अनेकार्थी शब्द- परिभाषा, अर्थ & उदाहरण | 150+ अनेकार्थी शब्द (सम्पूर्ण लिस्ट) | Anekarthi Shabd

अनेकार्थी शब्द- परिभाषा, अर्थ & उदाहरण | 150+ अनेकार्थी शब्द (सम्पूर्ण लिस्ट) | Anekarthi Shabd

    अनेकार्थी शब्द | Anekarthi Shabd in Hindi

    जिस प्रकार से दिन -प्रतिदिन नई - नई  वस्तुओं का अविष्ककार हो रहा है और इस कारण से समय-समय पर नए शब्दों की आवश्यकता होती है। जिसके फलसरूप नए -नए शब्दों का निर्माण होता रहता है। इसी वजह से भाषा में भी लगातार परिवर्तन होता रहता है। परिवर्ती भाषा में कई शब्द ऐसे होते है जिनके एक से अधिक अर्थ होते है, इन्हें ही अनेकार्थी शब्द कहा जाता है। 


    अनेकार्थी शब्द का अर्थ:

    अनेकार्थी शब्द दो शब्दों से मिलकर बना है-  

    अनेकार्थी = अनेक + अर्थी 

    अर्थात्‌ जब एक ही शब्द के एक से अधिक अर्थ निकलते हैं या जब एक शब्द एक से अधिक अर्थ प्रकट करता है तो उसे अनेकार्थी शब्द कहते हैं।

    उदहारण के लिए-

    जैसे -

    अँधेरा के लिए अनेकार्थी शब्द- प्रकाश के बिना, उदासी, अंधकार

    अंक के लिए अनेकार्थी शब्द- नंबर, अध्याय, गोद

    अन्न के लिए अनेकार्थी शब्द- दाना, गलला, अनाज, खाद्य पदार्थ


    अनेकार्थी शब्द की परिभाषा: 

    "वे शब्द जिनके एक से अधिक अर्थ होते हैं, तो ऐसे शब्दों को अनेकार्थी शब्द कहते हैं।" 


    अनेकार्थी शब्द के उदाहरण:

    यहां हम अत्यधिक प्रचिलित अनेकार्थी शब्दों 5 के उदाहरण दे रहें है जो नीचे दिए गये हैं-

    अवस्था - स्थिति, उम्र, दशा

    अवैध - गैर कानूनी, नियम विरुद्ध, अवैध अनुतोषण, अवैधानिक

    उगना - पैदा होना, निकल आना, प्रकट होना, उदय होना

    हार -  पराजय, गले का हार

    हल - समाधान, खेती का साधन


    सभी प्रतियोगी /सरकारी & बोर्ड परीक्षाओं हेतु अनेकार्थी शब्द:

    अनेकार्थी शब्द सभी प्रतियोगी /सरकारी तथा बोर्ड परीक्षाओं की दृष्टि से बहुत ही महत्त्वपूर्ण होतेहैं। प्रत्येक वर्ष की सभी हिंदी से सम्बंधित परीक्षा में अक्सर प्रश्न आते हैं। इसलिए हम आपके लिए अनेकार्थी शब्द संग्रह की पूरी लिस्ट लेकर आये हैं। 


    अनेकार्थी शब्द की लिस्ट

    हम यहाँ परीक्षा उपयोगी कुछ महत्वपूर्ण अनेकार्थी शब्द की लिस्ट दे रहे हैं, जो निम्नलिखित हैं-


