Present Indefinite Tense in Hindi या Simple Present Tense - Hindi to English Translation
प्रिय मित्रों, पिछले चैप्टर में हमने आप सभी को Tense के प्रकार के बारे में बताया था। आशा करता हूँ आप सभी को यह टॉपिक अच्छी तरह से समझ में आ गया होगा। आज हम यहाँ Present Indefinite Tense के हिंदी वाक्यों को Hindi से English में कैसे Translate करते है ? वो सीखेंगे।...
आज हम यहाँ पर आप सभी के साथ Present Indefinite Tense की पहिचान तथा महत्वपूर्ण नियम शेयर करूँगा। मुझे उम्मीद है जो आसान तरीका आपको बताऊंगा उससे आपको Hindi से English में अनुवाद करना जल्दी समझ में आ जायेगा। आप इस पोस्ट को पढ़ने के बाद किसी भी हिंदी वाक्य को अंग्रेजी में आसानी से ट्रांसलेट कर सकेंगे।
तो आईये Tense के इस टॉपिक Present Indefinite Tense पहिचान, नियम और उदाहरण को पढ़ना और सीखना शुरू करते है।
Present Indefinite Tense in Hindi/ Simple Present - Hindi to English
Recognition (पहचान)
Present Indefinite Tense के हिन्दी सेन्टेन्सेज की पहचान करने के लिए निम्नलिखित उदाहरणों को देखें।
ता है, जैसे- मोहन जाता है। इस वाक्य के अन्त में "ता है" आया है।
आपने ऊपर के Examples में देखा कि Present Indefinite Tense की पहचान करना कितना आसान है। जब कभी भी किसी Hindi वाक्य में इस प्रकार के शब्द आते है। तो इस प्रकार के वाक्य Present Indefinite Tense or Simple Present Tense में आते हैं।
Present Indefinite Tense के वाक्य के प्रकार
- Positive या Affirmative Sentences (सकारात्मक वाक्य)
- Negative Sentences (नकरात्मक वाक्य)
- Interrogative Sentences (प्रश्नवाचक वाक्य)
- Interrogative Negative Sentences (प्रश्नवाचक नकरात्मक वाक्य)
Subject + verb(first form) + s or es + object
प्रेजेंट इंडेफिनिट टेंस के किसी भी सकारात्मक वाक्य को English में ट्रांसलेट करने के लिए -
4. इसके बाद अगर sentence में कोई और word दिया हो तो उसकी अंग्रेजी लिखते हैं।
अब वाक्य की verb मे कहां s या es लगाएं? और कहां s या es न लगाएं??
1. अगर वाक्य(Sentence) का Subject एकवचन हो या वाक्य(Sentence) का Subject He, She, it से शुरू हो तो वाक्य की verb (क्रिया) में s या es लगेगा।
2. अगर वाक्य(Sentence) का Subject बहुवचन हो या वाक्य(Sentence) का Subject I, We, You, They से शुरू हो तो वाक्य की verb (क्रिया) में s या es नहीं लगेगा।
अब कोन-सी क्रिया में s आएगा अथवा es आएगा निम्नलिखित Rule no 3 से ज्ञात कर सकते हैं -
3. अगर Verb (क्रिया) का LAST LETTER O, CH, SS हो तो verb में es आएगा।
4. Present Indefinite के Affirmative Tense के वाक्यों का English में अनुवाद करते समय हम इनमें helping verb का प्रयोग नहीं करते हैं। क्योंकि English में जो verbs की forms use होती हैं वोह भी present में ही होती हैं।
जैसाकि हमने ऊपर दिए गए फॉर्मूले में बताया कि किसी भी वाक्य को अंग्रेजी में ट्रांसलेट (अनुवाद ) करने के लिए उसमे सबसे पहले कर्ता(Subject) की तलाश करते हैं। उसके बाद उस वाक्य में उपयोग होने वाली क्रिया (Verb) तथा उसके बाद कर्म (Object) का प्रयोग करते हैं। आइए एक उदाहरण द्वारा आपको समझने की कोशिश करता हूँ।
Present Indefinite Tense का उदाहरण:
इस वाक्य में
कर्ता = सोहन = Sohan
क्रिया = जाता = go + es = goes
कर्म = स्कूल = to school
अतः Present Indefinite Tense के नियम, कर्ता + क्रिया(पहला रूप) + कर्म का प्रयोग करके
Sohan goes to school. होगा।
Examples:
1. मैं अपना काम करता हूँ ।
I do my work.
