आयत क्या है? क्षेत्रफल, परिमाप & विकर्ण के सूत्र/ प्रश्न | आयत की परिभाषा & विशेषताएं

आयत क्या है? क्षेत्रफल, परिमाप & विकर्ण के सूत्र/ प्रश्न | आयत की परिभाषा & विशेषताएं

    आयत किसे कहते है? आयत का क्षेत्रफल, आयत का परिमाप & आयत का विकर्ण की परिभाषाएं, सूत्र और महत्त्वपूर्ण प्रश्न | Rectangle Perimeter, Area & Diagonal in Hindi

    आयत (Rectangle) क्या है? | Rectangle in Hindi

    आयत की परिभाषा:
    "चार भुजाओं से घिरी वह आकृति जिसकी आमने-सामने की भुजाएँ आपस में बराबर तथा समान्तर हों, तो ऐसी आकृति 'आयत' (Rectangle) कहलाती है "

    आयत का परिमाप, क्षेत्रफल और विकर्ण, सूत्र



    आयत की विशेषताएं | Properties of Rectangle in Hindi

    1. आयत के आमने-सामने की भुजाएँ आपस में समान्तर होती है।
    2. आयत के विकर्ण आपस में बराबर होते है।
    3. आयत के आमने-सामने की भुजाएँ आपस में बराबर होती  है।
    4. आयत के प्रत्येक आन्तरिक कोण की माप 90 अंश होती  है।
    5. आयत के प्रत्येक बाह्य कोण की माप 90 अंश होती है।

    आयत से सम्बंधित महत्त्वपूर्ण सूत्र | Rectangle Formula in Hindi 

    • आयत का क्षेत्रफल = लंबाई x चौडाई
    • आयत का परिमाप = 2(लंबाई + चौडाई)
    • आयत का विकर्ण = √ (लंबाई² +चौडाई²)

    आयत का क्षेत्रफल क्या है? | Aayat ka Kshetrafal

    आयत का क्षेत्र आयत की लंबाई और चौड़ाई के गुणनफल के बराबर होता है। आयत का क्षेत्र उस आयत की लम्बाई और चौड़ाई पर निर्भर करता है। जितनी अधिक या कम आयत की लम्बाई और चौड़ाई होगी उतना ही अधिक या कम आयत का क्षेत्रफल होगा। 

    आयत का क्षेत्रफल निकलने का फार्मूला | Area of Rectangle in Hindi 

    किसी भी आयत का क्षेत्रफल निकलना बहुत ही आसान है। यदि किसी आयत की लम्बाई और चौड़ाई ज्ञात है तो जो लम्बाई और चौड़ाई का गुणनफल होगा, वही आयत का क्षेत्रफल है। 

    आयत का क्षेत्रफल निकलने का सूत्र | Formula to Calculate Area of Rectangle in Hindi 

    आयत का क्षेत्रफल का सूत्र  = लंबाई x चौडाई 
    यदि किसी आयत की लम्बाई m है, चौड़ाई n है और उस आयत का क्षेत्रफल (A) हो तो उस आयत के क्षेत्रफल को निम्नलिखित सूत्र से प्रदर्शित कर सकते हैं। 
    आयत का क्षेत्रफल (A) = आयत की लम्बाई (m) × आयत की चौड़ाई (n) 
    या 
    A = m × n 

    आयत का परिमाप क्या है? | Aayat ka Parimap 

    किसी भी आयत का परिमाप, उस आयत की भुजाओं के द्वारा ढकी गयी दूरी का योग होता है। 

    आयत का परिमाप निकलने का फार्मूला | Perimeter of Rectangle in Hindi 

    चूँकि आयत में सामानांतर भुजाएं आपस में बराबर होती हैं। अतः आयत की लब्बई और चौड़ाई के योग को 2 से गुणा करने पर अभीष्ट आयत का परिमाप प्राप्त हो जाता है। 

    आयत का परिमाप निकलने का सूत्र | Formula to Calculate Perimeter of Rectangle in Hindi 

