Letter Writting in Hindi

पत्र लेखन & प्रकार - कक्षा 6, 7, 8, 9 & 10 हेतु | Patra Lekhan / Letter Writing in Hindi

पत्र लेखन | Patra Lekhan / Letter Writing in Hindi


पत्र लेखन क्या है? 

पत्र-लेखन एक माध्यम है जिसके द्वारा हम दूर बैठे अपने मित्रों, निकट सम्बन्धियों या किसी अन्य व्यक्ति आदि से अपने विचार प्रकट कर सम्पर्क स्थापित किया जा सकता है। 

पत्र-लेखन एक कला माना गया है। 

मित्रों, निकट सम्बन्धियों या किसी अन्य परिचित व्यक्ति को लिखे जाने वाले पत्र-लेखन में मन के भावों और विचारों को निसंकोच अभिव्यक्त किया जाता है। 


पत्र लेखन में निम्नलिखित बातों का ध्यान अवश्य रखना चाहिए- 

१. पत्र की भाषा सरल पत्र लिखने समय निम्नलिखित बातों और शिष्ट होनी चाहिए। 

२. एक ही बात को बार-बार नहीं दोहराना चाहिए। 

३. प्रत्येक बात एक-दूसरे से सम्बन्धित होनी चाहिए। 

४. लेखनी शुद्ध और साफ होनी चाहिए। 


पत्र लेखन के प्रकार -

मुख्यतः पत्र निम्नलिखित दो प्रकार के होते हैं-

१. औपचारिक पत्र (formal letter)

२. अनौपचारिक पत्र (Informal letter)


१. औपचारिक पत्र (formal letter)

औपचारिक पत्र भी निम्नलिखित 3 प्रकार के होते हैं-

१) सामाजिक पत्र

२) व्यापारिक अथवा व्यवसायिक पत्र

३) सरकारी कार्यालयों के लिए पत्र