🚨 Live Now

क्या आपकी तैयारी पक्की है?

Free Mock Tests For All Govt. Exams 2026-27:

नए परीक्षा पैटर्न पर आधारित & 100% Real Exam Hall Mode Full Mock Test दें। परीक्षा से पहले अपनी रैंक और स्कोर चेक करें!

Start Free Mock Test 👉
  सामान्य ज्ञान [G.K] ➩ जीव विज्ञान (Biology) Part-3

सामान्य ज्ञान [G.K] ➩ जीव विज्ञान (Biology) Part-3

Quick View:

    #  अमरीका में न्यू हैम्पशायर स्थित पहाड़ ' माउंट वाशिंगटन के ऊपर साल में 1०० से अधिक दिनों तक तूफानी हवाएं चलती हैं।
    #  1556 में आए भूकंपों के दौरान चीन में 8 3० ००० लोग मरे।
    #  वैसे तो बर्फ के पहाड़ आईसबर्ग खारे समुद्रों में तैरते हैं परंतु इनमें से अधिकांश ताजे (मीठे) पानी के बने होते हैं।
    #  बारिश की बूँदों का आकार आंसू की बूँदों जैसा नहीं होता। वे देखने में पकौडी या आटे की लोई जैसी लगती हैं।
    #  नर और मादा हाथी कभी-कभी अपनी खंडों को फंसा कर चलते हैं मानो एक-दूसरे का हाथ पकड़ कर चल रहे हो।
    #  गोरिल्ले पानी से इतना डरते हैं कि वे उसे पीते तक नहीं। उनकी पानी की सारी जरूरत फल और पौधे खाने से पूरी हो जाती है।

