🚨 Live Now

Super TET 2026: क्या आपकी तैयारी पक्की है?

नए परीक्षा पैटर्न पर आधारित 120 प्रश्नों का Full Mock Test दें। परीक्षा से पहले अपनी रैंक और स्कोर चेक करें!

Start Free Mock Test 👉
  योगरूढ़ शब्द - परिभाषा & 25 उदाहरण | योगरूढ़ शब्द किसे कहते हैं?

योगरूढ़ शब्द - परिभाषा & 25 उदाहरण | योगरूढ़ शब्द किसे कहते हैं?

Quick View:

    योगरूढ़ शब्द | Yogrudh Shabd in Hindi

    हिंदी व्याकरण में 'योगरूढ़ शब्द', "शब्द विचार" के भेद का ही एक प्रकार है। 
    बनावट (व्युत्पत्ति) एवं रचना के आधार पर शब्दोँ के तीन भेद होते हैं- (1) रूढ़ शब्द, (2) यौगिक शब्द (3) योगरूढ़ शब्द। 
    आज हम इस पोस्ट में "योगरूढ़ शब्द" के बारे में पढ़ेंगे। आइए जानते हैं कि योगरूढ़ शब्द किसे कहते हैं? योगरूढ़ शब्द का अर्थ, परिभाषा तथा उदाहरण क्या हैं। 

    योगरूढ़ शब्द का अर्थ

    'योगरूढ़' का शाब्दिक अर्थ है "योग से बना हुआ रूढ़"।


    योगरूढ़ शब्द की परिभाषा-

    वे शब्द जो दो या दो से अधिक शब्दों के योग से बने होते हैं, और ये शब्द अपने सामान्य अर्थ को छोड़कर किसी विशेष अर्थ का बोध कराते हैं, ऐसे शब्द 'योगरूढ़ शब्द' कहलाते हैं। 

    जैसे- जलज = (जल + ज) के योग से बना है। इस शब्द का अर्थ है- जल में जन्म लेने वाला। परन्तु इसके कई अर्थ निकलते हैं- कमल, मोती, शंख, चंद्रमा, मछली आदि, परंतु 'जलज' शब्द इन अर्थों में से केवल 'कमल' के लिए रूढ़ हो गया।

    योगरूढ़ शब्द के अन्य उदाहरण- 
    पंकज ⤏ कमल
    नीलकंठ ⤏  शिव/मोर
    दशानन ⤏ रावण
    गिरिधर ⤏ कृष्ण

    योगरूढ़ शब्द के 25 उदाहरण

    1. दशानन 
    2. हिमालय 
    3. जलज 
    4. जलद 
    5. गजानन 
    6. लम्बोदर 
    7. महावत 
    8. त्रिनेत्र 
    9. चतुर्भुज 
    10. बहुभज 
    11. आयताकार 
    12. राधेश्याम 
    13. घनश्याम
    14. घुड़सवार  
    15. रजनीचर 
    16. हरिदास 
    17. विषधर
    18. हलधर  
    19. चक्रधर 
    20. मुरारि 
    21. जनधन 
    22. खेमकरण 
    23. ओमकार 
    24. विजयशंकर 
    25. विंध्याचल 

    ... Please Share This...

    Related Links -
    पढ़ें: टॉपर्स नोट्स / स्टडी मटेरियल-

    0 Comments:

    Post a Comment