Past Perfect Tense in Hindi - All Rules, Examples, Sentences & Exercises

Past Perfect Tense in Hindi - All Rules, Examples, Sentences & Exercises

    Past Perfect Tense in Hindi के Sentences की पहचान। हिंदी वाक्य के English में Translation करने के Rules. पास्ट परफेक्ट टेंस Formula, Examples Exercises. Past Perfect Tense Affirmative, Negative, Interrogative Sentences in Hindi.

    Past Perfect Tense in Hindi - All Rules, Examples, Sentences & Exercises

    Past Perfect Tense in Hindi

    यहाँ इस पेज में Past Tense के तीसरे प्रकार Past Perfect Tense के Hindi Sentences को English में Translate करना सीखेंगे। यहाँ पर आप  Types of Tense in Hindi  के महत्वपूर्ण Topics में Past Perfect Tense  का प्रयोग करना सीखेंगे। यहाँ Past Perfect Tense के Hindi Sentence को इंग्लिश में ट्रांसलेट के Rules को Detail में Examples के साथ पढ़ेंगे। 

     पास्ट टेंस के अन्य प्रकार Past Indefinite TensePast Continuous Tense और Past Perfect Continuous Tense होते है। जिनको अगली पोस्ट में Rules, Examples व Exercise के साथ पढ़ेंगे। 


    Past Perfect Tense Recognition in Hindi - English Translations

    Recognition (पहचान):

    1. Past Perfect Tense के Hindi Sentences की पहचान करने के लिए हिंदी वाक्य के अंत में चुका था,  चुकी थीचुके थेया था, यी थी, ये थे जैसे - लिया था, दिया था, खाया था, पिया था, सोया था, गयी थी, लिये थे।, आदि शब्द आते है।
    2. इस प्रकार के Tense से हमें Past में कोई क्रिया अथवा कार्य पूरा हो चुका था। इसके बारे में पता चलता है।
    जैसे:
    • वह स्कूल में रह चुका था। इस वाक्य के अन्त में चुका था आया है।
    • वह खाना खा चुकी थी। इस वाक्य के अन्त में चुकी थी आया है।
    • हम इस गाँव में रह चुके थे। इस वाक्य के अन्त में चुके थे आया है।
    • सपना स्कूल नहीं गयी थी। इस वाक्य के अन्त में गयी थी आया है।
    • क्या तुम पाठ याद कर चुके थे? इस वाक्य के अन्त में  चुके थे आया है?
    • पुलिस ने चोर को क्यों पकड़ चुकी थी? इस वाक्य के अन्त में चुकी थी आया है? 
    तथा उपर्युक्त वाक्यों से हमें पता चलता है कि इन Sentences में दी हुई क्रियाएं Past में पूरी हो चुकी हैं। अतः यह सभी Sentence Past Perfect Tense के वाक्य है।

    Past Perfect Tense in Hindi के Sentence के प्रकार: 

    पास्ट परफेक्ट टेंस के Sentence (वाक्य) 4 प्रकार के होते हैं। 
    1. Positive या Affirmative Sentence (सकारात्मक वाक्य) 
    2. Negative Sentence (नकारात्मक वाक्य)
    3. Interrogative Sentence (प्रश्नवाचक वाक्य)
    4. Interrogative Negative Sentence (प्रश्नवाचक नकारात्मक वाक्य)
    Past Perfect Tense Affirmative Sentences in Hindi - English Translations

    1. Affirmative Sentences

    Rule: Past Perfect Tense में Positive या Affirmative Sentence की Hindi से English बनाते समय निम्नलिखत Rule (Formula) का उपयोग करते हैं