    #  जिराफ एक बार में कभी भी एक घंटे से अधिक नहीं सोते।
    #  नौजवान जिराफों की जीभ 18 इंच लंबी और काले रंग की होती है।
    #  हाथी पूरे जीवन भर बढ़ता ही रहता है। अक्सर हाथियों की टोली का सबसे भीमकाय सदस्य ही सबसे बूढ़ा होता है।
    #  टूरोको मैं एक खूबसूरत अफ्रीकी चिड़िया है। उसका लाल रंग बारिश में धुल जाता है।
    #  जब लकडवग्घे शिकार के लिए जाते हैं तो वे पागलों के हँसने जैसी आवाज निकालते हैं।
    #  एक ऊँट केवल 1० मिनट के अंदर ही 3० गैलन (लगभग 135 लीटर) पानी पी सकता है।
    #  जब गैंडों को खाने के लिए पर्याप्त घास नहीं मिलती तब वे कभी-कभी अन्य जानवरों का गोबर खाते हैं। जानवरों के गोबर में -डो को आशिक रूप से पची हुई घास मिल जाती है।
    #  हरा ' माम्बा ' एक बहुत ही विषैला अफ्रीकी साँप है। वह पेड़ों की टहनियों मे छिप जाता है और नीचे गुजर रहे प्राणियों पर गिर कर उन्हें शिकार बना लेता है।
    #  वैज्ञानिकों का विचार है कि जैबरा की चमड़ी काले रंग की होती है और उस पर सफेद धारियाँ होती हैं न कि सफेद चमड़ी पर काली धारियाँ।
    #  काँटेदार पंखों वाले 'फ्लोवर ' पक्षी अपना बहुत समय मगरमच्छों के मुँह के भीतर बिताते हैं। मगरमच्छों के दाँतों में फंसी जोंकों को निकालकर ये पक्षी खा जाते हैं और इस प्रकार मगरमच्छों की मदद भी करते हैं।
    #  गैंडों के एक समूह को 'कैश ' कहते हैं। गैंडे का सींग हड्डी से नहीं बना होता बल्कि कस कर बाँधे गए बालों का बना होता है।
    #  आक्सपैकर ' पक्षी जैबरा पशुओं और गैंडों की खालों में चिपटी चिचडियों को चुगकर अपना खाना जुटाते हैं।
    #  एक हाथी का बच्चा पाँच वर्ष की आयु होने तक अपनी माँ का दूध पीता है।
    #  एक शुतुरमुर्ग जंभाई लेता है तो जब उसे देखकर झुंड के दूसरे सदस्य भी जंभाई लेने लगते हैं। शुतुरमुर्गों के झुंड को जंभाई लेते देख वहाँ मौजूद लोग भी आम तौर पर जंभाई लेने लगते हैं।
    #  अफ्रीका में ' बोनोबो जाति के चिंपैंजी होते हैं। दूसरी जातियों के चिंपैंजी एक- दूसरे से मार-पीट करते हैं यहाँ तक कि दूसरे को मार भी डालते हैं। किंतु 'बोनोबो ' जाति के चिंपैंजी शांतिप्रिय जीव होते हैं और दूसरों के साथ सहयोग करते हैं।
    #  दरियाई घोड़े की चमड़ी से एक गुलाबी रंग का तरल पदार्थ रिसता है जिसके कारण तेज धूप में भी उसकी चमड़ी जलती नहीं। यह तरल पदार्थ अगर लोगों के शरीर पर लगाया जाए तो यह एक अच्छे सन-स्कीन लोशन में यानी धूप से सुरक्षा करने वाली क्रीम का काम कर सकता है।
    #  अगर तुम और कुछ न खाकर केवल गाजरें खाओ तो तुम्हारा रंग नारंगी हो जाएगा। गाजर में 'कैरोटीन ' नाम का पदार्थ होता है जो अधिक मात्रा में खाने से त्वचा को नारंगी बना सकता है।
    #  सनडयू पौधा कीड़े खाता है। जो कीड़े पौधे पर बैठते हैं वे उसके चिपचिपे बालों पर चिपक जाते हैं। बाल कीड़े को पूरी तरह घेर लेते हैं। फिर पौधे में से एक तरल पदार्थ निकलता है जिससे कीड़ा हजम हो जाता है।
    #  दुनिया का सबसे बूढ़ा पेड है मेथुसिला'। यह चीड़ की प्रजाति का पेड कैलिफोर्निया में है। मेथुसिला' लगभग 46०० साल पुराना है।
    #  दक्षिण अफ्रीका में एक ऐसा अंजीर का पेड पाया गया जिसकी जड़ें 4०० फीट गहरी थी।
    #  दुनिया की सबसे ऊँची घास 'कँटीले बाँस' होते हैं। भारत में पाए जाने वाले ये बाँस 12० फीट ऊंचाई तक जाते हैं।
    #  पृथ्वी पर सबसे बड़ी जीवित वस्तु 'जनरल शरमन' है। यह एक विशालकाय सिकोया का पेड है जो कैलिफोर्निया में है। 'जनरल शरमन' 275 फीट ऊंचा है और उसका भार करीब 2000 टन है।
    #  ब्रॉकली ' (हरे रंग का गोभी जैसा फूल) के जिस भाग को लोग खाते हैं वो
    असल में पौधे का फूल होता है।
    #  अगर आप माईमोसा मुखिका ' (छुईमुई) के पौधे को छुएंगे तो उसकी छोटी पत्तियाँ जल्दी से सिमट जाएंगी और उसकी टहनियाँ तने पर गिर जाएंगी।
    #  खीरा कद्दू और टमाटर सब्जी नहीं, फल हैं।
    #  खुमानी और आलूबुखारे जैसे फल जिनके अंदर गुठली होती है को 'डूप ' (अष्ठिफल) कहते हैं।
    #  दीमक अपने रहने के लिए मिट्टी से टीले जैसी अपनी बांबी बनाते हैं जो 3० फीट तक ऊंची हो सकती हैं।
    #  कीड़ों के शरीर के दोनों ओर छोटे-छोटे छिद्र होते है। वे उनसे ही साँस लेते हैं। दुनिया में जितने भी प्रकार के जानवर हैं उनमें सबसे ज्यादा किस्में बीटिल ' नामक कीट की हैं।
    #  अगर तिलचट्टे (कॉकरोच) का सिर भी कट जाए फिर भी वह कई हफ्तों तक जिंदा रह सकता है।
    #  'ब्लैक विडो ' प्रजाति की मकड़ियों में संभोग के बाद अक्सर मादा मकड़ी नर को खा जाती है।
    #  नर तितली मादा को कई मील दूर से ही सूँघ लेती है।
    #  बारिश के दिनों में केंचुओं के बिलों में पानी भर जाता है इसलिए वे अक्सर बिलों की किनारे वाली खड़ी दीवारों पर चढ जाते हैं।
    #  तितलियाँ दिन में सक्रिय रहती हैं पतंगे रात में।
    #  दुनिया के सबसे नुकसानदेह कीड़े रेगिस्तानी टिड्डे होते हैं। उनका बड़ा झुंड एक ही दिन में
    2० ००० टन अनाज और पौधे सफाचट्ट कर सकता है।
    #  दुनिया के बहुत-से देशों में लोग कीड़े- मकोड़े खाते हैं। बहुत-से कीड़ों से हमें गुणकारी विटामिन और खनिज प्राप्त होते हैं।
    #  पिस्सू को बर्फ में एक साल के लिए जमाकर रखा जा सकता है। बर्फ पिघलने के बाद पिस्सू फिर जीवित हो जाएगा। पिस्सू अपने शरीर की लंबाई से 1०० गुनी अधिक दूरी तक कूद सकता है।
    #  मादा चिचड़ी (टिक) दो दिनों में ही खून चूस चूस कर अपने वजन से २०० गुना अधिक भारी हो जाती है।

