रेखागणित/‎ज्यामिति(Geometry)

त्रिज्यखंड | त्रिज्यखंड के प्रकार | त्रिज्यखंड से सम्बंधित महत्त्वपूर्ण सूत्र / फार्मूला | क्षेत्रफल, उदाहरण

त्रिज्यखंड (Segment of Circle in Hindi / Formulas)
आज हम यहाँ इस पोस्ट में त्रिज्यखंड किसे कहते हैं ? त्रिज्यखंड की परिभाषा क्या है ? त्रिज्यखंड कितने प्रकार के प्रकार होते हैं ? -  लघु त्रिज्यखंड (Minor Sector of Circle) तथा दीर्घ त्रिज्यखंड (Major Sector of Circle) से सम्बंधित सभी सूत्र। त्रिज्यखंड  से सम्बंधित सभी महत्त्वपूर्ण सूत्र / फार्मूला। त्रिज्यखंड का क्षेत्रफल, उदाहरण आदि के बारें में पढ़ेंगे।


त्रिज्यखंड (Sector of Circle)

किसी वृत्त में त्रिज्यखंड वह क्षेत्र है जो उस वृत्त की  किन्हीं दो त्रिज्याओं तथा  एक चाप से घिरा होता है।


त्रिज्यखंड (Sector of Circle) के प्रकार


त्रिज्यखंड 2 प्रकार के होते हैं
  1. लघु त्रिज्यखंड (Minor Sector of Circle) 
  2. दीर्घ त्रिज्यखंड (Major Sector of Circle)


आयत क्या है? क्षेत्रफल, परिमाप & विकर्ण के सूत्र/ प्रश्न | आयत की परिभाषा & विशेषताएं

आयत किसे कहते है? आयत का क्षेत्रफल, आयत का परिमाप & आयत का विकर्ण की परिभाषाएं, सूत्र और महत्त्वपूर्ण प्रश्न | Rectangle Perimeter, Area & Diagonal in Hindi

आयत (Rectangle) क्या है? | Rectangle in Hindi

आयत की परिभाषा:
"चार भुजाओं से घिरी वह आकृति जिसकी आमने-सामने की भुजाएँ आपस में बराबर तथा समान्तर हों, तो ऐसी आकृति 'आयत' (Rectangle) कहलाती है "

आयत का परिमाप, क्षेत्रफल और विकर्ण, सूत्र



आयत की विशेषताएं | Properties of Rectangle in Hindi

  1. आयत के आमने-सामने की भुजाएँ आपस में समान्तर होती है।
  2. आयत के विकर्ण आपस में बराबर होते है।
  3. आयत के आमने-सामने की भुजाएँ आपस में बराबर होती  है।
  4. आयत के प्रत्येक आन्तरिक कोण की माप 90 अंश होती  है।
  5. आयत के प्रत्येक बाह्य कोण की माप 90 अंश होती है।

आयत से सम्बंधित महत्त्वपूर्ण सूत्र | Rectangle Formula in Hindi 

  • आयत का क्षेत्रफल = लंबाई x चौडाई
  • आयत का परिमाप = 2(लंबाई + चौडाई)
  • आयत का विकर्ण = √ (लंबाई² +चौडाई²)

वर्ग क्या है? विशेषताएं, क्षेत्रफल, विकर्ण, परिमाप, सूत्र

वर्ग  क्या है ? (what is an Square?) - Warg kya Hai?

वर्ग(Square): ऐसी चतुर्भुज आकृति जिसकी चारो भुजाएं आपस में समान्तर तथा बराबर हो उसे वर्ग कहते है  निम्नलिखित उदहारण में जो आकृति है उसमे चारो भुजाएं आपस में समान्तर तथा बराबर है यह आक्रति वर्ग होगी


समान्तर चतुर्भुज की विशेषताएं, क्षेत्रफल, परिमाप और विकर्ण सूत्र/ प्रश्न

समान्तर चतुर्भुज की परिभाषा
"ऐसी चतुर्भुजीय ज्यामिति आकृति जिसमें आमने सामने की भुजाएं समान्तर होती हैं तो वह चतुर्भुज  समान्तर चतुर्भुज कहलता है ।"

समान्तर चतुर्भुज

समान्तर चतुर्भुज (Parallelogram) की विशेषताएं
  1. समान्तर चतुर्भुज की आमने सामने की भुजाएं आपस में बराबर और समान्तर होती हैं।
  2. समान्तर चतुर्भुज के  विकर्ण एक दूसरे को समद्विभाजित करते हैं।
  3. समान्तर चतुर्भुज के आमने सामने के कोण एक दूसरे के बराबर होते हैं।
  4. समान्तर चतुर्भुज के विकर्ण आमने सामने के कोण को समद्विभाजित करते हैं।

