वचन - परिभाषा, भेद (प्रकार), उदाहरण & प्रश्न/उत्तर | Vachan in Hindi

वचन - परिभाषा, भेद (प्रकार), उदाहरण & प्रश्न/उत्तर | Vachan in Hindi

    vachan in Hindi vachan ki paribhasha vachan ke bhed vachan ke prakar vachan kya hai wachan kise kahte hai vachan badalne ke niyam.

    वचन की परिभाषा, वचन के भेद अथवा वचन के प्रकार, वचन के कितने भेद होते हैं? एकवचन तथा बहुवचन के उदाहरण, एक-वचन के बहु-वचन में बदलने के नियम & अभ्यास (वचन के प्रश्न/उत्तर)


    वचन-

    वचन का अर्थ - Vachan Meaning in Hindi

    वचन शब्द का शाब्दिक अर्थ संख्या या नम्बर(Number) होता है। वचन का एक दूसरा अर्थ कहना भी होता है। यहाँ हम वचन के पहले अर्थ संख्या या नम्बर को अध्यन करेंगे। 


    वचन की परिभाषा- 

    "वचन - जिस शब्द से किसी संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण अथवा क्रिया की संख्या का बोध होता है, उसे 'वचन' कहते हैं।"


    वचन कितने प्रकार के होते हैं?

    वचन से सदैव हमें किसी संज्ञा (जैसे- व्यक्ति, वस्तु तथा स्थान आदि।) के एक या एक से अधिक होने की संख्या का पता चलता है। इसके अतिरिक्त सर्वनाम, विशेषण और क्रिया से एक या एक से अधिक संख्या का बोध होता है। वचन के 2 प्रकार होते हैं। वचन से जब किसी एक के बारे में पता चले जैसे - "लड़का पढ़ता है" यहाँ इस वाक्य में केवल "एक लड़का" की बात हो रही है तो यह "लड़का" एकवचन होगा और जब एक से अधिक के बारे में पता चले जैसे - "लड़के पढ़ते है" यहाँ इस वाक्य में केवल "कई लड़को" की बात हो रही है तो यह "लड़को" बहुवचन होगा। नीचे दिए गए वचन के प्रकार अर्थात वचन के भेद, परिभाषा तथा उदाहरण सहित विस्तार से पढ़ेंगे। 


    वचन के भेद / वचन के प्रकार 

    वचन के दो प्रकार होते हैं :-

    १. एकवचन- 

    "एकवचनवह शब्द जिसके रुप से उसके केवल एक होने का बोध हो तो उसे एकवचन कहते हैं।"

    जैसे - बिल्ली, घोड़ा, केला, नदी, रोटी, कविता, पतंग, माला, पौधा, घड़ी, लड़का, लड़की, बच्चा, औरत, महिला, किताब, कलम, संतरा, बोतल, झांकी, अप्सरा, परी, डिब्बा, मित्र, तलवार, जंग, जेवर, मकान, कमरा, यात्रा, मात्रा, पात्र, खिड़की, दरवाजा, पुस्तक, पगडण्डी, क्षेत्र, थैला, जंगल, सवारी, संख्या, कुर्सी आदि।

    इन सब उदाहरणों से हमें यह समझ में आता है कि यह सब एक ही है तथा इनकी संख्या एक ही है।


    २. बहुवचन- 

    "बहुवचन- वह शब्द जिसके रूप से उसके एक से अधिक होने का बोध होता है तो उसे बहुवचन कहते हैं।"

    जैसे- बिल्लियाँ, घोड़े, केले, नदीयाँ, रोटियाँ, कविताएँ, पतंगें, मालाएँ,पौधे, घड़ियाँ, लड़के, लड़कियाँ, बच्चे, औरतें, महिलाएं, किताबें, कलमें, संतरे, बोतलें, झांकियां, अप्सराएं, परियां, डिब्बे, मित्रों, तलवारें, जंगें, जेवरात, मकानों, कमरे, यात्राएं, मात्राएँ, पात्रों, खिड़कियां, दरवाजे, पुस्तकें, पगडंडियाँ, क्षेत्रों, थैले, जंगलों, सवारियां, संख्याएँ, कुर्सियां आदि।

    इन सब उदाहरणों से हमें यह पता चलता है कि यह सब  एक से अधिक है तथा इनकी संख्या एक से अधिक ही है।


    वचन की पहचान-

    वचन की पहचान निम्न दो प्रकार से होती हैं :

    १. संज्ञा और सर्वनाम शब्दों द्वारा - 

    नीचे लिखे वाक्यों में आए संज्ञा और सर्वनाम शब्दों को ध्यान से पढ़िए:

