250+ पर्यायवाची शब्द - परिभाषा, अर्थ & उदाहरण | Paryayvachi Shabd (Synonyms) in Hindi

250+ पर्यायवाची शब्द - परिभाषा, अर्थ & उदाहरण | Paryayvachi Shabd (Synonyms) in Hindi

    पर्यायवाची शब्द का अर्थ / आशय:

    पर्यायवाची शब्द दो शब्दों से मिलकर बना है - 'पर्याय' + 'वाची'। 'पर्याय' का शाब्दिक अर्थ है- 'समान, अन्य या दूसरा' तथा 'वाची' का अर्थ है- 'बोले जाने वाले'। 

    अर्थात

    वे सभी शब्द जिनके अर्थ में समानता होती है, उन्हें पर्यायवाची शब्द कहते है।


    पर्यायवाची शब्द किसे कहते हैं?

    पर्यायवाची शब्द की परिभाषा:

    "ऐसे शब्द जिनके अर्थ सामान हों, पर्यायवाची शब्द कहलाते है।"
    दूसरे शब्दों में-  
    "वे शब्द जो भिन्न-भिन्न होते हुए भी किसी एक अर्थ को स्पष्ट करते हैं, पर्यायवाची शब्द कहलाते हैं। इन्हें समानार्थी या समानार्थक शब्द भी कहते है।"

    जैसे-
    सूर्य निकल आया है। 
    सूरज निकल आया है। 
    रवि निकल आया है।
    उपर्युक्त वाक्यों में सूरज शब्द के पर्यायवाची शब्दों का प्रयोग किया गया है। इन वाक्यों में सूरज शब्द के पर्यायवाची का प्रयोग करने से इनके सामान अर्थ निकल रहे हैं।


    पर्यायवाची शब्द के 10 उदाहरण: 

    आग के पर्यायवाची शब्द हैं- अग्नि, अनल, दहन, पावक, हुताशन, तीक्ष्णदंष्ट्र ।
    जल के पर्यायवाची शब्द हैं- पानी, नीर, अंबु, तोय आदि।
    अतिथि के पर्यायवाची शब्द हैं- अभ्यागत, आगन्तुक, पाहुन, मेहमान। 
    पत्नी के पर्यायवाची शब्द हैं- भार्या, अर्धांगिनी, सहधर्मिणी, वनिता, वामांगिनी। 
    पुष्प के पर्यायवाची शब्द हैं- फूल, सुमन, कुसुम, मंजरी, प्रसून।
    आकाश के पर्यायवाची शब्द हैं-  गगन, नभ, अम्बर, शून्य, अनन्त ।
    ईश्वर के पर्यायवाची शब्द हैं-  परमपिता, परमात्मा, प्रभु, ईश, जगदीश, भगवान, परमेश्वर, जगदीश्वर, विधाता।
    अनाज के पर्यायवाची शब्द हैं- अन्न, गल्ला, नाज, खाद्यान्न।
    पुत्र के पर्यायवाची शब्द हैं- बेटा, आत्मज, सुत, तनुज, तनय। 
    पुत्री के पर्यायवाची शब्द हैं- बेटी, आत्मजा, सुता, तनूजा, तनया। 


    पर्यायवाची शब्द के अन्य उदाहरण-

    यहाँ हम हिंदी व्याकरण के अत्यधिक महत्त्वपूर्ण टॉपिक "पर्यायवाची शब्द" के अंतर्गत [२७०+ पर्यायवाची शब्द] दे रहे है। ये पर्यायवाची शब्द Board Exams और All Compatetive Exams (सभी प्रतियोगी परीक्षा) के लिए बहुत ही Important हैं। इन्हे किसी भी एग्जाम में जाने से पहले अवश्य याद करलें। पर्यायवाची शब्द की पूरी लिस्ट नीचे दी जा रही है। 

    250+ पर्यायवाची शब्द:

    पढ़ें: 250+ पर्यायवाची शब्द- सभी प्रतियोगी एवं बोर्ड परीक्षाओं के लिए अत्यंत महत्त्वपूर्ण (Synonyms) in Hindi.

