Present Indefinite Tense in Hindi (All Rules, Examples, Sentences & Exercises)

Present Indefinite Tense in Hindi (All Rules, Examples, Sentences & Exercises)

    Present Indefinite Tense को "Simple Present" के नाम से भी जाना जाता है प्रेजेंट इंडेफिनिट टेंस को हिंदी में "सामान्य वर्तमानकाल" कहते हैं। 

    इस पोस्ट में आज हम Present Tense के पहले प्रकार Present Indefinite Tense के Hindi Sentences को English में Translate करना सीखेंगे। प्रेजेंट टेंस के प्रेजेंट इंडेफिनिट टेंस के अतिरिक्त अन्य 3 प्रकार Present Continuous TensePresent Perfect Tense और Present Perfect Continuous Tense होते है। जिनको अगली पोस्ट में Rules, Examples व Exercise के साथ पढ़ेंगे।

    यहाँ आपको प्रेजेंट इंडेफिनिट टेंस में - 
    1. Present Indefinite - Affirmative Sentences (सकारात्मक वाक्य)
    2. Present Indefinite - Negative Sentences (नकरात्मक वाक्य)
    3. Present Indefinite - Interrogative Sentences (प्रश्नवाचक वाक्य)
    4. Present Indefinite - Interrogative Negative Sentences (प्रश्नवाचक नकरात्मक वाक्य) 
    आदि 4 प्रकार के हिंदी वाक्यों का हिंदी से अंग्रेजी में अनुवाद (Hindi to English Translation) कैसे करते है? यह सीखने को मिलेगा

    प्रिय मित्रों, पिछले चैप्टर में हमने आप सभी को Tense के प्रकार के बारे में बताया था। आशा करता हूँ आप सभी को यह टॉपिक अच्छी तरह से समझ में आ गया होगा। आज हम यहाँ Present Indefinite Tense के हिंदी वाक्यों को Hindi से English में कैसे Translate करते है? वो सीखेंगे
    ...

    Present Indefinite Tense in Hindi / Simple Present

    Present Indefinite Tense in Hindi या Simple Present Tense - Recognition (पहचान), All Rules, Examples, Sentences & Exercises/सीखें- Hindi to English Translation

    आज हम यहाँ पर आप सभी के साथ Present Indefinite Tense Sentences in Hindi की पहिचान तथा महत्वपूर्ण नियम Present Indefinite Tense Examples in Hindi के साथ शेयर करूँगा। मुझे उम्मीद है जो आसान तरीका आपको बताऊंगा उससे आपको Hindi से English में अनुवाद करना जल्दी समझ में आ जायेगा। आप इस पोस्ट को पढ़ने के बाद किसी भी हिंदी वाक्य (
    Present Indefinite Tense Sentences in Hindi) को अंग्रेजी में आसानी से ट्रांसलेट कर सकेंगे। 

    तो आईये Tense के इस टॉपिक 
    में Present Indefinite Tense Sentences की पहिचान, नियम(Rules) और उदाहरण(Examples) को पढ़ना और सीखना शुरू करते है। 

    Recognition (पहचान)

    Present Indefinite Sentence के वाक्य की पहचान करने के लिए Hindi वाक्य के अंत में ता है, ती है, ते है आदि शब्द आते हैं

    Present Indefinite Tense के हिन्दी सेन्टेन्सेज की पहचान करने के लिए निम्नलिखित उदाहरणों को देखें।  
    अगर कोई विद्यार्थी बिल्कुल नया है या उसे बिल्कुल ही नहीं पता है कि प्रेजेंट इंडेफिनिट टेंस के हिन्दी वाक्य की पहचान कैसे की जाती है? और उसे हिंदी से अंग्रेजी कैसे बनते है तो यह शब्द ता है, ती है, ते हैं, ती हूं, तो हो, ते हूं, अटपटे से लग सकते हैं इसलिए हमने उदाहरण द्वारा बहुत ही सरल और सुंदर तरीके से इन शब्दों का निम्न वाक्य में प्रयोग करके दिखाया है।

