[M. Imp 50 लघु प्रश्न/उत्तर] भारतीय संविधान - Indian Constitution G.K. Short Q&A in Hindi

[M. Imp 50 लघु प्रश्न/उत्तर] भारतीय संविधान - Indian Constitution G.K. Short Q&A in Hindi

    सामान्य ज्ञान [G.K]. Indian Constitution Most Important Short Questions with Answers (Q&A) in Hindi. 

    भारतीय संविधान पर आधारित परीक्षा - उपयोगी 50 लघु-उत्तरीय प्रश्न/उत्तर। 

    Indian Constitution Short Q&A in Hindi for Govt. Exams

    किसी भी सरकारी परीक्षा में भारतीय संविधान के ये [M. Imp 50 लघु  प्रश्न-उत्तर] जरूर पढ़ कर जाएँ।
     

    प्रश्न: 1. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के प्रावधानों के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा भारत रत्न एवं  पदम विभूषण पुरस्कार प्रदान  किए जाते हैं?
    उत्तर : भारतीय संविधान के अनुच्छेद 18 के प्रावधानों के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा भारत रत्न एवं  पदम विभूषण पुरस्कार प्रदान  किए जाते हैं।

    प्रश्न: 2. लोक लेखा समिति में कुल कितने सदस्य होते हैं?
    उत्तर : लोक लेखा समिति में 15 लोकसभा के तथा 7 राज्यसभा के कुल 22 सदस्य होते हैं।

    प्रश्न: 3. नई लोक सभा की प्रथम बैठक से ठीक पहले कौन अपना पद छोड़ देता है?
    उत्तर : नई लोक सभा की प्रथम बैठक से ठीक पहले लोकसभा स्पीकर अपना पद छोड़ देता है।

    प्रश्न: 4. लोकसभा के 545 सदस्यों में कितने सदस्य  संघीय क्षेत्रों से निर्वाचित होते हैं?
    उत्तर : लोकसभा के 545 सदस्यों में 13 सदस्य  संघीय क्षेत्रों से निर्वाचित होते हैं।

    प्रश्न: 5. मंत्रीपरिषद के लिखित परामर्श पर भारत के संविधान के किस अनुच्छेद के अधीन राष्ट्रपति द्वारा आपात उद्घोषणा की जा सकती है?
    उत्तर : मंत्रीपरिषद के लिखित परामर्श पर भारत के संविधान के अनुच्छेद 352 के अधीन राष्ट्रपति द्वारा आपात उद्घोषणा की जा सकती है।

    प्रश्न: 6. संविधान की प्रारूप समिति के समक्ष प्रस्तावना को किसने प्रस्तावित किया था?
    उत्तर : संविधान की प्रारूप समिति के समक्ष प्रस्तावना को पंडित जवाहरलाल नेहरू ने प्रस्तावित किया था।

    प्रश्न: 7. संविधान का कौन - सा अनुच्छेद भारतीय लोक सेवक को सुरक्षा प्रदान करता है?
    उत्तर : संविधान का अनुच्छेद 311 भारतीय लोक सेवक को सुरक्षा प्रदान करता है।

    प्रश्न: 8. राज्यसभा का सभापति संयुक्त रूप से कौन से सदस्यों द्वारा चुना जाता है?
    उत्तर : राज्यसभा का सभापति संयुक्त रूप से लोकसभा और राज्यसभा के सदस्यों द्वारा चुना जाता है।

    प्रश्न: 9. सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों को शपथ कौन दिलाता है?
    उत्तर : सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों को शपथ मुख्य न्यायाधीश दिलाता है।

    प्रश्न: 10. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में किसी भी रूप में अस्पृश्यता निषेध का प्रावधान है?
    उत्तर : भारतीय संविधान के अनुच्छेद 17 में किसी भी रूप में अस्पृश्यता निषेध का प्रावधान है।