    बच्चा खेल रहा है।         बच्चे खेल रहे हैं।

    घोड़ा दौड़ रहा है।         घोड़े दौड़ रहे हैं।

    लड़की गा रही है।         लड़कियां गा रही है।

    मैं खेलने गया।             हम खेलने गए। 

    वह आगे बैठ गया।        वे आगे बैठ गए।

    इन वाक्यों में बच्चा, घोड़ा, लड़की, मैं, वह, शब्द 'एकवचन' है। बच्चे, घोड़े, लड़कियां, हम और वे शब्द इनके 'बहुवचन' रूप है।


    २. क्रिया शब्दों द्वारा - 

    बालक पढ़ रहा है।         बालक पढ़ रहे हैं।

    नेता भाषण दे रहा है।     नेता भाषण दे रहे हैं।

    हिरन भाग रहा है।         हिरन भाग रहे हैं।

    इन वाक्यों में बालक, नेता और हिरण शब्द एकवचन है और बहुवचन वाक्यों में एक ही रूप में प्रयुक्त हुए हैं। इनसे वचन का पता नहीं चला। इनके स्थान पर 'पढ़ रहा है', 'दे रहा है', 'भाग रहा है' एकवचन क्रियाएं परिवर्तित होकर बहुवचन 'पढ़ रहे हैं', 'दे रहे हैं', 'भाग रहे हैं' हो गईं। इस प्रकार क्रिया शब्दों से वचन की पहचान हो जाती है।


    वचन का रूपांतरण- 

    एकवचन से बहुवचन बनाने के नियम:-

    १. जब अकारांत पुल्लिंग शब्दों में आ के स्थान पर ए लगा दिया जाता है।

    जैसे - 

    लड़का - लड़के, 

    घोड़ा - घोड़े,

    गधा - गधे, 

    सपना - सपने,

    कपड़ा - कपड़े,

    कमरा - कमरे,

    छाता  - छाते,

    तारा - तारे,


    २.जब अकारांत स्त्रीलिंग शब्दों में और 'अ' की जगह पर 'एं' लगाया जाता है। 

    जैसे -

    आँख - आँखें, 

    पुस्तक - पुस्तके, 

    किताब - किताबें,

    गाय - गायें, 

    खाट - खाटें, 

    भैंस - भैंसे, 

    कहावत - कहावतें, 

    रात - रातें, 

    सड़क - सड़कें, 

    जरुरत - जरुरतें, 

    चप्पल - चप्पलें, 

    बात - बातें, 

    पेंसिल - पेंसिले, 

    बहन - बहनें।


    ३. जब आकारांत के स्त्रीलिंग शब्दों में 'आ' की जगह पर 'एँ' कर दिया जाता है।

    जैसे-

    कविता - कविताएँ, 

    लता - लताएँ,

    अध्यापिका - अध्यापिकाएँ, 

    शिक्षिका - शिक्षिकाएँ, 

    कन्या - कन्याएँ, 

    सेना - सेनाएँ, 

    शाला - शालाएँ, 

    माता - माताएँ,  ।


    ४. जब स्त्रीलिंग के शब्दों में 'या' की जगह पर 'याँ' लगाया जाता है।

    जैसे-

    बिंदिया - बिंदियाँ, 

    चिड़िया - चिड़ियाँ, 

    बुढ़िया - बुढ़ियाँ, 

    नदी - नदियाँ, 

    लड़की - लड़कियाँ।


    ५. जब दल, वृंद, वर्ग, जन, लोग, गण आदि शब्दों को जोड़ा जाता है।

    जैसे-

    सेना - सेनादल, 

    आप - आपलोग, 

    गुरु - गुरुजन, 

    श्रोता - श्रोताजन।


    ६. जब शब्दों को दो बार प्रयोग किया जाता है।

    जैसे-

    भाई = भाई -भाई,

    बहन = बहन- बहन,

    गाँव = गाँव - गाँव,

    घर  = घर - घर।


    ७. जब संस्कृत भी आकारांत और हिंदी की उकारांत, ऊकारांत, अकारांत और औकरांत में  पीछे 'ओ' जोड़ दिया जाता हैं।

    घर - घरो

    दवा - दवाओं

    साधु - साधुओं


    ८. जब इकारांत और ईकारांत संज्ञाओं के पीछे 'यों' जोड़ दिया जाता हैं और ई को इ में बदल दिया जाता हैं।

    मुनि - मुनियों।

    नदी - नदियों।

    गलि - गलियों।


    ९. कुछ शब्द नित्य एकवचन होते हैं । (कुछ शब्दों को देखकर ऐसा लगता है कि वह बहुवचन है परंतु वह एकवचन ही होते हैं।)

    जैसे - माल, जनता, सामग्री, सोना, क्षमा, छाया, क्रोध, प्रेम, जल, पानी, हवा, आग, दूध, वर्षा आदि। 