    1. अंग   अवयव, भाग, हिस्सा, अंश, घटक
    2. अंग   तन, शरीर, वपु, देह, गात
    3. अंधकार . तम, तिमिर, अंधियारा, ध्वांत, तमस
    4. अखण्ड . समूचा, पूर्ण, अविभक्त, समग्र, सारा, पूरा
    5. अग्नि आग, अनल, पावक, ज्वाला
    6. अचल   अटल, अडिग, अविचल, स्थिर, दृढ़
    7. अतिथि अभ्यागत, आगन्तुक, पाहुन, मेहमान।
    8. अदृश्य  : . तिरोहित, लुप्त, गायब, ओझल, अंतर्धान, अस्त
    9. अधर्म . विधर्म, दुराचार, दुष्कर्म, कुकर्म, पाप, अन्धेर
    10. अध्ययन . अनुशीलन, पढ़ाई, परिशीलन, जाँच, परीक्षण
    11. अनुपम अतुलनीय, अद्भुत, अद्वितीय, अनूठा, अनोखा।
    12. अन्त समाप्ति, समापन, सम्पन्न, पर्यवसान।
    13. अन्धकार तम, तमिस्रा, अँधेरा, ध्वान्त।
    14. अपयश   बदनामी, अपकीर्ति, निन्दा, अकीर्ति, अपवाद
    15. अभिजात श्रेष्ठ, उच्च, कुलीन, उच्च
    16. अमृत अमिय, अमी, पीयूष, सुधा, सोम
    17. अरण्य जंगल, विपिन, कानन, वन, कांतार
    18. अर्जुन पार्थ, कौन्तेय, भारत, पाण्डुनन्दन, गुडाकेश
    19. अर्जुन . गान्डीवधारी, गुडाकेश, पार्थ, भारत, धनज्जय
    20. अलग भिन्न, पृथक, जुदा, अलहदा, विलग
    21. अवनति   अपकर्ष, हास, गिरावट, घटाव
    22. अश्व   हय, तुरंग, घोड़ा, वाजि, सैन्धव, घोटक
    23. असुर  : दानव, दनुज, दैत्य, राक्षस, निशिचर, निशाचर, रजनीचर,
    24. अहंकार  . घमण्ड, दर्प, अभिमान, दंभ
    25. आँख नेत्र, नयन, लोचन, दृग, चक्षु
    26. आकाश   अंबर, नभ, गगन, आसमान, अनंत, शून्य, व्योम
    27. आग अग्नि, अनल, दहन, पावक, हुताशन, तीक्ष्णदंष्ट्र
    28. आचार्य    गुरु, शिक्षक, उपाध्याय
    29. आनन्द सुख, प्रसन्नता, हर्ष, उल्लास।
    30. आभूषण आमरण, अलंकार, भूषण, गहना।
    31. आम रसाल, सहकार, आम्र, सौरभ, मंजरीश |
    32. आम . आम्र, रसाल, पिकप्रिय, सहकार, अतिसौरभ
    33. इच्छा आकांक्षा, कामना, अभिलाषा, ईप्सा।
    34. इन्द्र देवराज, सुरेश, मधवा, पुरन्दर।
    35. इन्द्राणी शची , पुलोमजा, ऐन्द्री।
    36. ईख इक्षु, रसा, गंडक, गन्ना।
    37. ईश्वर ईश, प्रभु, सर्वेश, भगवान, परमात्मा।
    38. उतावला   व्यग्र, आतुर, अधीर, हड़बड़िया, जल्दबाज
    39. उत्तम बढ़िया, उत्कृष्ट, श्रेष्ठ, प्रवर, प्रदृष्ट
    40. उदार  . महामना, वदान्य, महाशय, दरियादिक, उदार चेता
    41. उदास   उन्मन, अप्रसन्न, विषण्ण, खिन्न, चिंताकुल
    42. उद्धार  ... मुक्ति, मोक्षण, निस्तार, छुटकारा, अपमोचन
    43. उनींदा  . निद्राप्रवण, तंद्रालु, निद्रालु, निंदासा, ऊँघना
    44. उन्नति प्रगति, तरक्की, विकास, उत्थान, बढ़ती
