🚨 Live Now

Super TET 2026: क्या आपकी तैयारी पक्की है?

नए परीक्षा पैटर्न पर आधारित 120 प्रश्नों का Full Mock Test दें। परीक्षा से पहले अपनी रैंक और स्कोर चेक करें!

Start Free Mock Test 👉
  रूढ़ शब्द - परिभाषा तथा उदाहरण | रूढ़ शब्द किसे कहते हैं?

रूढ़ शब्द - परिभाषा तथा उदाहरण | रूढ़ शब्द किसे कहते हैं?

Quick View:

    रूढ़ शब्द | Rudh Shabd in Hindi

    हिंदी व्याकरण में 'रूढ़ शब्द', "शब्द-विचार" के भेद का ही एक प्रकार है। 
    बनावट (व्युत्पत्ति) एवं रचना के आधार पर शब्दोँ के तीन भेद होते हैं- (1) रूढ़ शब्द, (2) यौगिक शब्द (3) योगरूढ़ शब्द। 
    आज हम इस पोस्ट में "रूढ़ शब्द" के बारे में पढ़ेंगे। आइए जानते हैं कि रूढ़ शब्द किसे कहते हैं ? रूढ़ शब्द का अर्थ, परिभाषा तथा उदाहरण क्या हैं। 

    रूढ़ शब्द का अर्थ

    'रूढ़' का शाब्दिक अर्थ है- "प्रसिद्ध"।


    रूढ़ शब्द की परिभाषा

    वे शब्द जिन्हे किसी निश्चित अर्थ के लिए प्रयुक्त किया जाता है।  ऐसे शब्द जिनके खण्ड करने पर उनके खण्डो का कोई अर्थ न निकले तथा जो परंपरा से चले आ रहे हैं 'रूढ़ शब्द' कहलाते हैं। 

    दूसरे शब्दों में-

    ऐसे शब्द जिनके सार्थक खंड नहीं किए जा सकते, उन्हें  'रूढ़ शब्द' कहते हैं। जैसे- 'दिन' एक सार्थक शब्द है।  इसके खण्ड करने पर ‘दि ’ और ‘न’ का कोई सार्थक अर्थ नहीँ निकलता है। इसी प्रकार जैसे--पानी, पैर, हाथ, सिर, कल, चल, घर, कुर्सी, मेज, घर, पुस्तक, रोटी, घास, मकान आदि रूढ़ शब्द हैं।


    रूढ़ शब्द के 20 उदाहरण 

    1. पशु 
    2. ताला 
    3. देश
    4. ताल  
    5. लम्बा
    6. बौना  
    7. छोटा
    8. कुआँ  
    9. नमक
    10. आलू 
    11. पेड़
    12. कौआ 
    13. गाय 
    14. तीर
    15. जंगल 
    16. नाक
    17. मुँह 
    18. कान 
    19. पैर
    20. होंठ  

    ... Please Share This...

    Related Links -
    पढ़ें: टॉपर्स नोट्स / स्टडी मटेरियल-

    0 Comments:

    Post a Comment