    प्रश्न: 11. यदि लोकसभा अध्यक्ष अनुपस्थित रहे तो संसद के संयुक्त अधिवेशन की अध्यक्षता कौन करता है?
    उत्तर : यदि लोकसभा अध्यक्ष अनुपस्थित रहे तो संसद के संयुक्त अधिवेशन की अध्यक्षता लोकसभा का उपाध्यक्ष करता है।

    प्रश्न: 12. स्वतंत्रता के समय कांग्रेस के अध्यक्ष कौन थे?
    उत्तर : स्वतंत्रता के समय कांग्रेस के अध्यक्ष आचार्य जे बी कृपलानी थे।

    प्रश्न: 13. विदेशी नागरिक को भारत की नागरिकता प्राप्त करने के लिए उन्हें कम से कम कितने वर्ष तक भारत में निवास होना चाहिए?
    उत्तर : विदेशी नागरिक को भारत की नागरिकता प्राप्त करने के लिए उन्हें कम से कम 10 वर्ष तक भारत में निवास होना चाहिए।

    प्रश्न: 14. संविधान सभा के संवैधानिक सलाहकार पद पर किसकी नियुक्ति की गई थी?
    उत्तर : संविधान सभा के संवैधानिक सलाहकार पद पर डॉक्टर बी एन  राव की नियुक्ति की गई थी।

    प्रश्न: 15. भारतीय संविधान का कौन सा अनुच्छेद “ समानता का अधिकार” प्रदान करता है?
    उत्तर : भारतीय संविधान का अनुच्छेद  14 “ समानता का अधिकार” प्रदान करता है।

    प्रश्न: 16. कार्यकाल समाप्त होने से पूर्व उपराष्ट्रपति को उसके पद से हटाने का अधिकार किसके पास है?
    उत्तर : कार्यकाल समाप्त होने से पूर्व उपराष्ट्रपति को उसके पद से हटाने का अधिकार संसद के पास है।

    प्रश्न: 17. राजभाषा विभाग किस मंत्रालय के अंतर्गत कार्य करता है?
    उत्तर : राजभाषा विभाग गृह मंत्रालय के अंतर्गत कार्य करता है।

    प्रश्न: 18. राष्ट्रपति किन विषयों पर अध्यादेश जारी नहीं कर सकता है?
    उत्तर : राष्ट्रपति किसी भी राज्य सूची के विषयों पर अध्यादेश जारी नहीं कर सकता है।

    प्रश्न: 19. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में किसी व्यक्ति को एक ही अपराध के लिए एक बार से अधिक दंड नहीं देने का उल्लेख किया गया है?
    उत्तर : भारतीय संविधान के अनुच्छेद 20 में किसी व्यक्ति को एक ही अपराध के लिए एक बार से अधिक दंड नहीं देने का उल्लेख किया गया है।

    प्रश्न: 20. किस वर्ष में भारतीय संसद द्वारा राज्य पुनर्गठन अधिनियम पारित किया गया?
    उत्तर : वर्ष 1956 में भारतीय संसद द्वारा राज्य पुनर्गठन अधिनियम पारित किया गया।

    प्रश्न: 21. भारत के राष्ट्रपति के विरुद्ध महाभियोग प्रारंभ करने का अधिकार किसके पास है?
    उत्तर : भारत के राष्ट्रपति के विरुद्ध महाभियोग प्रारंभ करने का अधिकार संसद के दोनों सदनों में से कोई भी सदन इसे प्रारंभ कर सकता है।

    प्रश्न: 22. आपातकाल की घोषणा का अनुमोदन संसद द्वारा किस अवधि के अंदर होना अनिवार्य है?
    उत्तर : आपातकाल की घोषणा का अनुमोदन संसद द्वारा एक माह के अंदर होना अनिवार्य है।

    प्रश्न: 23. भारतीय संविधान में कितने मूल कर्तव्य का उल्लेख है?
    उत्तर : भारतीय संविधान में 11 मूल कर्तव्य का उल्लेख है।