    Subject + had + verb (3rd form) + object


    उपर्युक्त Formula में।   

    1. सबसे पहले Subject लिखें।
    2. इसके बाद had लिखें।
    नोट: यदि  He, she, It और एकवचन कर्ता (Singular Subject) हो। अथवा  I, We, You, They और बहुवचन कर्ता (Plural Subject) हो। प्रत्येक कर्ता के साथ had का प्रयोग करते है।
    3. इसके बाद verb की third form लिखें। 
    3. इसके बाद Object लिखें। 
    4. इसके बाद अगर Sentence में अगर कोई और शब्द दिया हो। उसकी English लिखें।

    जैसे: तुम एक गाना गा चुके थे। 
    इस पास्ट परफेक्ट टेंस के उदाहरण में -
    Subject - tum (You)
    Verb - गा (sung , sing verb की III form)
    Object - एक गाना (a song)

    अतः (ऊपर दिए गए  Past Perfect Tense Affirmative Sentences in Hindi के Formula / Rules से)
    You + had + sung + a song

    Examples:

    1. मैं अपना काम कर चुका था
    I had done my work.

    2. गरिमा स्कूल जा चुकी थी
    Garima had gone to school.

    3. तुम एक आम खा चुके थे।
    You had eaten a mango.

    4. वे अपना नाश्ता कर चुके थे।
    They had taken their breakfast.

    5. वह पाठ याद कर चुकी थी।
    She had learned her lesson.

    6. हम गेंद खेल चुके थे।
    We had played football.

    7. मजदूर कुल्हाड़ी से पेड़ काट चूका था। 
    The worker had cut the tree with an ax.
    .
    8. लोग सड़को पर आ चुके थे। 
    People had come on the streets.

    9. बारिश हो चुकी थी।  
    It had rained.

    10. संजना घर में पानी ला चुकी थी। 
    Sanjana had brought water to the house.




    Past Perfect Tense
     Negative Sentences in Hindi - English Translations 

    2. Negative Sentences

    Rule: Past Perfect Tense में Negative Sentence की Hindi से English बनाते समय निम्नलिखत Rule (Formula) का उपयोग करते हैं

    Subject + had + not + verb (3rd form) + object


    उपर्युक्त Formula में।   
    1. सबसे पहले Subject लिखें।
    2. 
    इसके बाद had लिखें। जैसाकि ऊपर बताया गया है। चाहे He, she, It और एकवचन कर्ता (Singular Subject) हो। अथवा  I, We, You, They और बहुवचन कर्ता (Plural Subject) हो। प्रत्येक कर्ता के साथ had का प्रयोग करते है। 
    3. अगर वाक्य मे 'कभी नहीं' का प्रयोग हुआ हो। तो main verb से पहले Never लिखते हैं और not का प्रयोग नहीं करते है।
    4. इसके बाद verb की third form लिखकर object लिखें।

    जैसे:  
    1. हमने मोर नहीं देखा था
    We + had + not + seen + a peacock.
    2. हमने मोर कभी नहीं देखा था
    We + had + never + seen + a peacock.
    (ऊपर दिए गए  Past Perfect Tense Negative Sentences in Hindi के Formula / Rules से)

    Examples:

    1. मैं अपना काम नहीं कर चुका था।

    I had not done my work.
    2. गरिमा स्कूल नहीं जा चुकी थी
    Garima had not gone to school.

    3. तुम एक आम नहीं खा चुके थे।
    You had not eaten a mango.

    4. वे अपना नाश्ता नहीं कर चुके थे।
    They had not taken their breakfast.

    5. वह पाठ याद नहीं कर चुकी थी।
    She had not learned her lesson.

    6. हम गेंद नहीं खेल चुके थे।
    We had not played football

    7. सरला मेला नहीं जा चुकी थी।
    Sarla had not gone to fair.

    8. माली अपने घर नहीं गया था। 
    The gardener had not gone to his house.

    9. उसने मुझे धोका नहीं दिया था। 
    He had not cheated me.

    10. बिल्ली ने शेर का पीछा नहीं किया था। 
    The cat had not chased the lion.