    # भूमि में मैग्नीशियम तथा लोहे की कमी पौधे में हरिमहीनता का कारण है।

    # केले बीजरहित होते है क्योकि ये त्रिगुणित होते है।

    # वाश्पोत्र्सजन पोटोमीटर से मापा जाता है।

    # अन्त:पोषण के कारण जल में रखने पर बीज फूल जाते है।

    # प्रकाश तथा अन्धकार दोनों में केवल हरिमहीन कोशिकाओं में श्वसन होता है।

    # कार्क के बाहर विलग परत का बनना शरद ऋतु में शाखाओं से पत्तियाँ गिरने का कारण है।

    # यदि किसी पुष्प में चमकदार रंग , सुगन्ध तथा मरकन्द होते है, तो कीट परागित होता है।

    # वाहिनिकाएँ, वाहिकाएँ काष्ठ तन्तु तथा मृदूतक जाइलम में पाये जाते है।

    # व्हेल केवल बच्चे देते हैै।

    # गर्भाशय में विकसित हो रहे भ्रूण को प्लेसेण्टा द्वारा पोषण मिलता है।

    # एक निशेचित अण्डे का दो खण्डों में विभाजन हो, तथा दोनों भाग अलग हो जाएँ तो समान जुडवा बच्चे पैदा होते है।

    # वृक्क जब काम करना बन्द कर देता है, तो मनुष्य के रूधिर में से डायलिसिस द्वारा विषाक्त तत्वों को पृथक किया जाता है।

    # वृक्कों में मूत्र के निर्माण में केशिका-गुच्छीय फिल्टरन , पुन: अवषोशण तथा नलिका स्त्रावण क्रिया का क्रम उचित है।

    # हाइड्रोपोनिक्स बिना मिटटी की खेती से सम्बनिधत है।

    # एपोमिकिसस का अर्थ बिना लिंगी जनन हुए भ्रूण का निर्माण है।

    # अदरक राइजोम है।

    # हम सेलुलोज को नही पचा सकते है लेकिन गाय पचा सकती है क्योकि गायों की आहारनली में ऐसे जीवाणु होते है। जो सेलुलोज को पचा
    सकते है।

    # किसी जन्तु द्वारा भोजन ग्रहण करने की क्रिया को अन्तग्र्रहण कहते है।

    # कीटपक्षी पौधे कीडों को खाते है क्योकि वे जिस मिटटी में उगते है, उसमें नाइट्रोजन की कमी होती है।

    # अधिपादप (एपीफाइट) ऐसे पौधे है जो केवल आश्रय के लिए अन्य पौधेा पर निर्भर करते है।

    # माइकोप्लाज्मा सबसे सूक्ष्म स्वतन्त्र रूप से रहने वाला जीव है।

    # हरित लवक, माइटोकोणिड्रया , केन्द्रक पादप कोशिका में डी0एन0ए0 होता है।
    #  एक खोजी कुत्ता था-बोडी। उसके दो पैर-एक अगला दूसरा पिछला-खराब हो गए। फिर भी उसने चलना सीखा। बोडी सीढ़ियों पर चढ-उतर सकता था और किसी भी स्वस्थ कुत्ते जितना तेज भाग सकता था।
    #  छछूँदर असल में छोटे चूहे जैसे होते हैं। वे हर समय खाते रहते हैं। अगर कुछ घंटों के लिए भी उन्हें खाना न मिले तो वे मर जाएं।
    #  संभोग के लिए तैयार मादा को आकर्षित करने के लिए नर साही (पौरक्यूपाइन) ऊँचे सुर में गाना गाता है।
    #  बहुत-से चिडियाघरों में हाथियों का मन बहलाने के लिए उन्हें चित्रकारी करने की छूट होती है। हाथी अपनी सूँड को बुश की तरह इस्तेमाल करके कैनवस पर चित्र बनाते हैं।
    #  कुछ कोबरा साँप अपने दुश्मनों की आखों में विष थूकते हैं। इस विष से आंखों में बहुत दर्द होता है। और दुश्मन पूरी तरह अंधा भी हो सकता है।
    #  उत्तरी ध्रुव में रहने वाली 'टर्न ' नाम की चिड़िया सबसे लंबी दूरी तक उड़कर
    जाती है। उत्तरी ध्रुव से दक्षिणी ध्रुव की यात्रा करते हुए वह हर साल 22 ००० मील का फासला तय करती है।

    ... Please Share This...

    Related Links -
    पढ़ें: टॉपर्स नोट्स / स्टडी मटेरियल-

    0 Comments:

    Post a Comment