    प्रश्न: 24. राज्यों की सूची के किसी विषय पर संसद कितने वर्ष के लिए कार्य सकती है?
    उत्तर : राज्यों की सूची के किसी विषय पर संसद केवल 1 वर्ष के लिए सकती है।

    प्रश्न: 25. न्यायालय के किसी न्यायाधीश के विरुद्ध शिकायत करने का अधिकार किसके पास है?
    उत्तर : न्यायालय के किसी न्यायाधीश के विरुद्ध शिकायत करने का अधिकार केवल मुख्य न्यायाधीश के पास है।

    प्रश्न: 26. संविधान सभा का गठन किसकी संस्तुति पर किया गया था?
    उत्तर : संविधान सभा का गठन कैबिनेट मिशन योजना  की संस्तुति पर किया गया था।

    प्रश्न: 27. संसद द्वारा प्रदान किए गए मौलिक अधिकारों में संशोधन करने का अधिकार किसके पास है?
    उत्तर : संसद द्वारा प्रदान किए गए मौलिक अधिकारों में संशोधन करने का अधिकार संसद के पास है।

    प्रश्न: 28. किसकी अनुमति के बिना राज्य की विधानसभा में कोई भी धन विधेयक पेश नहीं किया जा सकता है?
    उत्तर : राज्यपाल की अनुमति के बिना राज्य की विधानसभा में कोई भी धन विधेयक पेश नहीं किया जा सकता है।

    प्रश्न: 29. भारत का मुख्य विधि अधिकारी कौन होता है?
    उत्तर : अटॉर्नी जनरल ऑफ इंडिया भारत का मुख्य विधि अधिकारी होता है।

    प्रश्न: 30. भारतीय संविधान किस अनुच्छेद के अंतर्गत राष्ट्रपति भारत के महान्यायवादी ( अटॉर्नी जनरल ऑफ इंडिया ) की नियुक्त करता है?
    उत्तर : भारतीय संविधान अनुच्छेद 76 के अंतर्गत राष्ट्रपति भारत के महान्यायवादी ( अटॉर्नी जनरल ऑफ इंडिया ) की नियुक्त करता है।

    प्रश्न: 31. उच्च न्यायालय के अधिकार क्षेत्र को घटाने या बढ़ाने का अधिकार केवल संसद के पास है?
    उत्तर : उच्च न्यायालय के अधिकार क्षेत्र को घटाने या बढ़ाने का अधिकार केवल संसद के पास है।

    प्रश्न: 32. भारतीय संविधान का सबसे बड़ा स्रोत कौन सा अधिनियम है?
    उत्तर : भारतीय संविधान का सबसे बड़ा स्रोत भारतीय शासन अधिनियम 1935 है।

    प्रश्न: 33. भारत का प्रधानमंत्री बनने के लिए किसी व्यक्ति की आयु कम से कम कितने वर्ष होनी चाहिए?
    उत्तर : भारत का प्रधानमंत्री बनने के लिए किसी व्यक्ति की आयु कम से कम 25 वर्ष होनी चाहिए।

    प्रश्न: 34. भारत के सभी भी उच्च न्यायालय प्रत्यक्ष रूप से किसके अधीन हैं?
    उत्तर : भारत के सभी भी उच्च न्यायालय प्रत्यक्ष रूप से भारत के सर्वोच्च न्यायालय के अधीन हैं।

    प्रश्न: 35. संचित निधि से धन खर्च करने के लिए किसकी स्वीकृति की आवश्यकता होती है?
    उत्तर : संचित निधि से धन खर्च करने के लिए संसद की स्वीकृति की आवश्यकता होती है।

    प्रश्न: 36. कोई भी व्यक्ति संसद का सदस्य बने बिना अधिक से अधिक कितनी अवधि तक मंत्रीपरिषद का सदस्य रह सकता है?
    उत्तर : कोई भी व्यक्ति संसद का सदस्य बने बिना अधिक से अधिक 6 माह तक मंत्रीपरिषद का सदस्य रह सकता है।