    45. उन्नति उत्कर्ष, उत्थान, समृद्धि, प्रगति।
    46. उपयुक्त  : वांछनीय, ठीक, वाजिब, मुनासिब, उचित
    47. उपवन द्यान, आरम्भ, वाटिका, बगीचा।
    48. उपवास  . निराहार, ब्रत, अनशन, फाका, लंघन
    49. उपस्थित  : मौजूद, विद्यमान, प्रस्तुत, हाजिर, वर्तमान
    50. उपाय   ढंग, युक्ति, जुगत, जुगाड़, तरीका, तरकीब
    51. उलझन  : अनिश्चय, संभ्रम, असमंजस, दुविधा, चक्कर
    52. उल्लू उलूक, कौशिका, दिवान्ध।
    53. ऊँट उष्ट्र, क्रमेलक, मरुयान।
    54. औषधि भेषज, दवा, जड़ी-बूटी।
    55. कंदरा  : गुफा, गुहा, खोह, गह्वर
    56. कंसारि, हृषीकेश, मधुसूदन, मुकुन्द, गोपीनाथ, वासुदेव,
    57. कठिन कठोर, कड़ा, दुस्तर, दृढ़, पुष्ट, संकुल।
    58. कथा कहानी, आख्यायिका, वृतान्त, किस्सा, गाथा।
    59. कदु  . कर्कश, कड़ा, तीक्ष्ण, चरपरा, तीखा
    60. कन्या    पुत्री, कुमारी, लड़की, तनया।
    61. कपड़ा अम्बर, कपट, चीर, दुकूल, पट, वसन।
    62. कपूर इन्दु, कर्पूर, घनसार, तरुसार, शीतमरीच |
    63. कमल अम्बुज, अरविन्द, इन्दीवर, जलज, नीरज।
    64. कर  . महसूल, टैक्स, शुल्क
    65. कर्ण कौन्तेय, राधेय, धानीन।
    66. कली  : मुकुल, कलिका, गुंचा, कोरक, पंखुड़ी
    67. कल्पवृक्ष कल्पतरु, कल्पद्ठुम, देववृक्ष, पारिजात, मन्दार।
    68. कल्पवृक्ष   . पारिजात, देवद्वुम, कल्पद्रम, कल्पतरु, मन्दार
    69. काजल कज्जल, मसि, अंजन, सुर्मा
    70. काठ काष्ठ, दारु, लकड़ी।
    71. कान कर्ण, श्रुति, श्रवण।
    72. काम कार्य, कर्म, क्रिया।
    73. कामदेव मदन, कंदर्प, अनंग, मनोज।
    74. कामुकता   लंपटता, भोगासक्ति, व्यभिचारिता, विषयासक्ति
    75. 'कारागार  : जेल, कारावास, कैदखाना, बन्दीगृह
    76. काल मृत्यु, मरण, अन्त, अवसान।
    77. काला  . कृष्ण, श्याम, स्याह, असित, सुरमइ
    78. काली महाकाली, दुर्गा, महिषमर्दिनी, भगवती
    79. किरण रश्मि, अंशु, मरीच, कर।
    80. किरीट मुकुट, आपीड़, शिरोभूषण, ताज।
    81. किसान कृषक, हलधर, कर्षक, कृषिजीवी
    82. कीर्ति यश, प्रसिद्धि, नाम, सम्मान, ख्याति।
    83. कुच स्तन, पयोधर, उरोज, वक्ष।
    84. कुटी कुटीर, कूटिया, झोंपड़ी।
    85. कुत्ता श्वान, कुक््क्र, ग्रामसिंह, गृहमृग, जारमेय।
    86. कुबेर धनेश, यक्षेश, अलकापति, वैश्रवण।
    87. कुम्भ घड़ा, घट, कलश, कलसा, कुट।
    88. कृपा अनुकम्पा, अनुग्रह, दया।
    89. कृष्ण माधव, राधारमण, श्याम, नंदनंदन, मुरलीधर, गिरिधर, वंशीधर,
    90. केला कदली, रम्भाफल, काष्ठीला।
    91. केश कच, कुन्तल, चिक्र, बाल, शिरोरुह।
    92. कोट दुर्ग, गढ़, किला।