    Past Perfect Tense Interrogative Sentences in Hindi - English Translations

    3. Interrogative Sentences

    Interrogative Sentences दो तरह के होते हैं
    Interrogative Sentence Type -1 : वो Interrogative Sentences जिनमे क्या शब्द वाक्य के पहले दिया हो
    Interrogative Sentence Type -2 : वो Interrogative Sentences जिनमे  प्रश्नवाचक शब्द (Question word) वाक्य के बीच में दिया हो।

    3(1). Interrogative Sentence Type -1
    Rule: Past Perfect Tense  में (वो Interrogative Sentences जिनमे क्या शब्द वाक्य के पहले दिया हो) Sentence की Hindi से English बनाते समय निम्नलिखत Rule (Formula) का उपयोग करते हैं।
      
    Had + subject + verb (3rd form) + object

    Examples:

    1. क्या तुम  स्कूल जा चुके थे?
    Had you gone to school?

    2. क्या प्रिया गाना गा चुकी थी?
    Had Priya sung a song?

    3. क्या तुमने अपना पाठ याद कर चुके थे?
    Had you learned your lesson?

    4. क्या वे किताब लिख चुके थे?
    Had they written a book?

    5. क्या मैं सो चुकी थी?
    Had I slept?

    6. क्या वे खेत में पेड़ों को पानी दे चुके थे ?
    Had they watered the trees in the field?

    7. क्या फेरी वाला मोहल्ले से जा चुका था ?
    Had the hawker left the locality?

    8. क्या उसने आपको पैसे उधर दिए थे ?
    Had he lent you the money?

    9. क्या मास्टर जी  ने आपको अच्छी सलाह दी थी ?
    Had Master Ji given you good advice?

    10. क्या सरला एक आइसक्रीम खरीद ली थी ?
    Had Sarla bought ice cream?


    3(2). Interrogative Sentence Type -2
    Rule: Past Perfect Tense  में (वो Interrogative Sentences जिनमे  प्रश्नवाचक शब्द (Question word) वाक्य के बीच में दिया हो) Sentence की Hindi से English बनाते समय निम्नलिखत Rule (Formula) का उपयोग करते हैं

    Question word + had + subject + verb(3rd form) 
    object


    Examples:

    1. वह अपने पिता के साथ बाजार क्यों जा चुकी थी?
    Why had she gone to market with her father?

    2. राम की परीक्ष कब प्रारम्भ हो चुकी थी? 
    When had Ram’s Examination begun?

    3. तुम ट्रैन से क्यों जा चुके थे?
    Why had you gone by train?

    4. सपना सुबह अख़बार क्यों पढ़ चुकी थी?
    Why had Sapna read  News Paper in the morning?

    5. राम अमरीका में क्यों रह चुका था ?
    Why had Ram lived in America?

    6. वह कहा जा चुका था?
    Where had he gone?      

    7. मोहन ने आपका बैग कहाँ छीन लिया था ?
    Where had Mohan snatched your bag?

    8. मीटिंग के दौरान आपकी महिला मित्र क्यों पहुँच गयी थी ?
    Why had your girlfriend reached during the meeting?

    9. उसने इतनी देर से लेक्चर क्यों ज्वाइन किया था ?
    Why had he joined the lecture so late?

    10. ट्रैन में गार्ड ने आपको कैसे रोक लिया था ?
    How had the guard stopped you on the train?


    Past Perfect Tense के दो खण्ड वाले वाक्य


    इस प्रकार के tense के वाक्यों में भूतकाल(Past) के दो कार्यों का वर्णन होता है | ऐसे वाक्यों में एक कार्य दूसरे कार्य से बहुत पहले पूरी तरह समाप्त हो चुका होता है। इन वाक्यों में Hindi से English अनुवाद करने के लिए पहले  समाप्त  होने  वाले कार्य (वाक्य खण्ड) को  Past  Perfect  Tense [Subject + had + verb 3rd form + object ] हैं। तथा बाद में समाप्त होने वाले कार्य (वाक्य खण्ड) को  Past Indefinite Tense [Subject + verb 2nd form + object ] में बनाते हैं