    165 अनेकार्थी शब्द

    1. अँधेरा - प्रकाश के बिना, उदासी, अंधकार
    2. अंक - नंबर, अध्याय, गोद
    3. अंग - शरीर, शरीर का अवयव, अंश, शाखा, स्तन, साधन, पक्ष, देह
    4. अंचल- सिरा, तट, प्रदेश
    5. अंत - मृत्यु, समाप्ति, सिरा, भेद, सीमा, प्रलय, परिणाम,
    6. अंतंरग- घनिष्ठ, गुप्त, अंदर का, प्रिय
    7. अंतर - फर्क, भिन्नता, दूरी, आत्मा, अवधि, व्यवधान, आकाश
    8. अंबर - वअसच्त्र, आकाश
    9. अकड़ - कड़ा, घमण्ड, दुराग्रह न
    10. अकड़ना  - दुराग्रह करना, घमण्ड करना, कड़ा होना
    11. अक्षत - कच्चा चावल, समूचा, बिना घाव, पूरा, जौ, अनाहता, 'कौमार्यवान  -
    12. अक्षर- अकारादि वर्ण, ब्रह्मा, विष्णु, शिव, आत्मा, सत्य,
    13. अखण्ड - जिसका खण्डन न हो सके, निर्विहन, समूचा, जिसका क्रम न टूटे, अटूट, ईश्वर, अविराम
    14. अग्र- पहले, श्रेष्ठ, मुख्य, आगे, नोक, अगला, प्रधान
    15. अचल - निश्चल, अटल, प्रशांत, पहाड़, ढेर, खूँटा
    16. अज- राशि, ब्रह्मा, बकरा, दशरथ के पिता, जिसका जन्म न हो (ईश्वर)
    17. अड्डा - करघा, ठिकाना, लकड़ी का चौखटा, कबूतरों की छतरी, केन्द्र स्थान, प्रधान स्थान
    18. अतिथि - मेहमान, यात्री, साधु, अग्नि, अपरिचित व्यक्ति
    19. अधर - होंठ, नीचे अंतरिक्ष अनाधार लुच्छ
    20. अनंत - आकाश, विष्णु, अंतहीन, नित्य, बहुत, अधिक, अविनाशी, शेषनाग
    21. अनुचित - न जुड़ा हुआ, न प्रयोग में न हो
    22. अनुरूप  - उपयुक्त, सदृश, तुलनीय, अनुकल
    23. अन्न- धान्य, दाना, गलला, अनाज, खाद्य पदार्थ
    24. अपवाद - नियम के अतिरिक्त, बदनामी, दोष, नियम की छूट,
    25. अपेक्षा - तुलना में, आशा, इच्छा, आवश्यकता, अर्हता
    26. अबोध - मूर्ख, दुर्बोध, नासमझ
    27. अब्ज - जल से उत्पन्न वस्तु, कमल, शंख, चन्द्रमा, अरब, सौ करोड़ की संख्या, कपूर
    28. अब्द - आकाश, बादल, वर्ष
    29. अभाव - अप्राप्यता, अनस्तित्व, कमी
    30. अभिधान  - नाम माला, पदनाम, नाम, शब्दकोष, उक्ति, परिभाषा, शब्द
    31. अमृत - सुधा, जल, दूध, मुक्ति, मृत्युरहित, जीवन, स्वर्ग,अमिय
    32. अम्बर- मेघ, केसर, आकाश, वस्त्र, कस्तूरी, कपास
    33. अम्बुज - चन्द्रमा, कमल, ब्रह्मा, शंख
    34. अरि - शत्रु, चक्र, काम, क्रोध
    35. अरिष्ट - दुर्भाग्य, शत्रु, विपत्ति, कष्ट
    36. अरुण- सूर्य, लाल, सिंदूर, संध्या की लाली, सूर्य का सारथी
    37. अर्क - काढ़ा, सूर्य, सूर्य की किरण, स्फार्टक, निष्कर्ष, इन्द्र, तांबा, विष्णु
    38. अर्थ - धन, व्याख्या, मतलब
    39. अलग पृथक्, अछूता, विचित्र, भिन्न, तलाकशुदा, न लगा हुआ
    40. अवतरण - उद्धरण, पार होना, जन्म लेना, उतरना
    41. अवरुद्ध  - गुप्त, बंद, ढका हुआ, रुका हुआ
    42. अवली  - माला, पंक्ति, श्रेणी, झुण्ड
    43. अहि - साँप, नाभि, कष्ट, राहु, पृथ्वी, सूर्य
    44. आँख - अंकुर, दृष्टि, निगरानी, नेत्र
    45. आँचल - कपड़े का छोर, प्रदेश, सिरा, साड़ी का पल्लू
    46. आगम - शास्त्र, ज्ञान, आना
    47. आचार्य  - गुरु, महापंडित, प्रिंसिपल, प्रोफेसर
    48. आत्मा - अग्नि, सूर्य, ब्रह्म, परमात्मा, स्वरूप
    49. आदि - आरंभ , बगैरह, पहला, प्रारम्भिक
    50. आपत्ति - प्रश्न, ऐतराज, विपत्ति
    51. आम मामूली, एक प्रकार का फल, सर्वसाधारण
    52. आराम  - वाटिका, सुविधा, राहत, विश्राम