    93. कोमल मृदु, मृदुल, मुलायम।
    94. कोयल पिक, कलकण्ठ, वसन्तदूत, कोकिल।
    95. कौआ काक, वायस, बतिमुक, अरिष्ट।
    96. क्षत्रिय क्षत्र, राजपुत्र, शस्त्री, राजन्य
    97. खण्ड भाग, अंश, टुकड़ा, हिस्सा।
    98. खिड़की वातायन, गवाक्ष, झरोखा, अन्तरद्वार।
    99. खून रक्त, लहू, लोहू, रुधिर, लोहित, शोण, शोणित।
    100. गणेश गणपति, लम्बोदर, एकदन्त, गजमुख, विनायक।
    101. गधा  खर, रासभ, गर्दभ, वैशाखनन्दन।
    102. गन्ध परिमल, सुरभि, वास।
    103. गर्दन कण्ठ, गल, कन्धर, ग्रीवा।
    104. गाय गो, धेनु, अहल्या, कल्याणी, सुरभि।
    105. गोपी ग्वालिनी, गोपिका, गोपवधू, ब्रजांगना।
    106. गौरी पार्वती, शिवा, भवानी, हेमा, गिरीजा।
    107. घर गृह, भवन, अयन, आलय, आवास, निकेतन।
    108. घी घृत, आज्य, जर्पि, होम्य, अमृत
    109. चतुर दक्ष, निपुण, प्रवीण, कुशल।
    110. चन्दन मलयज, श्रीखण्ड, तमाल, संदल, गंधसार।
    111. चन्द्रमा शशि, विधु, मयंक, निशाकर, सुधाकर, इन्दु
    112. चर्म त्वचा, त्वक, चमड़ी, खाल।
    113. चावल अक्षत, तन्दुल, धान्य, पुण्डरीक।
    114. चूहा आखु, मूषक, विली, खंजक, इन्दुर।
    115. छवि  शोभा, कान्ति, सौन्दर्य, रूप।
    116. छाता छत्र, आतपत्र, छतरी, छत्रक।
    117. छात्र विद्यार्थी, बटुक, शिष्य, अन्तेवासी।
    118. छ्ल कपट, गोपन, शठता, धूर्तता।
    119. जन मनुष्य, मानव, व्यक्ति, पुरुष।
    120. जन्म जनन, उद्भव, उत्पत्ति, प्रसव, प्रादुर्भाव।
    121. जल वारि, तोय, नीर, उदक, अंबु, पानी, सलिल।
    122. जहाज जलयान, पोत, वनवाहन, लोहित।
    123. जीभ जिह्न, रसना, स्वादिनी, वाणी।
    124. ज्ञान विद्या, विवेक, वेद
    125. तट वीर, वेला, किनारा।
    126. तरकश तूण, तृणीर, निषंग, भाथ।
    127. तलवार खड्, खग, असि, करवाल, कृपाण।
    128. ताप ऊष्मा, उष्णता, गर्मी, तपन।
    129. तारा तारक, नक्षत्र, ऋक्ष, सितारा।
    130. तालाब तड़ाग, सर, सरोवर, ताल, जलाशय, पुष्कर।
    131. तोता शुक, सुग्मा, सुनाज, सुआ।
    132. दंगा उत्पात, उपद्रव, फसाद, ऊधम, झगड़ा
    133. दया  . करुणा, अनुकंपा, रहम, तरस
    134. दरिद्र निर्धन, अकिंचन, सेवक, परिचर।
    135. दाँत द्विज, दंत, दशन रद, रदन, दंश।
    136. दामिनी   चपला, ठड़ित, प्रभा, विद्युत, बिजली
    137. दास अनुचर, किंकर, कंगाल, रंक।
    138. दिन दिवस, दिवा, वासर, वार, अहन।
    139. दीपक दिया, दीप, प्रकाशक
    140. दुःख कष्ट, पीड़ा, वेदना, अवसाद, क्लेश।
    141. दुर्गा   चंडिका, चंडी, भवानी, काली, कामाक्षी, कल्याणी
    142. दुष्ट  . खल, नीच, दुर्जन, पिशुन, पामर
