🚨 Live Now

क्या आपकी तैयारी पक्की है?

Free Mock Tests For All Govt. Exams 2026-27:

नए परीक्षा पैटर्न पर आधारित & 100% Real Exam Hall Mode Full Mock Test दें। परीक्षा से पहले अपनी रैंक और स्कोर चेक करें!

Start Free Mock Test 👉
  रीजनिंग-सादृश्यता (Analogy)

रीजनिंग-सादृश्यता (Analogy)

Quick View:
    सादृश्य या समानता परीक्षण (Analogy or Analogy Test)
    सादृश्यता (Analogy) का अर्थ है " एक सामान गुण " या "समानता"  प्रदर्शित करना । Analogy को हिन्दी भाषा में समरूपता, समानता या सादृश्य आदि नामों से जाना जाता है । किसी वस्तु या शब्द या अंक या प्रतिक्रिया के किसी अन्य वस्तु या शब्द या अंक या प्रतिक्रिया से गुण रूप आकार प्रकार लक्षण इत्यादि में किसी भी प्रकार से निहित या प्रदर्शित समानता को सादृश्यता (Analogy)  या सहसंबंध कहा जाता है
    सादृश्यता (Analogy)  पर आधारित प्रश्नों में किसी प्रकार का संबंध दिया जा सकता है जिसे हम अपने दैनिक जीवन में देखते हैं या सोचते हैं सादृश्यता (Analogy)  पर आधारित प्रश्नों में दिए गए दो वस्तुओं या शब्दों या दो अंको के संबंध पर विचार करते हुए दिए गए उत्तर विकल्पों में से उचित  शब्द अंक की पहचान करनी होती है जिसका संबंध दिए गए तीसरे वस्तु  या शब्द या अंक के साथ उसी प्रकार स्थापित हो जिस प्रकार दिए गए प्रथम दो शब्दों के साथ हो


    उदाहरण के लिए : (1)  अध्यापक का संबंध जिस प्रकार विद्यार्थी से है उसी प्रकार दर्जी का संबंध निम्न में से किस से है?
    1. सुई 
    2. कपड़ा
    3. दुकान 
    4. मशीन 
    Ans. : 2 , व्याख्या - जिस प्रकार अध्यापक विद्यार्थी को शिक्षित करके उसे सभ्य नागरिक बनाता है (नया रूप देता है ) उसी प्रकार दर्जी सिलाई करके कपड़े को नया रूप देता है। 

    उदाहरण (2): अध्यापक का संबंध जिस प्रकार विद्यालय से है उसी प्रकार दर्जी का संबंध निम्न में से किस से है?
    1. सुई 
    2. कपड़ा
    3. दुकान 
    4. मशीन 
    Ans. : 3 , व्याख्या - जिस प्रकार अध्यापक का कार्य स्थल उसका विद्यालय है, उसी प्रकार दर्जी का कार्य स्थल उसकी दुकान है। 
    कुछ और उदाहरण
    उदाहरण :  मीनू : भोजन : केटेलाँग :?  
    1.       अखबार
    2.       पुस्तकें
    3.       रैंक
    4.   पुस्तकालय

    उदाहरण :  प्रकाश : अंधकार :: ज्ञान :? 

    1.       चमक
    2.       बुध्दि
    3.       रचनाशील
    4.       अज्ञान
    उदाहरण :  धागा : कपडा : : तार : ?  

    1.       छलनी
    2.       रस्सी
    3.       टेलीग्राफ
    4.   जाली

    उदाहरण :  कवि : कविता :: चित्रकार :?  

    1.       कृची
    2.       रंग
    3.       चित्रकारी
    4.   पैन्टिंग
    उदाहरण :  मछली : शल्क : भालू :?  