2. गरिमा रोज स्कूल जाती है ।
Garima goes to school every day.
3. तुम एक आम खाते हो ।
You eat a mango.
4. वे अपना नाश्ता करते है ।
They take their breakfast.
5. वह पाठ याद करती है ।
She learns her lesson.
6. हम गेंद खेलते है ।
We play football.
7. वह गीत गाती है ।
She sings a song.
8.नेहा अपना काम समय पर पूरा करती है ।
Neha completes her work on time.
9. तुम अब उसके घर जाती हो ।
You go to her house now.
10. वह घर से पढ़ने स्कूल जाती है ।
She goes to school to study from home.
He suffers severe pain in his head.
12. इंडिया में क्रिकेट पसंद किया जाता है ।
Cricket is preferred in India. (Passive Tense of Present Indefinite)
13. मोहन अपना पेन जेब में रखता है।
Mohan keeps his pen in the pocket.
14.हम बड़ो का सम्मान करते है
We respect the elders.
15. तारे आसमान में चमकते है
The stars shine in the sky.
16. वे अपनी गलती स्वीकार करते हैं ।
They accept their mistake.
सीखें Affirmative Sentence in Hindi with Examples
Subject + do not / does not + verb(first form) + object
प्रेजेंट इंडेफिनिट टेंस के किसी भी नकारात्मक वाक्य को English में ट्रांसलेट करने के लिए -
1. मैं अपना काम नहीं करता हूँ ।
I don't do my work.
Garima doesn’t go to school every day.
3. तुम आम नहीं खाते हो ।
You don’t eat mango.
4. वे अपना नाश्ता नहीं करते है ।
They don’t take their breakfast.
5. वह पाठ याद नहीं करती है ।
She doesn’t learn her lesson.
6. हम गेंद नहीं खेलते है ।
We don’t play football
7. सरला मेला कभी नहीं जाती है ।
Sarla never goes to fair.
8. तुम अब उसके घर नहीं जाती हो ।
You do not go to her house now.
9. वह घर से पढ़ने स्कूल नहीं जाती है ।
She does not go to school to study from home.
10. उसके सर में तेज दर्द नहीं होता है ।
He does not suffer severe pain in his head.
11. इंडिया में क्रिकेट पसंद नहीं किया जाता है ।
Cricket is not preferred in India. (Passive Tense of Present Indefinite)
12.मोहन अपना पेन जेब में नहीं रखता है।
Mohan does not keep his pen in the pocket.
13. तुम झूट नहीं बोलते हो
You do not lie.
Interrogative Sentences
(Type-2) वो Interrogative Sentences जिनमे प्रश्नवाचक शब्द (Question word) वाक्य के बीच में दिया हो।
Rule - Present Indefinite Tense के वो Interrogative Sentences जिनमे क्या शब्द वाक्य के पहले दिया हो। ऐसे वाक्यों को Hindi से English में Translate करने के लिए निम्नलिखित Formula/ Rule (नियम) का उपयोग करते हैं।
Do / Does + Subject + verb(first form) + object
8. इसके बाद अगर वाक्य में अगर कोई और शब्द हो तो उसकी अँग्रेज़ी लिखें।
Examples:
Do you go to school every day?
2. क्या प्रिया गाना गाती है ?
Does Priya sing a song?
3. क्या तुमने अपना पाठ याद करते हो ?
Do you learn your lesson?
4. क्या वे किताबें लिखते हैं ?
Do they write books?
5. क्या मैं सोती हूं?
Do I sleep?
6. क्या वह खाना पकाती है?
Does he cook?
Interrogative Sentences (Type - 2)
Rule - Present Indefinite Tense के वो Interrogative Sentences जिनमे प्रश्नवाचक शब्द (Question word) वाक्य के बीच में दिया हो। ऐसे वाक्यों को Hindi से English में Translate करने के लिए निम्न लिखित Formula/ Rule (नियम) का उपयोग करते हैं।
Formula/ Rule...