    53. आली - . सखी, गीला, मान्यवर, पंक्ति
    54. आव - शोभा, चमक, पानी
    55. इन्द्र - शचीपति, देवराज, श्रेष्ठ, बड़ा, देवताओं का राजा, पुरन्दर
    56. इला- पृथ्वी, पार्वती, गौ, सरस्वती
    57. ईश - राजा, स्वामी, ईश्वर, महादेव, पारा, एक उपनिषद्, कपूर, चन्द्रमा
    58. ईश्वर - स्वामी, भगवान
    59. ईहा - चेष्टा, लालसा, इच्छा करना
    60. उग्र - तीव्र, कष्टदायक, भयानक, क्रूर, महादेव, प्रचण्ड, सूर्य, गरम
    61. उच्च - बड़ा, जोर का, उठा हुआ, श्रेष्ठ, ऊँचा
    62. उड़ाना  - फैलाना, अपत्यय करना, चुराना, नष्ट करना, तेजी, से चलाना
    63. उत्तर - जवाब, आगे, दिशा
    64. उत्तर - जबाव, ऊपर की दिशा, बाद का गणित में फल
    65. उमा - पार्वती, कान्ति, कीर्ति, दुर्गा, अलसी
    66. उल्लास  - प्रसन्नता, ग्रंथ का भाग, एक अलंकार, झलक,
    67. उल्लेख - लिखना, बयान, चर्चा, चित्र खींचना
    68. उषा - प्रभात, अरुणोदय की लाली, बाणासुर की कन्या,
    69. उष्मा - गरमी, धूप, क्रोध
    70. ऊपरी - ऊपर का, बँधे हुए के सिवा, नुमाइशी, फालतू (आमदनी)
    71. ऊर्मि - दुःख, लहर, शिकन, पृथ्वी, पीड़ा
    72. ऋण - कर्ज, उपकार, दायित्व, घटाना, घटाने का चिह्न, उधार
    73. एक्का - एक से सम्बन्ध रखने वाला, अकेला, एकता, एक घोडे की सवारी, ताश का पत्ता
    74. एवज - प्रतिफल, बदला, स्थानापन्न पुरुष
    75. एषणा - इच्छा, अभिलाषा
    76. ऐरावत - इन्द्र का हाथी, इन्द्रधनुष, बिजली से चमकता हुआ बादल
    77. ऐल - बाढ़, बहुतायत, कोलाहल
    78. ओछा - तुच्छ, छिछला, हल्का 
    79. ओज - तेज, प्रकाश, वीरता का आवेश
    80. और - अधिक, तथा, दूसरा
    81. औरत - महिला, पत्नी, नौकरानी
    82. 'कंज केश, ब्रह्मा, अमृत, कमल
    83. कंटक - कीलक, विघ्न, कांटा
    84. कंस - श्रीकृष्ण का मामा, काँसा, प्याला, सुराही
    85. कक्ष - सूर्य की कक्षा, सूखी घास, काँख, कछौटा, कमरा
    86. कच - बादल, बाल, पगड़ी, झुण्ड
    87. कटक - चटाई, श्रृंखला, कड़ा, समूह, सेना, शिविर
    88. कटाक्ष - आक्षेप, व्यंग्य, तिरछी नजर
    89. कनक - सोना, गेहूँ, धतूरा
    90. कन्या - लड़की, कुमारी, एक राशि
    91. कर - हाथ, किरण, टैक्स, किरण, ओला
    92. कर्ण - पतवार, कान, भुजा, क॒न्ती का पुत्र
    93. कर्ता -  पहला कारक, करने वाला, परिवार का मुखिया, बनने वाला।
    94. कर्म - भाग्य, क्रिया, मृतक, संस्कार
    95. कल - आने वाला दिन, बीता हुआ दिन, मशीन, सुख , मधुर, पुर्जा, ढंग
    96. कलम - कनपटी के बाल, कूँची, लेखनी, पेड़-पौधों की हरी लकड़ी
    97. कला - लीला, शोभा, तेज, यंत्र, छत, कसरत, अंश, समय का एक भाग
    98. कलि - झगड़ा, पाप, क्लेश, युद्ध, कलियुग, सूरमा, काला
    99. कलिका  - एक पौधा, मेघ, स्याही, कालिख, काली, मदिरा
    100. काम - कृति, काम वासना, नौकरी, कार्य, कढ़ाई
    101. काल - मृत्यु, समय, युग, अवसर 
    102. किनारा - तट, हाशिया, पार्श्व, सिरा
    103. कुम्भ-  घड़ा, हाथी के मस्तक के दोनों ओर का भाग, प्रत्येक
    104. कूट - जाली, झूठा, चोटी, छल, रहस्यमय, नोक, ढोर
    105. कू्म - प्रजापति का अवतार, एक ऋषि, विष्णु का अवतार, पृथ्वी, कछुआ
    106. कोटि - वर्ग, श्रेणी, करोड़, धनुष का सिरा
    107. कोरा - बिल्कूल नया, गुणरहित, अलिखित