    उदाहरण:
    ता है,   जैसे- मोहन जाता है। इस वाक्य के अन्त में "ता है" आया है।
    ती है,   जैसे- वह पाठ याद करती है  इस वाक्य के अन्त में "ती है"  आया है।
    ते हैंं,    जैसे-  वे मैच देखते हैं  इस वाक्य के अन्त में "ते हैं" आया है।
    ता हूँ,   जैसे- मै  स्नान करता हूँ इस वाक्य के अन्त में "ता हूँ" आया है।
    ती हूँ,   जैसे- मै दुबई में रहती हूँ  इस वाक्य के अन्त में "ती हूँ" आया है।
    ते हो,   जैसे-  तुम शाम में खेलते हो  इस वाक्य के अन्त में "ते हो" आया है।

    आपने ऊपर के Examples में देखा कि Present Indefinite Tense की पहचान करना कितना आसान है। जब कभी भी किसी Hindi वाक्य में इस प्रकार के शब्द आते है
     तो इस प्रकार के वाक्य Present Indefinite Tense  or  Simple Present Tense में आते हैं। 

    Present Indefinite Tense के वाक्य के प्रकार 

    Present Indefinite Tense के Sentences निम्नलिखित 4 प्रकार के होते हैं। 
    1. Positive या Affirmative Sentences (सकारात्मक वाक्य) 
    2. Negative Sentences (नकरात्मक वाक्य)
    3. Interrogative Sentences (प्रश्नवाचक वाक्य)
    4. Interrogative Negative Sentences (प्रश्नवाचक नकरात्मक वाक्य)

    1. Affirmative Sentences

    आइए प्रेजेंट इंडेफिनिट टेंस के पहले प्रकार Present Indefinite Tense - Positive या Affirmative Sentences (सकारात्मक वाक्य) की पहचान, नियम और उदाहरण को समझने के प्रयास करते हैं।   

    पहचान: Present Indefinite Tense - Positive या Affirmative Sentences (सकारात्मक वाक्य) के वाक्यों के अंत में ता है, ती है, ते हैं के साथ - साथ वाक्य से सकारत्मक भाव प्रकट होता है। 

    Rule: Present Indefinite Tense के Affirmative Sentences (सकारात्मक वाक्यों) को Hindi से English में Translate करने के लिए निम्न लिखित Formula/ Rule (नियम) का उपयोग करते हैं।

    Formula/ Rule...

    Subject + verb(first form) + s or es + object


    प्रेजेंट इंडेफिनिट टेंस के किसी भी सकारात्मक वाक्य को English में ट्रांसलेट करने के लिए

    1. उपर्युक्त Formula में सबसे पहले subject लिखें
    2. इसके बाद verb की first form लिखें यदि Subject एक वचन हो तो Verb में  s या es लगाएं
    3. इसके बाद object लिखें
    4. इसके बाद अगर sentence में कोई और word दिया हो तो उसकी अंग्रेजी लिखते हैं


    अब वाक्य की verb मे कहां  s  या  es  लगाएं? और  कहां  s  या  es    लगाएं??

    1. अगर वाक्य(Sentence) का Subject एकवचन हो या वाक्य(Sentence) का Subject He, She, it से शुरू हो तो वाक्य की verb (क्रिया) में s 
    या es लगेगा

    2. अगर वाक्य(Sentence) का Subject बहुवचन हो या वाक्य(Sentence) का Subject  I, We, You, They से शुरू हो तो वाक्य की verb (क्रिया) में या es नहीं लगेगा

    अब कोन-सी क्रिया में s आएगा अथवा es आएगा निम्नलिखित  Rule no 3 से ज्ञात कर सकते हैं


    3. अगर Verb (क्रिया) का Last Letter 
    O, CH, SS  हो, तो verb में es आएगा  
    उदाहरण: go - goes, teach - teaches etc. इसके अलावा अन्य सामान्य क्रिया में s आएगा। उदाहरण: Drinks, Writes, Makes etc.