7. इसके बाद अगर वाक्य में अगर कोई और शब्द हो तो उसकी अँग्रेज़ी लिखें।
Why does she go to the market with her father?
2.राम की परीक्ष कब प्रारम्भ होती है ?
When does begin Ram’s Examination?
3.तुम ट्रैन से क्यों जाती हो?
Why do you go by train?
4.सपना सुबह अख़बार क्यों पढ़ती है?
Why does Sapna read a Newspaper in the morning?
5.राम अमरीका में क्यों रहता है?
Why does Ram live in America?
6.वह कहा जाता है?
Where does he go?
Universal Truth पर आधारित वाक्य
Examples:
1. पृथ्वी सूर्य के चारों ओर घूमती है।
The Earth revolves around the Sun.
2. दो और दो चार होते हैं।
Two and two makes four.
3. कुत्ते अजनबी पर भोंकते हैं।
Dogs bark at strangers.
4. सूर्य पूर्व दिशा में निकलता है।
The sun rises in the east.
5. आसमान नीला दिखाई देता है।
The sky looks blue.
यह भी पढ़ें -
Hindi to English Translation: Past Indefinite Tense in Hindi
Hindi to English Translation: Future Indefinite Tense in Hindi
Present Indefinite Tense in Hindi / Simple Present - Hindi to English
Exercise [Practice]
Upar Humne Present Indefinite Ke Hindi
Se Angreji Banane Ke Rule Aur Niyam Ke Sath Me Present Indefinite Tense Ke
Pratyek Sentence Ko Samjhaya Hai. Tatha Ummid Hai Ki Aapko Present Indefinite
Tense Ke Affirmative Sentence Negative Sentence Interrogative Sentence Ke Sabhi
Sentence Acche Se Samajh Mein Aagaye Honge. Isliye Humne Aapke Liye Present
Indefinite Ki Exercise Lekar Aaya Hun Jisse Aap Yah Jaan Sakte Hain Ki Aapko
Present Indefinite Tense Kita Samajh Me Aaya Hai Aur Aapko Is Achhe Se
Samajhne Mein Kitni Aor Exercise Karni Hai.
Yahan Per Hindi Se English Translation Ki Exercise De Raha Hun. Aap In Udaharan
Ko Hindi Se Angreji Banane Ka Adhik Se Adhik Abhyas Karen. Aur Jis Sentence Ko
Banane Me Problem Ho Aor Samajh Mein Nahin A Raha Usko Comment Box Mein
Likh Kar Mujhe Bataen Main Aapko Bahut Hi Jaldi Reply Karne Ki Koshish Karunga.
Affirmative Sentence Exercise
- यह आदमी बहुत ही ईमानदार दिखता है।
- तुम बाग में रोज अमरूद तोड़ने जाते हो।
- तुम टीवी पर मैच देखते हो।
- श्याम दिन भर मोबाइल पर गेम खेलता है।
- वह रोजाना बाजार साइकिल से जाता है।
- मैं अपना नाम उर्दू में लिखता हूं।
- उसको पंजाबी पढ़ना आती है।
- सपना अपना काम समय पर नहीं करती है।
- वैभव अपना समय बर्बाद नहीं करता है।
- उसके पॉकेट में पैसे नहीं रहते हैं।
- रोहन ट्यूशन पढ़ने नहीं जाता है।
- राम बाजार नहीं जाता है।
- शीला की माता दिल्ली में नहीं रहती है।
- उसके पास इस समय पैसे नहीं रहते हैं।
- मोहन अपनी गाड़ी नहीं चलाता है।
- हम अब किराए पर नहीं रहते हैं।
- क्या वह घर में खाता है?
- क्या वह स्टेशन पर सोता है?
- क्या वह पढ़ने शहर में जाता है?
- क्या वह मैच देखने रचना के घर जाता है?
- क्या वह चाय पीने बाजार जाता है?
- राम सुबह कितने बजे उठता है?
- यह किताब कितनी कीमती है?
- तुम कितने बजे स्कूल जाते हो?
- वह अपना पाठ कब याद करता है?