    108. कोष - धन, समह, थैली, अण्डा, डिब्बा, आवरण , शब्दकोष
    109. गंदा - गलत, अपवित्र
    110. गंभीर - शांत, चिंताजनक, जटिल, गहरा, घना, भारी
    111. गठीला  - स्वस्थ, हृष्ट पुष्ट, गाँठों वाला
    112. गायित्री - दुर्गा, एक वैदिक मंत्र, एक वैदिक छंद 
    113. गुरु - भारी, श्रेष्ठ, अध्यापक
    114. गोपाल  - कृष्ण, ग्वाला, गाय पालने वाला
    115. घट - शरीर, कम, घड़ा
    116. घडी - क्षण, समय बताने वाला यंत्र
    117. घन - हथीौड़ा, बादल, घना
    118. घात - दाँव, गुणनफल, हत्या, चोट
    119. घुटना - पैर का जोड़ भाग, सांस लेने में कठिनाई , कष्ट सहना
    120. घुमाना - सैर करना, प्रचारित करना, लट्टू चलाना, चक्कर, देना, मोडना
    121. घोड़ा - बंदूक का खटका, शतरंज का एक मोहरा, एक प्रसिद्ध चौपाया
    122. घोर - बहुत बुरा, बहुत अधिक, भयानक, घना
    123. चंचला  - बिजली, लक्ष्मी, चंचल स्त्री
    124. चक्र - फेरा, पद्म, पानी का भंवर, मंडल, प्रदेश, चक्की, कुम्हार का चाक
    125. चटकना  - फूटना, चट-चट शब्द करना
    126. चन्द्र - चन्द्रमा, हीरा, बिन्दी वर्ण की, साधु, नासिक, कपूर,
    127. चाट - किनारा, पहाड़ी मार्ग, पहाड़
    128. चाप - धुन, दवाब , परिधि का एक भाग, आलू की टिकिया
    129. चाल - चालाकी , गति, धोखा, रिवाज, आहट, चलने का ढंग, मोहरों का चलना
    130. चालू - बैंक का खाता, जारी, चालाक, जो चल रहा हो चलने वाली
    131. चौका - चार बूटी वाला पत्ता, रसोई, चार का समूह
    132. चौकी - पटरा, कुर्सी, लकडी का आसन
    133. छंद - अभिप्राय, वृत्त, पद, काव्य
    134. छादन - छप्पर, परदा, वस्त्र
    135. छोड़ना - त्याग देना, मुक्त करना, डालना, भूल से न लेना
    136. जड़ - नींव, मूर्ख, मूल, बहरा, गूँगा, अचेतन, हठी, शीतल, चेष्टाहीन
    137. जन -  लोग, भवन, समूह, प्रजा, गंवार, अनुचर, समाज
    138. जरा - जल, बुढ़ापा, थोड़ा
    139. जल - सोना, एक की संख्या
    140. जलधर  - समुद्र, जलाशय, बादल
    141. जाल - जमघट, बड़ा जाल, जाला, बुनावट, फरेब
    142. जीव - प्राणी, जीवात्मा, आत्मा, जीवधारी
    143. जीवन - प्राण, जल, वायु
    144. ज्येष्ठ - हिन्दी महीने का नाम, बड़ा, पति का बड़ा भाई श्रेष्ठ
    145. दंड - डंडा, सजा, व्यायाम
    146. दल - पत्ता, समूह, सेना
    147. दुखी - कमजोर, उत्सुक, उतावला
    148. पत्र - पत्ता, चिट्ठी, समाचारपत्र
    149. पय - अमृत, पानी, दूध
    150. पाप - गंदगी, अपवित्रता, कलंक
    151. पुच्छल - तारा, ध्वज, एक ग्रह, ज्ञान प्रकाश
    152. प्रकाश - सूर्य, चमक, पर्व
    153. फल - परिणाम, पुरस्कार, खाने का फल
    154. बाल - केश, बच्चा, गेहूँ की बाल
    155. भाग - हिस्सा, दौड़ना, बाँएा. .'
    156. लाल - बेटा, रंग, बहुमूल्य पत्थर
    157. वर - वरदान, दूल्हा
    158. वार - आक्रमण, दिन
    159. शिखा - चोटी, आग की लपट, सिरा
    160. सारंग - साँप, हिरन, मोर
    161. सीधा - सरल, सज्जन, ईमानदार, अनुकूल, प्रसन्न
    162. सूत - पुत्र, सारथि
    163. स्नेह - कोमल, प्रेम, चिकनाहट
    164. हरि - बंदर, विष्णु, सर्प
    165. हल्का - जाड़ा, गुलाब का, गुलाब के रंग का


    ... Please Share This...

    Related Links -
    पढ़ें: टॉपर्स नोट्स / स्टडी मटेरियल-

    0 Comments:

    Post a Comment