    आयत का परिमाप का सूत्र  = 2 (लंबाई x चौडाई) 
    यदि किसी आयत की लम्बाई m है, चौड़ाई n है और उस आयत का परिमाप (P) हो तो उस आयत के परिमाप को निम्नलिखित सूत्र से प्रदर्शित कर सकते हैं। 
    आयत का परिमाप (P) = 2[आयत की लम्बाई (m) × आयत की चौड़ाई (n)]
    या 
    P = 2 × m × n 


    आयत का विकर्ण क्या है? | Aayat ka Vikarn

    किसी भी आयत में अधिकतम लम्बाई की खींची जाने वाली रेखा को उस आयत का विकर्ण कहते है। 

    नीचे दिए गए चित्र में ABCD एक आयत है।  इस आयत में  बिंदु A को C से तथा बिंदु B को D से रेखाओं द्वारा मिलाया गया है। रेखाएं AC और DB आयत ADCD के विकर्ण हैं।




    आयत का विकर्ण निकलने का फार्मूला | Diagonal of Rectangle in Hindi 

    चूँकि आयत में सामानांतर भुजाएं आपस में बराबर होती हैं। अतः आयत की लब्बई और चौड़ाई के योग को 2 से गुणा करने पर अभीष्ट आयत का परिमाप प्राप्त हो जाता है। 

    आयत का विकर्ण निकलने का सूत्र | Formula to Calculate Diagonal of Rectangle in Hindi 

    आयत का विकर्ण का सूत्र  = √ (लंबाई² +चौडाई²)
    यदि किसी आयत की लम्बाई m है, चौड़ाई n है और उस आयत का विकर्ण (D) हो तो उस आयत के विकर्ण को निम्नलिखित सूत्र से प्रदर्शित कर सकते हैं। 
    आयत का विकर्ण (D) =√ (आयत की लंबाई² + आयत की चौडाई²) 
    या 
    D = √ (m² +n²)


    आयत की परिभाषा, विशेषताएं & सूत्र - FAQ

    आयत की क्या परिभाषा होती है?

    वह चतुर्भुज जिसमें सम्मुख भुजाएं समांतर हो तथा प्रत्येक अन्तः कोण 90 डिग्री हो, तो इसे आयत कहते हैं। 

    आयत का सूत्र क्या है?

    आयत का क्षेत्रफल = लंबाई x चौडाई, आयत का परिमाप = 2(लंबाई + चौडाई), आयत का विकर्ण = √ (लंबाई² +चौडाई²)। आयत का क्षेत्रफल, परिमाप तथा विकर्ण निकलने के लिए उस आयत की लंबाई(L) और चौडाई(B) ज्ञात होना आवश्यक है।  

    आयत वर्ग में क्या अंतर है?

    आयत की लम्बाई और चौडाई समान नहीं होती हैं,जबकि वर्ग की चारों भुजाएं समान होती है।

    आयत चतुर्भुज में क्या अंतर है?

    किसी आयत में सम्मुख भुजाएं समांतर होती हैं तथा प्रत्येक अन्तः कोण 90 डिग्री होता है, जबकि चतुर्भुज में न ही सम्मुख भुजाएं समांतर होती हैं तथा प्रत्येक अन्तः कोण 90 डिग्री नहीं होता है। 

    आयत के परिमाप का सूत्र क्या होता है?

    सूत्र- आयत का परिमाप = 2(लंबाई + चौडाई)। 

    आयत का क्षेत्रफल क्या होगा?

    आयत का क्षेत्रफल आयत की लम्बाई और चौड़ाई को गुणा करके प्राप्त किया जा सकता है। 
    सूत्र- आयत का क्षेत्रफल = लंबाई x चौडाई। 

    आयत का विकर्ण बराबर क्या होता है?

    किसी आयत का विकर्ण उस आयत में बने समकोण त्रिभुज के आयत के विकर्ण के बराबर होता है। इस प्रकार आयत की लंम्बाई के वर्ग तथा चौड़ाई के वर्ग के योग के वर्गमूल अर्थात √ (लंबाई² +चौडाई²) के बराबर होता है। 

    आयत के विकर्ण का फार्मूला क्या होगा?

    फार्मूला- आयत का विकर्ण = √ (लंबाई² +चौडाई²)। 

    ... Please Share This...

    Related Links -
    पढ़ें: टॉपर्स नोट्स / स्टडी मटेरियल-

    0 Comments:

    Post a Comment