    143. दूध . क्षीर, दुग्ध, गोरस, पेय,पद, स्तन्
    144. देवता देव, अमर, वृन्दारक, सुर, विवुध।
    145. दैत्य   असुर, सुरारि, दनुज, दानव, दैतेय, यातुधान, रजनीचर
    146. द्रौपदी कृष्णा, द्रुपदसुता, पांचाली, सैरंध्री, याज्ञसेनी
    147. धन सम्पत्ति, वैभव, अर्थ, द्रव्य, वित्त, ऐश्वर्य
    148. धनुष चाप, शरासन, कोदण्ड, कमान, धनु।
    149. धवल - उज्ज्वल, शुभ्र, उजला, स्वच्छ।
    150. धूल रज, मृत्तिका, मिट्टी
    151. नक्षत्र तारा, खद्योत, उडु, ऋक्ष, सितारा, तारक
    152. नदी सारिता, तंरगिणी, तटिनी, अपगा, सरि, तरंगवती।
    153. नरम  : कोमल, मृदुल, मुलायम
    154. नरेन्द्र राजा, भूपति, नरपति, भूपाल, भूप, नरेश
    155. नवीन नवल, नूतन, नव्य, अभिनव, नया।
    156. नश्वर . विनाशी, नाशवान, मरणशील, नाशाधीन, अनित्य
    157. नाक नासिका, घ्राण , घोणा, नासा।
    158. नाजुक कोमल, सुकुमार, मृदुल, मसृण, स्निग्ध
    159. नाज् अदा, चौचला, नखरा, हाव-भाव, बनाव, “गार
    160. नाथ स्वामी, प्रभु, ईश, मालिक
    161. नाम ख्याति, बड़ाई, कीर्ति, यश, प्रसिद्धि, मशहूरी, शोहरत
    162. नाव नौका, तरी, तरणी, प्लव।
    163. नाविक  . मल्लाह, पोतवाहक, पोतचालक, नौचालक
    164. निकट  . पास, समीप, करीब, आसतन्न, निकटस्थ
    165. निगम  . निकाय, संगठन, समिति, प्रतिष्ठान, संस्था
    166. निजी  : व्यक्तिगत, खुद का, स्वकीय, अपना
    167. निमंत्रण   बुलावा, आमंत्रण, न्योता
    168. निर्दोष . निरपराध, दोषरहित, बेकसूर, बेगुनाह, अदोष
    169. निर्धन  : दरिद्र, अकिंचन, कंगाल, गरीब
    170. निर्मल शुद्ध, साफ, स्वच्छ, निकेतन, वासस्थान
    171. निश्चित तय, निर्धारित, दृढ़, पक्का, निर्णीत
    172. निष्कलंक निर्दोष, बेदाग, बे-ऐब, स्वच्छ, साफ
    173. निष्पत्ति अंत, इति, समाप्ति
    174. निस्तब्धता चुप, शांति, सन्नाटा, खामोशी, नीरवता
    175. नीचता  : तुच्छता, अधमता, ओछापन, कमीनापन, क्षुद्रता
    176. नुकीला . कटाग्र, पैना, सूच्यग्र, नोंकदार, तीक्ष्णाग्र
    177. नेता अग्रणी, मुखिया, अगुआ, सरदार, प्रधान
    178. नौबत दशा, अवस्था, हालत
    179. न्यायाधीश न्यायाध्यक्ष, मुंशिक, जज
    180. न्यारा अनोखा, अजीब, विलक्षण, निराला, अद्भुत
    181. पंकिल  : गंदला, गंदा, मैला, मलिन, मलीन
    182. पंथ   धर्म, सम्प्रदाय, मत
    183. पकड़ना   कैद कराना, बंदी बनाना, गिरफ्तार करना
    184. पक्षी खग, विहंग, द्विज, अण्डज, परिंदा।
    185. 'पछतावा  पश्चाताप, प्रायश्चित, अनुताप, ग्लानि, संताप
    186. पटु दक्ष, प्रवीण, निपुण, कुशल, होशियार