    Rule-1: यदि वाक्य में पहले अथवा पूर्व शब्द का प्रयोग हुआ हो,  तो वाक्य के अन्तिम खण्ड की अँग्रेज़ी पहले लिखते हैं तथा उसे Past Perfect Tense में बनाते हैं और before के बाद में पहले खण्ड की अँग्रेज़ी लिखते हैं तथा उसे Past Indefinite Tense में बनाते हैं।

    Rule-2: यदि वाक्य में बाद अथवा पश्चात शब्द का प्रयोग हुआ हो, तो वाक्य के अन्तिम खण्ड की अँग्रेज़ी पहले लिखते हैं तथा उसे Past Indefinite Tense में बनाते हैं और After के बाद में पहले खण्ड की अँग्रेज़ी लिखते हैं तथा उसे Past Perfect Tense में बनाते हैं।


    Rule-3: यदि वाक्य में 'पहले ही' शब्द का प्रयोग हुआ हो। तो ऐसे वाक्यों को भी हिंदी से अंग्रेजी अनुवाद करते समय Past Perfect Tense का प्रयोग किया जाता है और 'पहले ही' शब्द की अंग्रेजी already मुख्य क्रिया से पहले लिखते है

    यह भी पढ़ें -
    Affirmative Sentence:
    Examples:
    1. जनता के आने से पहले चोर भाग चुका था ।
    The thief had run away before the public came.
    2. मेरे स्टेशन पहुंचने से पहले ट्रेन जा चुकी थी।
    The train had gone before I reached the station.
    3.रोगी के मरने के बाद डॉक्टर साहब अस्पताल आए थे।
    Doctor saheb came to the hospital after the patient had died.
    4.डॉक्टर के दवा देने के बाद रोगी बेहोश हो गया था।
    The patient fainted after the doctor had given medication.
    5. मेरे घर पर पहुंचने से पहले राम मुंबई चला गया था।
    Ram had gone to Mumbai before I reached home.
    6. मेरे स्कूल जाने से पहले घंटी बज चुकी थी।
    The bell had rung before i went to school.
    7. ट्रेन के जाने के बाद मोहन स्टेशन गया था।
    Mohan went to the station after the train had gone.
    8. यह खबर मैंने पहले ही पढ़ लिया था।
    I had already read this news.
    9. मैं पहले ही स्कूल जा चुका था।
    I had already gone to school.
    10. यह बैग तुम पहले ही खरीद चुके थे।
    You had already bought this bag.

    Negative Sentence:
    Examples:
    1. मेरे स्कूल पहुंचने से पहले तुम घर पर नहीं जा चुके थे।
    2. रात होने से पहले मेरा भाई घर पर नहीं आ चुका था।
    3. बत्ती जाने से पहले मैंने अपना कार्य पूरा नहीं कर लिया था
    4. तुम्हारे पत्र लिखने से पहले मैंने पिताजी से बात नहीं किया था।
    5. मेरे यहां आने के बाद तुमने खाना नहीं खाया था।
    6. मेहमानों के आने के बाद मेरी मां ने खाना नहीं बनाया था।
    7. ट्रेन के जाने के बाद मैं मुंबई नहीं गया था।
    8. बच्चे पहले ही अमेरिका नहीं जा चुके थे।
    9. हम पहले ही खाना नहीं खा चुके थे।
    10. तुम पहले ही यह किताब नहीं लिख चुके थे।
    Translations:
    1. You had not to go home before I reached school.
    2. My brother had not come home before nightfall.
    3. I had not finished my work before the light went out.
    4. I had not talked to Dad before you wrote a letter.
    5. You did not eat food after I had come here.
    6. My mother did not cook the food after the guests had arrived.
    7. I did not go to Mumbai after the train had departed.
    8. The children had not already moved to America.
    9. We had not already eaten food.
    10. You had not already written this book.
    यह भी पढ़ें -
    English में Auxiliary Verbs / Modals का प्रयोग
    Dare का प्रयोग (Use of Dare)
    Can और Could का सही प्रयोग कब कहां कैसे करें