- तुम सुबह में भोजन क्यों करते हो?
- राम के पिता क्या काम करते हैं?
- उसकी मौसी कहां रहती है?
- वह इतनी अधिक मिठाई क्यों खाता है?
- काले अंगूर का स्वाद कैसा होता है?
- वह ज्यादा देर तक क्यों सोता है होता है?
Hindi to English Translation: Present Continuous Tense in Hindi.
Hindi to English Translation: Present Perfect Tense in Hindi.
Hindi to English Translation: Present Perfect Continuous Tense in Hindi
Tense के प्रकार (Types of Tense).
उम्मीद करता हूं कि Present Indefinite Tense के Hindi - English नियम व उदाहरण। Present Indefinite Tense में Hindi वाक्य की पहचान करना। तथा Present indefinite tense के सकारात्मक, नकारात्मक तथा प्रश्नवाचक वाक्य (Sentences) के लिए Rule का उपयोग करते हुए हिंदी से अंग्रेजी बनाना आपको अच्छे से समझ में आ गया होगा। अगले टॉपिक्स में हम Present Continuous Tense के Hindi वाक्यों की पहचान करना। Present Continuous Tense के Hindi वाक्यों की हिंदी से अंग्रेजी बनाने के नियम उदाहरण व अभ्यास का पूरी तरह से डिटेल में एक्सप्लेन करने की कोशिश करूंगा। जिससे आपको Hindi वाक्यों का हिंदी से इंग्लिश में ट्रांसलेट करना आसानी से सीख सकेंगे।
यह भी पढ़ें : सभी प्रकार के Translations -
जाने English में Tense के प्रकार (उदाहरण सहित)
- Direct से Indirect बनाने के लिए महत्त्वपूर्ण नियम
- सीखें Active से Passive में बदलने के मुख्य नियम | Active & Passive Voice in Hindi | Examples and Exercise
- वाक्य-परिवर्तन / रूपान्तरण [Sentence Transformation] || English/ Translation/ Grammar
- पढ़ें- Sentence क्या है? All Types of Sentences With Examples - English Grammar
- सीखें Affirmative Sentence in Hindi with Examples - English Grammar
- सीखें Negative Sentence in Hindi with Examples - English Grammar
- सीखें Interrogative Sentence in Hindi with Examples - English Grammar
- Imperative Sentence को English में कैसे बनाएं?
- Sentence में WH Family Words का प्रयोग कैसे करें? Complete List with Hindi Meaning & Examples
i and we ke saath s, es kab se lagne laga?
ReplyDeleteMY FRIEND PAHLE HI MENTION KAR DIYA HAI KI I&WE KE SATH E&ES NO USE PAD TO LIYA KRO
Delete@Arjun
DeleteMaine pehle hi correction kar diya hai. Please Check Again.
एरर को पॉइंट आउट करने के लिए आपका बहुत - बहुत धन्यवाद
ReplyDeleteTum roz bhagh me amruud tidne hate ho
ReplyDeleteMeaning
तुम बाग में रोज फूल तोड़ने जाते हो।
DeleteYou go to the garden every day to pluck the guava.
Wow
ReplyDeleteYou go to garden to pluck the guava everyday.
ReplyDeleteMali podho ko pani deta hai
ReplyDeleteमाली पौधों को पानी देना देता है।
DeleteThe gardener waters the plant
The gardener's waters the plant
DeleteUske pocket m koi paise nhi rehte
ReplyDeleteHe has no money in his pocket.
DeleteMujhe tense ki pahchan krne me dikkat hoti hai sir,, please help me🙏🙏🙏🙏🙏 apka bahut bahut dhanyavaad sir
ReplyDeleteaapko tense ki pahchan krne me kya samajh me nahi aata hai
DeleteRam kitne baje subha uthta hai
ReplyDeleteRam subha kis samay uthta hai?
ReplyDeleteदोनों हिंदी वाक्य का अर्थ सामान है इसलिए दोनों की अंग्रेजी एक ही बनेगी।
DeleteRam kitne baje subha uthta hai?
What time does Ram get up in the morning?
Ram subha kis samay uthta hai?
What time does Ram get up in the morning?