with Examples]


    Types of Pronoun (Pronoun के  प्रकार)


    Pronoun निम्नलिखित10 प्रकार के होते हैं। 

    1. Personal Pronouns  (पुरुषवाचक सर्वनाम)
    2. Possessive Pronouns  (अधिकारवाचक सर्वनाम)
    3. Demosttrative Pronouns (संकेतवाचक सर्वनाम)
    4. Distributive Pronouns   (वितरणवाचक सर्वनाम)
    5. Reciprocal Pronouns  (पारस्परिक संबंध वाचक सर्वनाम)
    6. Reflexive Pronouns  (निजवाचक सर्वनाम)
    7. Emphatic Or Emphasising Pronouns  (दबाव सूचक सर्वनाम)
    8. Indefinite Pronouns (अनिश्चयवाचक सर्वनाम)
    9. Relative Pronouns (संबंधवाचक सर्वनाम)
    10. Interrogative Pronouns (प्रश्नवाचक सर्वनाम)


    1. Personal Pronouns (पुरुषवाचक सर्वनाम): 

    ऐसे Pronouns जो तीनो प्रकार के Persons (First , Second & Third Persons) के लिए प्रयोग होते हैं, Personal Pronouns कहलाते हैं। जैसे:

    Examples:

    I, We, You, They, He, She, It, him, her, us, them आदि। 

    Personal Pronouns (व्यक्तिवाचक सर्वनाम) के भी निम्नलिखित 2 प्रकार होते हैं। 

    (a) Subjective Pronoun (कर्ता  वाचक सर्वनाम): 

    जब किसी Personal Pronouns का प्रयोग Subject की तरह होता है तो ऐसे Pronouns को Subjective Pronoun कहते है।  जैसे:

    Examples:

    I am writting a letter. 
    You are going to market.
    He is laughing. 

    ऊपर दिए गए वाक्यों में I , You , He आदि Pronoun का प्रयोग Subject की तरह हुआ है अतः ये सभी Subjective Pronouns है। 

    (b) Objective Pronoun (कर्म वाचक सर्वनाम): 

    जब किसी Personal Pronouns का प्रयोग Object की तरह होता है, तो ऐसे Pronouns को Objective Pronoun कहते है।  जैसे:

    Examples:

    He is happy with us. 
    You sent me a lovely gift. 
    I like you very much.

    ऊपर दिए गए वाक्यों में us , me , you आदि Pronoun का प्रयोग Object की तरह हुआ है अतः ये सभी Objective Pronouns है। 

    2. Possessive Pronouns  (अधिकार वाचक सर्वनाम): 

    ऐसे Pronouns जिनसे किसी व्यक्ति या वस्तु पर अधिकार प्रकट हो तो ऐसे Pronouns को Possessive Pronouns कहते हैं। जैसे: mine ,ours ,yours hers theirs his आदि। 

    Examples:

    Ours is a new house. 
    Your mother is a doctor but mine is a housewife. 
    (आपकी माँ एक डॉक्टर हैं लेकिन मेरी माँ एक गृहिणी हैं)
    Save your money and mine too. 
    (आप अपना पैसा बचाओ और मेरा भी)
    He lost my pen as well as yours. 
    (उसने मेरी भी कलम खो दी और तुम्हारी भी)

    Note: 1. 

    Possessive Pronouns को किसी Sentence में Verb के Subject के रूप में भी प्रयुक्त हो सकता है। 

    Examples:

    Yours is a new cycle.
    इस वाक्य का निम्नलिखित अर्थ होगा।
    Your cycle is a new cycle.

    Note: 2. 

    Possessive Pronouns को किसी Sentence में Verb के Object के रूप में भी प्रयुक्त हो सकता है। 

    Examples:

    This car is mine. 
    इस वाक्य का निम्नलिखित अर्थ होगा। 
    This car is my car. 

    3. Demosttrative Pronouns (संकेतवाचक सर्वनाम):

    ऐसे Pronouns जो किसी भी व्यक्ति या वस्तु को व्यक्त करने के लिए प्रयुक्त होते है तो ऐसे Pronouns को Demosttrative Pronouns कहते  हैं। जैसे - This , that , these , those , such आदि। 

    Examples:

    This is a computer. 
    That is a train. 
    These are pens. 
    Those are books.

    4. Distributive Pronouns   (वितरणवाचक सर्वनाम): 

    वे Pronouns जो किन्ही भी दो या दो से अधिक व्यक्तियों या वस्तुओ में से "किसी एक" या "किसी एक भी नहीं" का बोध कराने के लिए प्रयोग किया जाता है, तो ऐसे Pronouns को  Distributive Pronouns कहते हैं। जैसे : each , either , neither none ,every आदि। 

    Examples:

    Either of these two books is novel. 
    (इन दोनों  किताबों में से कोई एक उपन्यास है)
    Neither of these two pens is red. 
    (इन दोनों पेन में से कोई भी लाल नहीं है)
    None of his daughters passed the high school exam. 
    (उनकी किसी भी बेटी ने हाई स्कूल की परीक्षा पास नहीं की)

