विलोम / विपरीतार्थक शब्द - परिभाषा, अर्थ और उदाहरण | Vilom Shabd in Hindi

विलोम / विपरीतार्थक शब्द - परिभाषा, अर्थ और उदाहरण | Vilom Shabd in Hindi

    विलोम शब्द

    किसी भी भाषा में विलोम शब्द [Vilom Shabd] का अपना अधिक महत्त्व होता है। जब भाषा में 'विलोम शब्द' या "विपरीतार्थक शब्द" का प्रयोग किया जाता है तो उसमे अलग ही सौंदर्य उत्पन्न होता है। हिंदी सामान्य बोलचाल भाषा में विलोम शब्द अधिक से अधिक प्रयोग किया जाते हैं।

    Class 1 से 6, 7, 8, 9, 10, 11, 12 तक, प्रत्येक बोर्ड तथा प्रतियोगी परीक्षाओं में विलोम शब्द पर आधारित प्रश्न अवश्य पूछे जाते हैं। इसलिए हमने यहाँ विलोम / विपरीतार्थक शब्द - विलोम शब्द की परिभाषा, अर्थ और उदाहरण के साथ समझाने का प्रयास किया है।  

    आइए जानते है कि विलोम / विपरीतार्थक शब्द या विलोमार्थी शब्द क्या है? ये कैसे बनते है? विलोम / विपरीतार्थक शब्द की परिभाषा और उदाहरण समझने का प्रयास करते हैं। 


    विलोम / विपरीतार्थक शब्द का क्या अर्थ होता है?

    विलोम शब्द का अर्थ है-

    विलोम / विपरीतार्थक शब्द का अर्थ होता है- "उल्टा या विपरीत। "


    विलोम / विपरीतार्थक शब्द की परिभाषा क्या है?

    विलोम शब्द की परिभाषा ?

    एक-दूसरे के विपरीत या उल्टा, अर्थ बतलाने वाले शब्द, विलोम शब्द (Vilom Shabd) कहलाते हैं। इसे "विपरीतार्थक शब्द" भी कहते हैं। जैसे: उदाहरण के लिए- 

    'आज'  का विलोम शब्द  'कल'

    'यश'  का विलोम शब्द   'अपयश'

    'आदान'  का विलोम शब्द  'प्रदान', 

    'प्यार'  का विलोम शब्द  'घृणा', 

    'शुभ'  का विलोम शब्द  'अशुभ', 

    'विरोध '  का विलोम शब्द  'समर्थन / सहमत', 

    'कठोर'  का विलोम शब्द  'कोमल', 

    'कर्म'  का विलोम शब्द  'अकर्म', 

    'आकर्षण'  का विलोम शब्द  'विकर्षण', 

    'श्याम'  का विलोम शब्द  'श्र्वेत', 

    आदि।


    विलोम/विपरीतार्थक शब्द बनाने की विधियां-

     विपरीत अर्थ देने वाले शब्द निम्नलिखित विधियों से बनते हैं –

    • लिंग परिवर्तन से- 

    जैसे:-  राजा = रानी

    • नञ समास के पद बनाकर- 

    जैसे:- आस्तिक = नास्तिक

    • अलग जाति के शब्दों से- 

    जैसे:- आजाद = गुलाम

    • उपसर्ग की तरह प्रयोग होने वाले शब्दों के बदलने से- 

    जैसे:- एकतंत्र = बहुतंत्र

    • उपसर्ग से-

    जैसे:- स्वस्थ = अस्वस्थ


    विलोम शब्द के कुछ उदाहरण

    शब्द = विलोम शब्द

    1. पाप पुण्य
    2. आसान कठिन
    3. रात दिन
    4. अगला पिछला
    5. वीर कायर 
    6. अवनति उन्नति 
    7. अपेक्षा उपेक्षा 
    8. अनुरक्त विरक्त 
    9. अधोमुखी उद्भमुखी 
    10. आदर निरादर 
    11. सामान्य विशेष
    12. परोपकारी विनाशकारी
    13. भगवान हैवान/राक्षस 
    14. दानी कंजूस/कृपाण 
    15. बुद्धिमान बुद्धिहीन 
    16. अतिवृष्टि अनावृष्टि
    17. उपस्थित अनुपस्थित 
    18. तेज़ मंद 
    19. धनी निर्धन 
    20. क्षणिक शाश्वत
    21. हर्ष शोक
    22. शुष्क आर्द्र
    23. वरदान अभिशाप
    24. रक्षक भक्षक
    25. रुगण स्वस्थ
    26. मूक वाचाल
    27. अल्पायु दीर्घायु
    28. अनुराग विराग
    29. उत्कर्ष अपकर्ष
    30. आदि अंत
    31. आगामी गत
    32. उत्थान पतन
    33. आग्रह दुराग्रह
    34. आकार निराकार
    35. आगमन प्रस्थान
    36. साध्य असाध्य
    37. लोक परलोक
    38. ईमानदार बईमान
    39. उपमय अनुमय
    40. उपयोग दुरूपयोग



    विलोम शब्द के कुछ बहुविकल्पीय प्रश्न :-

    प्रश्न 1– अवनि का विलोम शब्द है

    (i) धरती

    (ii) पृथ्वी

    (iii) अम्बर

    (iv) जल

    उत्तर- (iii) अम्बर


    प्रश्न 2– भू शब्द का विलोम है –

    (i) अवनि

    (ii) पृथ्वी

    (iii) आकाश

    (iv) धरती

    उत्तर- (iii) आकाश


    प्रश्न 3– रात्रि शब्द का विलोम है –

    (i) दिवस

    (ii) प्रकाश

    (iii) रात

    (iv) सुबह

    उत्तर- (i) दिवस


    प्रश्न 4 – जटिल शब्द का विलोम है –

    (i) कठिन

    (ii) सरल

    (iii) मुश्किल

    (iv) नामुमकिन

    उत्तर-(ii) सरल


    प्रश्न 5 – उपयोगी शब्द का विलोम है –

    (i) महत्वपूर्ण

    (ii) उपयोगिता

    (iii) अनपयोगी

    (iv) अनुपयोगी

    उत्तर- (iv) अनुपयोगी


    प्रश्न 6 – निषेध शब्द का विलोम है –

    (i) स्वीकृत

    (ii) विशेष

    (iii) मनाही

    (iv) रुकावट

    उत्तर- (i) स्वीकृत


    प्रश्न 7– बीमार शब्द का विलोम है –

    (i) निरोग

    (ii) रोगयुक्त

    (iii) स्वच्छ

    (iv) वैद्य

    उत्तर- (i) निरोग


    प्रश्न 8– मिथ्य शब्द का विलोम है –

    (i) झूठ

    (ii) सत्य

    (iii) कड़वा

    (iv) मीठा

    उत्तर- (ii) सत्य


    प्रश्न 9 – निषेध शब्द का विलोम है –

    (i) स्वीकृत

    (ii) विशेष

    (iii) मनाही

    (iv) रुकावट

    उत्तर- (i) स्वीकृत


    प्रश्न 10 – निर्मल शब्द का विलोम है –

    (i) साफ़

    (ii) मलीन

    (iii) शीतल

    (iv) श्वेत

    उत्तर- (ii) मलीन

    ... Please Share This...

    Related Links -
    पढ़ें: टॉपर्स नोट्स / स्टडी मटेरियल-

    0 Comments:

    Post a Comment