    187. पड़ोसी   हमसाया, प्रतिवासी, प्रतिवेशी
    188. पताका . झण्डा, ध्वजा, ध्वज, फरहरा, निशान
    189. पति भर्ता, स्वामी, प्राणेश।
    190. पत्ता दल, पर्ण, पल्लव, पत्र, पात, छदन
    191. पत्थर पाहन, प्रस्तर, अश्म, पाषाण।
    192. पत्नी भार्या, दारा, गृहिणी, परिणीता, जाया।
    193. पथिक पांथ, यात्री, राही, राहगीर।
    194. पर्वत गिरि, भूधर, अचल, अद्वि, नग।
    195. पलंग पर्यंक, शैया, सेज, खाट, पलंक।
    196. पवन वायु, अनिल, वात, समीर, गंधवह।
    197. पवित्र पावन, शुद्ध, निष्पाप, निर्मल।
    198. पहरेदार प्रहरही, द्वारपाल, द्वारप, रक्षक
    199. पार्वती गिरिजा, उमा, महेश्वरी, भवानी, रुद्राणी।
    200. पिक   कोयल, कोकिला, कलकंठ, बसंत, श्यामा
    201. पिता जनक, तात, जन्मद, बाप।
    202. पीड़ा   व्यथा, तकलीफ, दर्द, वेदना, यंत्रणा, यातना
    203. पुत्र सुत, तनय, आत्मज, बेटा, लड़का।
    204. पुत्र  . तनय, आत्मज, सुत, लड़का, बेटा, औरस, पूत
    205. पुत्री  सुता, तनया, आत्मजा, बेटी, लड़की
    206. पुरातन प्राचीन, पुराना, प्राक्तन, पूर्वकालीन, भूतकालीन, प्राक्कालीन
    207. पुश्कल प्रचुर, विपुल, अधिक, बहुत, इफरात, ढेर-सा
    208. पूजा अर्चना, आराधना, उपासना, वंदना, इबादत
    209. पूर्ण पूरा, सकल, समूचा, कुल, सारा, समग्र
    210. पृथ्वी भूमि, धरा, वसुधा, क्षमा, वसुन्धरा,भू।
    211. प्रकाश प्रभा, आलोक, उजाला, ज्योति, दीति, विभा।
    212. प्रगति विकास, उन्नति, बढ़ती, तरक्की, श्रीवृद्धि
    213. प्रचुरता   बहुलता, बहुतायत, प्रभूतता, इफरात, आधिक्य
    214. प्रणाम नमस्कार, नमन, प्रणति।
    215. प्रार्थना स्तुति, वन्दना, विनय, स्तवन।
    216. प्रेम प्रीति, प्रण, अनुराग, पर।
    217. फूल सुमन, प्रसून, कुसुम, पुष्प।
    218. बंशी वेणु, मुरली, बाँसुरी।
    219. बन्दर वानर, कपि, शाखामृग, मर्कट, हरि।
    220. बल शक्ति, पराक्रम, ऊर्जा, ताकत।
    221. बिजली विद्युत, चपला, दामिनी, सौदामिनी।
    222. बैल वृषभ, हलधर, वर्ध।
    223. ब्रह्मा विधि, विधाता, पितामह, चतुर्मुख।
    224. ब्राह्मण द्विज, भूसुर विप्र, अग्रजन्मा।
    225. भौंरा भ्रमर, अति, षट्पद, मधुप, मधुकर , मिलिन्द, भृंग।
    226. मछली मत्स्य, झष, मीन, मकर।
    227. मदिरा मद, सुरा, आसव, माधवी।
    228. महादेव शिव, शंकर, पशुपति, कैलासी, कपाली, गिरीश।
    229. मित्र सखा, हितु, मीत, सहचर।
    230. मिलन संयोग, मिलाप, मेल।
    231. मेघ बादल, जलद, जलधर , घन, जीमूत।
    232. मोर मयूर, केसी, कलापी, वर्हिण, ध्वजी।
