🚨 Live Now

क्या आपकी तैयारी पक्की है?

Free Mock Tests For All Govt. Exams 2026-27:

नए परीक्षा पैटर्न पर आधारित & 100% Real Exam Hall Mode Full Mock Test दें। परीक्षा से पहले अपनी रैंक और स्कोर चेक करें!

Start Free Mock Test 👉
  समानार्थक शब्द - परिभाषा तथा उदाहरण | जानिए समानार्थक शब्दों में मुख्य अंतर | Samanarthak Shabd

समानार्थक शब्द - परिभाषा तथा उदाहरण | जानिए समानार्थक शब्दों में मुख्य अंतर | Samanarthak Shabd

Quick View:

    समानार्थक शब्द किसे कहते हैं?

    समानार्थक शब्द-

    हिंदी भाषा में कुछ शब्द ऐसे होते है जो एक दूर से भिन्न होते हुए भी उनमे (अर्थ के अनुसार) आपस में कुछ समानता और असमानता होती है। ये शब्द अर्थ में लगभग समानार्थक शब्द होते हैं। ये समानार्थक शब्द सामान्य बोल-चल एवं हिंदी भाषा अधिक प्रयोग किये जाते हैं। 

    समानार्थक शब्द को "समानार्थी शब्द" भी कहा जाता है। ये समानार्थक या समानार्थी शब्द, पर्यायवाची शब्द के लगभग सामान होते हैं।


    समानार्थक शब्द की परिभाषा- 

    वे दो या दो से अधिक शब्द जो एक दूसरे के भिन्न होते हुए अर्थ में समानता प्रकट करें, समानार्थक शब्द कहलाते हैं। 


    समानार्थक शब्द के उदाहरण 

    प्रतियोगी परीक्षाओं के साथ बोर्ड  परीक्षा में समानार्थक शब्द से कम से कम एक या दो प्रश्न अक्सर पूछे जाते हैं। इसलिए विद्यार्थियों की सुविधा के अनुसार यहाँ 8 महत्त्वपूर्ण समानार्थक शब्दों की लिस्ट दे रहे हैं। 


    समानार्थक शब्दों में अंतर

    जब दो या दो से अधिक वाक्यों में भाव के अनुसार अलग -अलग शब्दों की आवश्यकता होती है और ऐसे वाक्यों में एक शब्द से काम नहीं चलता है तो यही समानार्थक शब्दों में अंतर मुख्य अंतर कहलाता है।    


    नीचे कुछ समानार्थक शब्दों को उनके अर्थ में अंतर के साथ दे रहे है। आइए देखते हैं कि इन समानार्थक शब्दों में क्या मुख्य अंतर होता है।


    8 महत्त्वपूर्ण समानार्थक शब्दों की लिस्ट

    १. दुख के समानार्थक शब्द 

    दुख-किसी वस्तु के अभाव में मन में पीड़ा।

    शोक-किसी की मृत्यु आदि पर दु:ख। 


    २. अमूल्य के समानार्थक शब्द 

    अमूल्य-जिसका कोई मूल्य न हो।

    दुर्मूल्य-उचित मूल्य से अधिक मूल्य।

    बहुमूल्य- मूल्यवान 


    ३. अस्त्र के समानार्थक शब्द 

    अस्त्र-फेंककर प्रहार करने वाला हथियार।

    शस्त्र-हाथ में लेकर प्रहार करने वाला हथियार। 


    ४. आयु के समानार्थक शब्द 

    आयु-सम्पूर्ण जीवन।

    अवस्था-जन्म से वर्षों की गणना।

     

    ५. मित्र के समानार्थक शब्द 

    मित्र-सुख-दुख में साथ वाला।

    सखा-समान आयु का मनुष्य व मित्र। 


    ६. सन्देह के समानार्थक शब्द 

    सन्देह-किसी भी निश्चय पर नहीं पहुँचना।

    भ्रम-असत्य बात में सत्य का आभास होना। 


    ७. आचार के समानार्थक शब्द 

    आचार-साधारण बर्ताव।

    व्यवहार-विशेष बर्ताव। 


    ८. सहानुभूति के समानार्थक शब्द 

    सहानुभूति-सुख-दुख में पूर्ण रूप से सहयोग देने की भावना। 

    संवेदना-दुख से दुखी होकर दूसरे को धैर्य देने की भावना।



    ... Please Share This...

    Related Links -
    पढ़ें: टॉपर्स नोट्स / स्टडी मटेरियल-

    0 Comments:

    Post a Comment