    1.       पत्ते
    2.       लोमचर्म
    3.       त्वाचा
    4.       पंख


    समरूपता के आधार पर प्रश्नों के प्रकार : 
    1. शब्दों की समरूपता पर आधारित प्रश्न 
    2. अंकों की समरूपता पर आधारित प्रश्न 
    3. अक्षरों की समरूपता पर आधारित प्रश्न 
    4. चित्रों की समरूपता पर आधारित प्रश्न 

    1. शब्दों की समरूपता पर आधारित प्रश्न  
    शब्दों के बीच संबन्धों का आधार निम्नलिखित हो सकता है: 
    a) राशि और इकाई (Physical Quantity and its Unit)
    उदाहरण : द्रव्यमान : किलोग्राम :: ?
    1. बुखार : चिकित्सक 
    2. वायु दाब : बैरोमीटर 
    3. तापमान : थर्मामीटर 
    4. लंबाई : मीटर 
    Ans: 4 - व्याख्या : जिस प्रकार द्रव्यमान की इकाई किलोग्राम है उसी प्रकार लंबाई की इकाई मीटर है। 

    b) राशि और मापन यंत्र  (Physical Quantity and its Instrument of Measurement)
    उदाहरण : दूध की शुद्धता  : लैक्टोमीटर  :: ?
    1. विद्युत धारा  : वोल्टमीटर  
    2. वायु दाब : पास्कल 
    3. तापमान : थर्मामीटर 
    4. लंबाई : मीटर 
    Ans: 3 - व्याख्या : जिस प्रकार दूध की शुद्धता को लैक्टोमीटर से मापते है उसी प्रकार तापमान को थर्मामीटर से मापते  है।
    c) देश और मुद्रा   (Country and its Currency)
    उदाहरण : बंगलादेश जिस प्रकार संबन्धित है टका से उसी प्रकार जापान संबन्धित है .......... से 
    1. दिनार 
    2. येन  
    3. यूरो  
    4. पीसो  
    Ans: 2 - व्याख्या : जिस प्रकार बंगलादेश की मुद्रा टका है उसी प्रकार जापान की मुद्रा येन है।
    d) देश और राजधानी    (Country and its Capital)
    उदाहरण : ईरान  जिस प्रकार संबन्धित है तेहरान से उसी प्रकार पाकिस्तान  संबन्धित है .......... से 
    1. कराची  
    2. इस्लामाबाद   
    3. ढाका  
    4. लाहौर 
    Ans: 2 - व्याख्या : जिस प्रकार ईरान की राजधानी तेहरान है उसी प्रकार पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद  है।
    e) अध्ययन सामग्री और विषय (Study Material and its Subject)
    उदाहरण :  कीट : कीटविज्ञान :: सर्प : ?
    1. कृषि विज्ञान 
    2. कवक  विज्ञान 
    3. सर्प  विज्ञान  
    4. सरीसृप  
    Ans: 3 - व्याख्या : जिस प्रकार कीट का अध्ययन कीटविज्ञान किया जाता है उसी प्रकार सर्प का अध्ययन सर्प विज्ञान में किया जाता है।

    2. अंकों की समरूपता पर आधारित प्रश्न 
    अंकों  के बीच संबन्धों का आधार निम्नलिखित हो सकता है:
    a) अंक और उसका वर्ग  (Number and  its Square)
    उदाहरण : 15 : 225 :: 21 : 
    1. 441
    2. 121
    3. 361
    4. 461 
    Ans: 1 - व्याख्या : जिस प्रकार 152 = 225,  उसी प्रकार 212 = 441 होता है।
    उदाहरण : 4 : 17 :: 7 : ?
    1. 50
    2. 48
    3. 49
    4. 51 
    Ans: 1 - व्याख्या : जिस प्रकार 42 + 1 = 17,  उसी प्रकार 72 + 1 = 50 होता है।