    १०. कुछ शब्द सदैव बहुवचन में ही प्रयुक्त होते हैं। (कुछ शब्द दिखने में एकवचन लगतें हैं। परंतु वह बहुवचन होते हैं।)

    जैसे - प्राण, दर्शन, आशु, होश, हस्ताक्षर, लोग, प्रजा, रोम, बाल, समाचार, केश आदि।


    वचन से सम्बंधित अभ्यास (प्रश्न/उत्तर):

    दिए गए 4 विकल्पों में से सही विकल्प को चुनकर उसे लिखिए।


    १. गुड़िया का बहुवचन रूप है-

    क. गुड़ियाएँ    ख. गुड़ियाँ    ग. गुड़िए    घ. गुड़िएँ


    २. गुरु का बहुवचन रूप है -

    क. गुरुजन   ख. गुरुगण   ग. गुरुलोग   घ. गुरुओं


    ३.  किताब का बहुवचन रूप है-

    क. किताबें    ख. किताबों    ग. किताबएँ    घ. किताब


    ४. रोटी का बहुवचन रुप है- 

    क.रोटियाँ     ख. रोटियाएँ    ग. रोटीया     घ. रोटीएँ


    ५. निम्नलिखित में से कौन सा शब्द एकवचन तथा बहुवचन दोनों में समान रहता है?

    क. लता    ख. कापी     ग. जूता     घ. नमक


    ६. कौन सा शब्द एकवचन में प्रयुक्त होता है?

    क. वर्षा     ख. प्राण    ग. होश     घ.जूते


    ७. कौन सा शब्द सदैव बहुवचन में प्रयुक्त होता है?

    क. जनता    ख. दर्शन   ग. आकाश    घ. ईश्वर


    ८. वचन के कितने भेद होते हैं?

    क. तीन      ख. छः     ग. दो        घ. पाँच


    ९. संख्या का बोध कराने वाले चिन्ह को क्या कहते हैं?

    क. लिंग     ख. कारक    ग. वचन    घ. बहुवचन 


    १०. एक से अधिक संख्या बताने वाले चिन्ह को क्या कहते हैं?

    क. एकवचन     ख. बहुवचन     ग. वचन    घ.कारक


    ११. कॉपी का बहुवचन है-

    क. कॉपियां     ख. कॉपियाँ   ग. कॉपीयाँ    घ. कॉपियों


    १२. 'नदी' का बहुवचन क्या है?

    क. नदी       ख. नदियाँ      ग. नदीयाँ      घ. नदियों


    १३. निम्न में से बहुवचन शब्द कौन सा है?

    क. लेखक    ख. गुरु      ग. युवा      घ.भक्तजन   


    १४. जनता शब्द में कौन सा वचन है?

    क. एकवचन    ख. बहुवचन     ग.दोनों 

    घ. इनमें से कोई नहीं


    १५. आप शब्द का बहुवचन रूप क्या होगा?

    क. हम       ख. आपलोग     ग. वे       घ. कोई नहीं


    १६. इनमें से एकवचन - बहुवचन का कौन सा युग्म  सही नहीं है?

    क. घोड़ा - घोड़े        ख. आँसू  - आँसूओं

    ग. गली - गलिया       घ. चिड़ियाँ - चिड़ियाँ


    १७. 'पुस्तक' का बहुवचन रूप क्या है?

    क. पुस्तकें         ख. पत्रिकाएं

    ग. पुस्तकालय    घ. ग्रंथ


    १८. वर्षा शब्द का उचित बहुवचन चुनिए-

    क. वर्षाएँ          ख. वर्षाओं

    ग. वर्षा             घ. वर्षागण


    १९. 'खूंटी' शब्द का बहुवचन रूप बताएं-

    क. खूँटियाँ         ख. खूँटियों

    ग. खूँटिया          घ. खूटिओं


    २०. 'चाकू' शब्द का बहुवचन रूप क्या होगा?

    क. चाकूएँ          ख. चाकूओं

    ग. चाकूओ         घ. चाकू


    प्रश्नों के उत्तर -

    १. गुड़ियाँ

    २. गुरुजन

    ३. किताबें

    ४. रोटियाँ

    ५. नमक

    ६. वर्षा

    ७. दर्शन

    ८. दो

    ९. वचन

    १०. बहुवचन

    ११. कॉपियाँ

    १२. नदियाँ

    १३. भक्तजन

    १४. एकवचन

    १५. आपलोग

    १६. आँसू  - आँसूओं

    १७. पुस्तकें

    १८. वर्षा

    १९. खूँटियाँ

    २०. चाकू


    ... Please Share This...

    Related Links -
    पढ़ें: टॉपर्स नोट्स / स्टडी मटेरियल-

    0 Comments:

    Post a Comment