समलंब चतुर्भुज की परिभाषा, विशेषताएं, क्षेत्रफल, परिमाप, विकर्ण के सूत्र/ प्रश्न

समलम्ब चतुर्भुज (Trapezoid) की परिभाषा 

समलम्ब चतुर्भुज (Trapezoid):
"ऐसा चतुर्भुज जिसमे कोई भी विपरीत भुजा का एक युग्म समान्तर हो तो ऐसा चतुर्भुज समलम्ब चतुर्भुज कहलाता है "

samlamb chaturbhuj


समलम्ब चतुर्भुज के महत्त्वपूर्ण सूत्र 

समलम्ब चतुर्भुज का परिमाप
परिमाप = 4 x चारो भुजाओ का योगफल

समलम्ब चतुर्भुज का क्षेत्रफल
क्षेत्रफल = ½ x समान्तर भुजाओ का योग x ऊचाईं

समचतुर्भुज की परिभाषा, विशेषताएं, क्षेत्रफल, परिमाप, विकर्ण के सूत्र/ प्रश्न

समचतुर्भुज की परिभाषा 
समचतुर्भुज(Rhombus)"ऐसा चतुर्भुज जिसमे  सभी भुजाये अथवा चारों  भुजाएं (हरेक अथवा प्रत्येक भुजा ) बराबर हो तो ऐसे चतुर्भुज को समचतुर्भुज कहते  है "
समचतुर्भुज

समचतुर्भुज के महत्त्वपूर्ण सूत्र 

समचतुर्भुज का क्षेत्रफल
क्षेत्रफल = 1/2 (पहला विकर्ण  x दूसरा विकर्ण)

समचतुर्भुज का परिमाप
परिमाप = 4 x भुजा



समषट्भुज, फार्मूला, शॉर्ट ट्रिक्स, उदाहरण, प्रश्न

समषटभुज (Hexagonal) की परिभाषा

समषटभुज (Hexagonal):

समषटभुज (Hexagonal) की परिभाषा को जानने  से पहले षट्भुज को समझते हैं

षट्भुज: 6 भुजाओं से घिरी हुई बन्द आकृति को षट्भुज कहते हैं। इसके सभी 6 अन्तःकोणों का योग 720 अंश  होता है।

समषटभुज: "जिस षट्भुज की सभी भुजाएँ और सभी कोण समान हों, उसे समषट्भुज (Hexagonal) कहते हैं।"


समषटभुज (Hexagonalके महत्त्वपूर्ण सूत्र:

समषटभुज का क्षेत्रफल  = (3 x भुजा2/2)

समषटभुज का परिमाप  = 6 x भुजा

समअष्टभुज, फार्मूला, शॉर्ट ट्रिक्स, उदाहरण, प्रश्न

समअष्टभुज (Octagonal) की परिभाषा

समअष्टभुज (Octagonal) की परिभाषा को जानने  से पहले अष्टभुज को समझते हैं

अष्टभुज: 8 भुजाओं से घिरी हुई बन्द आकृति को अष्टभुज कहते हैं। अष्टभुज के  सभी 8 अन्तःकोणों का योग 1080 अंश  होता है।

समअष्टभुज: "जिस अष्टभुज की सभी भुजाएँ और सभी कोण समान होंउसे समअष्टभुज (Octagonal) कहते हैं।"
Octagonal in hindi

समअष्टभुज (Octagonal)  के महत्त्वपूर्ण सूत्र

समअष्टभुज का क्षेत्रफल = 2 x भुजा 2(1+√2)

समअष्टभुज का परिमाप =  8 x भुजा

कोण की माप, डिग्री और रेडियन में संबंध

कोणो का माप (Measurement of an Angle):- किसी कोण की प्रारंभिक भुजा (Initia Side)  से अंत वाली अथवा बाद वाली भुजा  (Terminal Side) तक की  जो घुमाव की मात्रा होती है वही कोण की माप है।
कोणो का माप - Measurement of an Angle

कोणो की माप से हमें दो प्रकार के कोण प्राप्त होते है।

  1. धनात्मक कोण (Positive Angle)
  2. ऋणात्मक कोण (Negative Angle)

वृत्तखंड | वृत्तखंड के प्रकार | वृत्तखंड से सम्बंधित महत्त्वपूर्ण सूत्र / फार्मूला | क्षेत्रफल, उदाहरण

वृत्तखंड (Segment of Circle in Hindi / Formulas)
आज हम यहाँ इस पोस्ट में वृत्तखंड किसे कहते हैं ? वृत्तखंड की परिभाषा क्या है ? वृत्तखंड कितने प्रकार के प्रकार होते हैं ? -  लघु वृत्तखंड (Minor Segment of Circle) तथा दीर्घ वृत्तखंड (Major Segment of Circle) से सम्बंधित सभी सूत्र। वृत्तखंड से सम्बंधित सभी महत्त्वपूर्ण सूत्र / फार्मूला। वृत्तखंड का क्षेत्रफल, उदाहरण आदि के बारें में पढ़ेंगे।

वृत्तखंड (Segment of Circle)
किसी वृत्त में वृत्तखंड वह क्षेत्र है जो उस वृत्त के एक चाप तथा उसकी एक जीवा से घिरा होता है।


वृत्तखंड (Segment of Circle) के प्रकार

वृत्तखंड 2 प्रकार के होते हैं

  1. लघु वृत्तखंड (Minor Segment of Circle) 
  2. दीर्घ वृत्तखंड (Major Segment of Circle)