    233. यम धर्मराज, दण्डधर, कीनाश, नरकेश।
    234. यमुना 'कालिन्दी, रविजा, तरनि, तनूजा।
    235. युद्ध संग्राम, आहव, द्वन्द्र, लड़ाई, रंज।
    236. रम्य रमणीक, मनोहर, आकर्षक।
    237. रस्सी रश्मि, रज्जु, डोरी।
    238. राजा नृप, भूपति, भूपाल, अवनीश, सम्राट, भूप।
    239. रात रात्रि, निशा, क्षपा, यामिनी, रजनी, विभावरी।
    240. राधा श्यामा, ब्रजेश्वरी, वृषभानुजा, कीर्तिकुमारी |
    241. राम रघुपति, कौसलेश, रघुनंदन, सीतापति, अवधेश
    242. रिश्वत उत्कोच, घूस, अयन, आनन्दा, अवप्रदान।
    243. लक्ष्मी श्री, कमला, चंचला, इन्दिरा, पद्मा, श्रीपिया।
    244. ललाट मस्तक, माथा, उत्तमांग, शिर।
    245. लहर तरंग, वीचि, उर्मि।
    246. लोहा लौह, अयस, कुधातु।
    247. वधु बहू, दुलहिन, परिणीता, प्रिया।
    248. वन  विपिन, निर्जन, अरण्य, जंगल।
    249. वर्षाऋतु पावस, प्रावृट, दुर्दिन।
    250. वसन्  ऋतुराज, मधुऋतु, माधव।
    251. वाणी वाक्‌, भाषा, बोली, गिरा।
    252. विवाह उद्बाह, परिणय, पाणिग्रहण
    253. विष्णु हरि, केशव, चतुर्भज, नारायण, रमेश, मुरारी , वनमाली, कृष्ण।
    254. वेद श्रुति, छांदस, विधिवाणी, निगम।
    255. शत्रु अरि, आराति, बैरी, अमित्र, द्वेषी, दुश्मन।
    256. शेषनाग धरणीधर, सहस्रफण, शेष, नागाधिप।
    257. संकट विपत्ति, आपत्ति, कष्ट।
    258. संसार विश्व, जगत, सृष्टि, दुनिया।
    259. समुद्र सागर, उदधि, अर्णव, रत्नाकर, नदीश।
    260. सरस्वती शारदा, भारती, ब्राह्मी, वीणापाणि।
    261. सर्प नाग, अहि, सरीसृप, उरग, भुजंग, व्याल, विषधर।
    262. सिंह केसरी, हरि, पंचानन, मृगराज, वनराज।
    263. सियार श्रुगाल, जम्बुक, शिवालु, गीदड़।
    264. सीता वैदेही, भूमिजा, जानकी, रामवधू।
    265. सुन्दर चारु, शोभित, मनुज, सुगम, ललाम।
    266. सूर्य रवि, तरणि, दिनकर, अंशुमाली, आदित्य, भास्कर, मार्तण्ड।
    267. सेना वाहिनी, दल, अनी, सैन्य, फौज।
    268. सोना स्वर्ण, कनक, कंचन, कार्तस्वर, सुवण।
    269. स्त्री कान्ता, कामिनी, नारी, वनिता, महिला, अबला।
    270. हंस मराल, विवेकी, विधिवाहन, मुक्तामुक |
    271. हरिण मृग, कुरंग, सारंग, हिरन।
    272. हलधर बलराम, शेष, रेवती, रमण, बलदेव।
    273. हाथ कर, हस्त, पाणि।
    274. हाथी हस्ती, गज, नाग, दन्ती, द्विरद, कुंजर।
    275. हिमालय हिमगिरि, नागराज, हिमाद्रि, देवभूमि।
    276. हीरा हीरक, हीर, वज़, रत्नेश।


    ... Please Share This...

    Related Links -
    पढ़ें: टॉपर्स नोट्स / स्टडी मटेरियल-

    0 Comments:

    Post a Comment