    Interrogative Sentence:
    Examples:
    1. क्या प्रार्थना शुरू होने से पहले मैं स्कूल पहुंच गया था?
    2. क्या मेरे जाने के बाद गार्ड ने ऑफिस बंद कर दिया था?
    3. क्या मेरे स्टेशन जाने से पहले ट्रेन जा चुकी थी?
    4. क्या मेरे पत्र लिखने के बाद पिताजी घर पर पहुंच चुके थे?
    5. क्या तुम यह फिल्म पहले ही देख चुके थे?
    6. मास्टर साहब के पहुंचने से पहले बच्चों कौन सा पाठ याद कर लिया था ?
    7. जज के पहुंचने से पहले लोगों ने शोर मचाना क्यों शुरू कर दिया था?
    8. मेरे घर जाने के बाद पिताजी कहां चले गए थे ?
    9. मेरे बस स्टैंड पहुंचने के बाद यात्री बस से नीचे क्यों उतर गए थे?
    10. तुम पहले ही कहां चले गए थे?
    Translations:
    1. Had I reached the school before prayer started?
    2. Did the guards close the office after I had left?
    3. Had the train left before I went to the station?
    4. Did Dad reach home after I had written the letter?
    5. Had you already watched this movie?
    6. Which lesson had the children memorized before Master Sahab arrived?
    7. Why had people started making noise before the judge arrived?
    8. Where did Dad go after I had gone home?
    9. Why did the passengers get down from the bus after I had reached my bus stand?
    10. Where had you already gone?

    Exercises

    Past Perfect Tense (Hindi to English) 

    Past Perfect Tense Exercises - Hindi to English Tranlation:

    1. वह यहां आया था।
    2. तुम मेरे घर पर जा चुके थे।
    3. हम यह फिल्म देख चुके थे।
    4. मैं वहां गया था।
    5. मैंने उससे पूछा था।
    6. मैं मोहन के घर में सो गया था।
    7. बच्चे पार्क में टहल चुके थे।
    8. वह मुझे भूल गया था।
    9. मेरे साथ 10 लोगों ने गाना गाया था।
    10. उसने हमें शादी में आने का न्योता दिया था
    11. बच्चों ने आज कक्षा में शोर नहीं मचाया था।
    12. हमने उसको दिल्ली जाने की अनुमति नहीं दी थी।
    13. उसने हमें अच्छी सलाह नहीं दी थी।
    14. उसने मेरी पुस्तक को वापस नहीं किया था।
    15. बच्चे पार्क में क्रिकेट नहीं खेल चुके थे।
    16. क्या तुम मेरे पास आए थे ?
    17. क्या तुम मोहन के घर गए थे ?
    18. क्या तुमने कंप्यूटर सीख लिया था?
    19. तुम कहां गए थे?
    20. तुमने पिता जी को क्या दिया था?
    21. मोहन ने स्कूल में फीस कहाँ जमा किया था?
    22. वे ऑफिस किसके साथ गए थे ?
    23. क्या तुम रोहन के घर नहीं गए थे?
    24. बच्चों के शोर मचाने के बाद मास्टर साहब ने मॉनिटर को खड़ा कर दिया था।
    25. चोर की पिटाई करने के बाद पुलिस ने लोगों को सावधान कर दिया था।
    26. डॉक्टर के दवा खिलाने के बाद रोगी बेहोश हो गया था।
    27. ट्रेन के सीटी बजाने के बाद मोहन स्टेशन गया था।
    28. प्रधानाचार्य के घंटी बजाने के बाद चपरासी रूम के अंदर पहुंचा था।
    29. रोगी के मरने के बाद डॉक्टर साहब अस्पताल आए थे।
    30. बादल छाने के बाद वर्षा हुई थी।
    31. सूरज चुकने के बाद मेरे पापा घर पर आए थे।
    32. लोगों के झगड़ा करने के बाद शहर में कर्फ्यू लग गया था।
    33. जनता के आने से पहले चोर भाग चुका था।
    34. मेरे स्टेशन पर पहुंचने से पहले ट्रेन जा चुकी थी।
    35. मेरे घर पर पहुंचने से पहले राम मुंबई चला गया था।
    36. जेलर के पहुंचने से पहले कैदी भाग चुका था।
    37. डॉक्टर के पहुंचने से पहले रोगी मर चुका था।
    38. पुलिस के आने से पहले चोर भाग गया था।
    39. मेरे स्कूल जाने से पहले घंटी बज चुकी थी।
    40. मेरे घर में मेहमानों के आने से पहले मैंने खाना खा लिया था।
    41. सूरज छिपने से पहले मैं घर पर आ गया था।
    42. रात होने से पहले बारिश हो चुकी थी।
    43. बच्चों के मैदान में पहुंचने से पहले खेल समाप्त हो गया था।
    44. मेहमानों ने पहले ही खाना खा लिया था।
    45. मैंने कंप्यूटर पहले ही सीख चुका था।
    46. शीला ने अपना कार्य पहले ही पूरा कर चुकी थी।
    47. तुम यह किताब पहले ही खरीद चुके थे।
    48. बच्चे मैदान में पहले ही खेल चुके थे।
    49. बारिश पहले ही नहीं हो चुकी थी।
    50. रोहित अमेरिका पहले ही नहीं जा चुका था।
    51. क्या तुम्हारे खाना खाने के बाद में मेहमान आए थे?
    52. क्या चोर के पहुंचने से पहले पब्लिक ने शोर मचा दिया था?
    53. क्या मेरे आने के बाद लाइट जा चुकी थी?
    54. क्या तुम्हारे आने से पहले नौकर आ चुका था?
    55. क्या उसने पहले ही खाना खा लिया था ?
    56. क्या मैं पहले ही नहा चुका था?
    57. मेरे घर पर पहुंचने से पहले मोहन कहां गया था ?
    58. तुम्हारे घर आने के बाद मोहन ने चाय क्यों बनाई थी ?
    59. तुम्हारे अमेरिका जाने के बाद पिताजी ने घर कहां खरीदा था?
    60. डॉक्टर के आने से पहले रोगी क्यों मर चुका था?
    यह भी पढ़ें : सभी प्रकार के Hindi To English Translations - 

    ... Please Share This...

    Related Links -
    पढ़ें: टॉपर्स नोट्स / स्टडी मटेरियल-

    7 comments:

    1. Negative sentences-no. 5.मेरे यहाँ आने के बाद तुमने खाना नही खाया था.
      इसको translate ऐसे करेंगे.. You did not eat🍴🍕before i had come here.....

      ReplyDelete
      Replies
      1. @Komal
        You did not eat food after I had come here.

        Delete
      2. You had not eat after i came here

        Delete
      3. नीचे दिए गए रूल को ध्यान से पढ़ें - उसके बाद एक बार दुबारा इस सेंटेंस को ट्रांसलेट करना,
        Rule-2: यदि वाक्य में बाद अथवा पश्चात शब्द का प्रयोग हुआ हो, तो वाक्य के अन्तिम खण्ड की अँग्रेज़ी पहले लिखते हैं तथा उसे Past Indefinite Tense में बनाते हैं और After के बाद में पहले खण्ड की अँग्रेज़ी लिखते हैं तथा उसे Past Perfect Tense में बनाते हैं।

        Delete
    2. दस बजे तक हम उनके घर पहुंच चुके थे। इसको कैसे translate करेंगे

      ReplyDelete