    प्रश्न: 37. मूल अधिकारों पर आवश्यक प्रतिबंध लगाने का अधिकार केवल किसके पास है?
    उत्तर : मूल अधिकारों पर आवश्यक प्रतिबंध लगाने का अधिकार केवल संसद के पास है।

    प्रश्न: 38. स्वतंत्र भारत के प्रथम लोकसभा अध्यक्ष कौन थे?
    उत्तर : स्वतंत्र भारत के प्रथम लोकसभा अध्यक्ष गणेश वासुदेव मावलंकर थे।

    प्रश्न: 39. राष्ट्रपति तथा उपराष्ट्रपति के चुनाव संबंधी विवाद कौन हल करता है?
    उत्तर : राष्ट्रपति तथा उपराष्ट्रपति के चुनाव संबंधी विवाद सर्वोच्च न्यायालय हल करता है।

    प्रश्न: 40. संविधान संशोधन के विधेयक को सर्वप्रथम कहाँ  प्रस्तुत किया जाता है?
    उत्तर : संविधान संशोधन के विधेयक को सर्वप्रथम राज्यसभा में प्रस्तुत किया जा सकता है। 

    प्रश्न: 41. लोकसभा सचिवालय किसके अधीन कार्य करता है?
    उत्तर : लोकसभा सचिवालय लोकसभा स्पीकर के अधीन कार्य करता है।

    प्रश्न: 42. भारत की स्वतंत्रता के समय इंग्लैंड में लेबर पार्टी की सरकार थी?
    उत्तर : भारत की स्वतंत्रता के समय इंग्लैंड में लेबर पार्टी की सरकार थी।

    प्रश्न: 43. जब तक किसी भी प्रधानमंत्री को किसका समर्थन प्राप्त रहता है तब तक वह अपने पद पर बना रहता है?
    उत्तर : जब तक किसी भी प्रधानमंत्री को संसद का समर्थन प्राप्त रहता है तब तक वह अपने पद पर बना रहता है।

    प्रश्न: 44. भारतीय संविधान तदर्थ न्यायाधीशों की नियुक्ति की व्यवस्था कहाँ करता है?
    उत्तर : भारतीय संविधान तदर्थ न्यायाधीशों की नियुक्ति की व्यवस्था उच्चतम न्यायालय में करता है।

    प्रश्न: 45. संविधान में प्रदत मूलभूत अधिकारों को निलंबित करने का अधिकार किसके पास है?
    उत्तर : संविधान में प्रदत मूलभूत अधिकारों को निलंबित करने का अधिकार राष्ट्रपति के पास है।

    प्रश्न: 46. बीआर अंबेडकर का संविधान सभा में निर्वाचन कहाँ से हुआ था?
    उत्तर : बीआर अंबेडकर का संविधान सभा में निर्वाचन मुंबई से हुआ था

    प्रश्न: 47. संविधान बनाने वाली प्रारूप समिति (Draft Committee) के अध्यक्ष कौन थे?
    उत्तर : संविधान बनाने वाली प्रारूप समिति (Draft Committee) के अध्यक्ष डॉ बी आर अंबेडकर थे।

    प्रश्न: 48. संघ क्षेत्रों का प्रशासन किसके द्वारा होता है?
    उत्तर : संघ क्षेत्रों का प्रशासन राष्ट्रपति के द्वारा होता है।

    प्रश्न: 49. स्वतंत्र भारत के राज्यसभा के प्रथम सभापति कौन थे?
    उत्तर : स्वतंत्र भारत के राज्यसभा के प्रथम सभापति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन थे।

    प्रश्न: 50. वित्त आयोग की नियुक्ति कौन करता है?
    उत्तर : राष्ट्रपति वित्त आयोग की नियुक्ति करता है।


    ... Please Share This...

    Related Links -
    पढ़ें: टॉपर्स नोट्स / स्टडी मटेरियल-

    0 Comments:

    Post a Comment