    5. Reciprocal Pronouns  (पारस्परिक संबंध वाचक सर्वनाम): 

    वे Pronouns जिनसे किसी दो व्यक्तियों या वस्तुओ में से पारस्परिक सम्बन्ध का बोध कराने के लिए प्रयोग किया जाता है, तो ऐसे Pronouns को  Reciprocal Pronouns कहते हैं। जैसे : each other , one another आदि। चूँकि each other तथा one another से पारस्परिक सम्बन्ध को व्यक्त किया जाता है, अतः each other तथा one another दोनों ही Reciprocal Pronouns हैं। 

    Examples:

    Two men fought each other. 
    (दो आदमी आपस में लड़ पड़े)
    All the players of the cricket match said congratulations to one another.
    (क्रिकेट मैच के सभी खिलाड़ियों ने एक दूसरे को बधाई दी)
     

    6. Reflexive Pronouns  (निजवाचक सर्वनाम): 

    जब किसी Hindi Sentence में "स्वयं" , "खुद ही" , "खुद को" , "अपने आप" आदि शब्द आए तो ऐसे शब्दों को English में Translate करने के लिए Reflexive Pronouns का प्रयोग किया जाता है। जैसे : Myself ,yourself ,yourselves , ourself , ourselves , himself , herself , itself , themselves , oneself  आदि। 

    Examples:

    Mohini prides herself on her talent.
    (मोहिनी को अपनी प्रतिभा पर गर्व है)
    I myself did this job. 
    (मैंने खुद ही यह काम किया)

    7. Emphatic Or Emphasising Pronouns (दबाव सूचक सर्वनाम): 

    वे Pronouns जो किसी व्यक्ति या वस्तु पर जोर या दबाव डालने के लिए प्रयोग किये जाते हैं, तो ऐसे Pronouns को Emphatic Or Emphasising Pronouns कहते हैं। इस प्रकार कर्ता (Subject) द्वारा किये गए कार्य का प्रभाव सीधे कर्ता (Subject) पर ही पड़ता है। जैसे : Myself ,yourself ,yourselves , ourself , ourselves , himself , herself , itself , themselves , oneself  आदि। 

    Examples:

    Mohan prepared dinner himself. 
    (मोहन ने रात का खाना खुद तैयार किया)
    Mataji washed the clothes herself. 
    (माताजी ने स्वयं कपड़े धोए)

    Explanation : अगर वाक्य "मोहन ने रात का खाना खुद तैयार किया" के स्थान पर "मोहन ने रात का खाना तैयार किया" तब भी यही पता चलता है कि रत का खाना में ने ही तैयार किया है लेकिन पहले वाक्य से सब्जेक्ट पर जोर पद रहा है अतः यहाँ  "himself " Emphatic Or Emphasising Pronouns है। 

    8. Indefinite Pronouns (अनिश्चयवाचक सर्वनाम): 

    वे Pronouns जिनसे किसी अनिश्चित व्यक्ति या वस्तु का बोध कराने के लिए प्रयोग किया जाता है, तो ऐसे Pronouns को Indefinite Pronouns कहते हैं। जैसे : everyone, someone, no one, anyone, everybody, somebody, no body, anybody, everything, something, nothing, anything, all, some, both, any, much , few, little, another, आदि। 

    Examples:

    Someone knocked at the door.
    (किसी ने दरवाजा खटखटाया।) 
    Nobody helped us. 
    (किसी ने हमारी मदद नहीं की)
    You can not find anything at this place. 
    (आप इस जगह पर कुछ भी नहीं पा सकते हैं)

    9. Relative Pronouns (संबंधवाचक सर्वनाम): 

    वे Pronouns जो Sentence में उससे पहले आए किसी Noun से सम्बन्ध बताने या वाक्यों को जोड़ने के लिए प्रयोग किये जाते हैं, तो ऐसे Pronouns को Relative Pronouns कहते हैं। जैसे : who, whom , whose , which, what , that आदि। 

    Examples:

    They met Ram who is my friend. 
    (वे राम से मिले जो मेरे मित्र हैं)
    He called when I was talking to the principal. 
    (उसने फोन किया जब मैं प्रिंसिपल से बात कर रहा था।)
    The boy that I met in the market was her brother.
    (बाजार में जो लड़का मुझे मिला, वह उसका भाई था)

    10. Interrogative Pronouns (प्रश्नवाचक सर्वनाम): 

    ऐसे Pronouns जो प्रश्न पूछने के लिए प्रयुक्त होते है, तो ऐसे Pronouns को Interrogative Pronouns कहते  हैं। जैसे - what , where , why , who, whom, whose, which, how , how much , how many आदि। 

    Examples:

    What is your name?
    (आप का क्या नाम है ?) 
    Where do you live?
    (आप कहाँ रहते हैं ?)
    Why are you standing here?
    (आप यहाँ क्यों खड़े हैं ?)
    How old is he? 
    उसकी उम्र क्या है?

    ... Please Share This...

    Related Links -
    पढ़ें: टॉपर्स नोट्स / स्टडी मटेरियल-

    0 Comments:

    Post a Comment