    इसी प्रकार वर्ग (Square) व घन (Cube) आधारित अनेक प्रश्न हो सकते है।

    b) अंक और गुणांक   (Number and  Some Multiple)
    उदाहरण : 6 : 42 :: 7 : ? 
    1. 40
    2. 56
    3. 48
    4. 52 
    Ans: 2 - व्याख्या : जिस प्रकार 6 × (6+1) = 42 होता है  उसी प्रकार 7 × (7+1) = 56
    उदाहरण : 12 : 72 :: 8 : ?
    1. 36
    2. 38
    3. 40
    4. 32 
    Ans: 1 - व्याख्या : जिस प्रकार 12 × (12/2) = 72,  उसी प्रकार 8 × (8/2) = 32 

    उदाहरण :  25 : 630 :: 10 : ?
    1. 105
    2. 47
    3. 18
    4. 27
    Ans:  (1): (25 × 25) + 5 = 630
    (10 × 10) + 5 = 105.


    c) अंकों का  पुनर्व्यस्थित करना    (Rearrangement of Numbers)
    उदाहरण : 415 : 514 :: 168 : ?
    1. 841
    2. 682
    3. 861
    4. इनमें से कोई नहीं  
    Ans: 3 - यहाँ अंकों को पुनर्व्यस्थित  करके लिखा गया है।

    3. अक्षरों  की समरूपता पर आधारित प्रश्न 

    उदाहरण : JPLM : NTPQ :: BKLO : ?
    1. DOPS
    2. FOPS
    3. FOQR
    4. FRPS
    Ans:  (2):
    जिस प्रकार,
    उसी प्रकार,
    J (+4)→ N
    B (+4)→ F
    P (+4)→ T
    K (+4)→ O
    L (+4)→ P
    L (+4)→ P
    M (+4)→ Q
    O (+4)→ S

    कुछ और उदाहरण

    1. जैसे किसी गाय के लिए बछड़ा है, वैसे ही किसी बकरी के लिए है ?
    • (A) बछेड़ा
    • (B) पिल्ला
    • (C) छौना
    • (D) मेमना
    2. 'मछली' जैसे जल से सम्बन्धित है, वैसे ही 'चिड़िया' किससे सम्बन्धित है ?
    • (A) आकाश
    • (B) वायु
    • (C) जल
    • (D) भोजन
    3. 'जहाज' जैसे 'कप्तान' से सम्बन्धित है, वैसे ही 'अखबार' किससे सम्बन्धित है ?
    • (A) प्रकाशक
    • (B) सम्पादक
    • (C) मुद्रक
    • (D) पाठक
    4. मोची : चमड़ा : : दर्जी : ?
    • (A) बजाज
    • (B) कमीज
    • (C) धागा
    • (D) कपड़ा
    5. भेड़ : मटन : : हिरन : ?
    • (A) मीट
    • (B) वील
    • (C) फ्लेश
    • (D) वेनिजन
    6. पोशाक : दर्जी : : ? : बढ़ई
    • (A) चमड़ा
    • (B) लकड़ी
    • (C) फर्नीचर
    • (D) कपड़ा
    7. पुस्तक : शेल्फ : : कपड़े :
    • (A) कबर्ड
    • (B) वॉर्डराब
    • (C) ब्युरो
    • (D) हैंगर
    8. निम्नलिखित शब्दों में से विषम शब्द चुनिए ?
    • (A) पत्र
    • (B) स्पीड पोस्ट
    • (C) एस एम एस
    • (D) मनी ऑर्डर
    9. निम्नलिखित शब्दों में से विषम शब्द चुनिए ?
    • (A) वर्ग फीट
    • (B) वर्गमूल
    • (C) वर्ग इंच
    • (D) वर्ग मीटर
    10. निम्नलिखित शब्दों में से विषम शब्द चुनिए ?
    • (A) नाक
    • (B) होंठ
    • (C) गला
    • (D) आँखे


    ... Please Share This...

    Related Links -
    पढ़ें: टॉपर्स नोट्स / स्टडी मटेरियल-

    0 Comments:

    Post a Comment