Quick View:
परिचय:
रीजनिंग में इस टॉपिक को जोड़ने का मुख्य उद्देश्य  विभिन्न आरेखों  द्वारा किसी समूह की भिन्न- भिन्न वस्तुओं के बीच संबंध कैसे स्थापित किया जाता है उम्मीदवारों का यह परीक्षण किया जाता है। और वस्तुओं के समूह को आरेख द्वारा निरूपण करने की प्रक्रिया को हर एक ही निरूपण कहते हैं 
विभिन्न प्रकार की प्रतियोगी परीक्षाओं में वेन आरेख से संबंधित कम से कम एक प्रश्न अवश्य पूछा जाता है और कभी-कभी एक ही पर आरेख से संबंधित 5 से 6 प्रश्न तक पूछ लिए जाते हैं 
कुछ महत्वपूर्ण उदाहरण 
उदाहरण 1:
यदि सभी शब्द अलग-अलग समूह के होते हैं, तो नीचे दिए गए चित्र के अनुसार उन्हें दिखाया जाएगा।
हाथी, बिल्ली, घोड़ा
ये सभी तीन प्राणी हैं लेकिन विभिन्न समूहों के बीच उनके बीच कोई संबंध नहीं है। इसलिए उनको तीन अलग-अलग वृत्तों  द्वारा प्रदर्शित किया जाएगा।
उदाहरण 2:
यदि पहला शब्द दूसरे शब्द से संबंधित है और दूसरे शब्द तीसरे शब्द से संबंधित है। तब वे नीचे दिए गए चित्र के रूप में दिखाए जाएंगे।
कुत्ते, स्तनपाई, पशु
कुत्ते स्तनपाई में आते हैं और स्तनपाई पशुओं में आते हैं क्योंकि एक दूसरे से संबंधित है अतः उपर्युक्त निरूपण ही अभीष्ट है।
उदाहरण 3:
यदि दो अलग-अलग वस्तुएं पूरी तरह से तीसरे  से संबंधित हैं, तो उन्हें निम्न प्रकार से दिखाया जाएगा
डीजल, मिट्टी का तेल,  पेट्रोलियम
उदाहरण 4:
यदि दो वस्तुओं के बीच कुछ संबंध हैं और ये दो आइटम पूरी तरह से तीसरे मद से संबंधित हैं तो उन्हें नीचे दिया गया दिखाया जाएगा।
पुरुष, भाई, पिता
भाई का पिता से आपसी खूनी संबंध होता है जबकि यह पुरुष समूह से संबंधित हैं
उदाहरण 5:
जानवर, शेर, चीता
शेर और चीता दोनों जानवरों की अलग-अलग नस्लें है जबकि यह दोनों जानवर समूह से ही संबंधित हैं
उदाहरण 6:
लड़के , विद्यार्थी , खिलाडी 
लड़के , विद्यार्थी , खिलाडी  जिनका संबंध उपर्युक्त आरेख द्वारा  एक दूसरे से संबंधित होगा
उदाहरण 7:
दो समूह पूरी तरह से एक दूसरे से संबंधित हैं और तीसरा समूह पहले दो से पूरी तरह अलग है।
चीता, मांसाहारी, भैंस
सभी चीते मांसाहार हैं लेकिन कोई भैंस  मांसाहारी नहीं है। अतः इनमें आपस में संबंध उपर्युक्त आरेख द्वारा अभीष्ट निरूपण है
उदाहरण 8:
कुत्ते, पशु, मांसाहारी
सभी कुत्ते जानवरों के समूह से संबंधित हैं, लेकिन कुछ कुत्ते मांस खाते हैं, लेकिन सभी नहीं खाते। अतः उपर्युक्त  निरूपण ही अभीष्ट निरूपण है
उदाहरण 9:
कुत्ते, मांसाहारी , भैंस
कुछ कुत्ते मांस खाने वालों हैं, लेकिन सभी जबकि कोई भी भैंस मांस खाने वाला  नहीं हो सकता।









पृवेश परीक्षा ।पृशन अभीयस पृशन वेन आरेख
ReplyDelete