    4. Present Indefinite के Affirmative Tense के वाक्यों का English में अनुवाद करते समय हम इनमें helping verb का प्रयोग नहीं करते हैं
     क्योंकि English में जो verbs की forms use होती हैं वोह भी present में ही होती हैं

    जैसाकि हमने ऊपर दिए गए फॉर्मूले में बताया कि किसी भी वाक्य को अंग्रेजी में ट्रांसलेट (अनुवाद ) करने के लिए उसमे सबसे पहले कर्ता(Subject) की तलाश करते हैं
     उसके बाद उस वाक्य में उपयोग होने वाली क्रिया (Verb) तथा उसके बाद कर्म (Object) का प्रयोग करते हैं। आइए एक उदाहरण द्वारा आपको समझने की कोशिश करता हूँ। 

    Present Indefinite Tense का उदाहरण: 

    जैसे - सोहन स्कूल जाता है।
    इस वाक्य में
    कर्ता = सोहन = Sohan
    क्रिया = जाता = go + es = goes
    कर्म = स्कूल = to school
    अतः Present Indefinite Tense के नियम,  कर्ता + क्रिया(पहला रूप) + कर्म का प्रयोग करके
    Sohan goes to school. होगा।

    Examples:

    1. मैं अपना काम करता हूँ ।
    I do my work.
     
    2. गरिमा रोज स्कूल जाती है । 
    Garima goes to school every day.
     
    3. तुम एक आम खाते हो । 
    You eat a mango.
     
    4. वे अपना नाश्ता करते है । 
    They take their breakfast.
     
    5. वह पाठ याद करती है । 
    She learns her lesson.
     
    6. हम गेंद खेलते है । 
    We play football.

    7. वह गीत गाती है  । 
    She sings a song.

    8.नेहा अपना काम समय पर पूरा करती है  । 
    Neha completes her work on time.

    9. तुम अब उसके घर जाती हो ।
    You go to his house now.

    10. वह घर से पढ़ने स्कूल जाती है ।
    She goes to school to study from home.

    11. उसके सर में तेज दर्द होता है ।
    He suffers severe pain in his head.

    12. इंडिया में क्रिकेट पसंद किया जाता है ।
    Cricket is preferred in India. (Passive Tense of Present Indefinite)

    13. मोहन अपना पेन जेब में रखता है।
    Mohan keeps his pen in the pocket.

    14.हम  बड़ो  का  सम्मान  करते है
    We respect the elders.

    15. तारे आसमान में चमकते है
    The stars shine in the sky.

    16. वे  अपनी  गलती  स्वीकार  करते हैं  । 
    They accept their mistake.

    17. मोहिनी सुबह जल्दी दफ्तर पहुँचती है। 
    Mohini reaches the office early in the morning.

    18. शाम में, ट्रैन बिलकुल ठीक समय पर आती है। 
    The train arrives at the right time in the evening.

    19. हमारे ऑफिस में 3 बजे छुट्टी होती है। 
    Our office is closed at 3 pm. (Passive Voice of Present Ind. Tense)

    20. हम गर्मियों की छुट्टी में गाँव जाते हैं।
    We go to the village during summer vacation.


    2. Negative Sentences

    आइए प्रेजेंट इंडेफिनिट टेंस के दूसरे प्रकार Present Indefinite Tense - Negative Sentences (नकारात्मक वाक्य) की पहचान, नियम और उदाहरण को समझने के प्रयास करते हैं।   

    पहचान: Present Indefinite Tense - Negative Sentences (नकारात्मक वाक्य) के वाक्यों के अंत में ता है, ती है, ते हैं के साथ - साथ वाक्य से नकारत्मक भाव प्रकट होता है। सामान्य वर्तमान काल के ऐसे वाक्यों में नहीं शब्द मौजूद होता है।



    Rule: सामान्य वर्तमान काल(Present Indefinite Tense) के Negative Sentences 
    (नकारात्मक वाक्यों) में Helping Verb (सहायक क्रिया) Do और Does का प्रयोग करके उसके साथ Not जोड़ते हैं। 

    Present Indefinite Tense के Negative Sentences (वाक्यों) को Hindi से English में Translate करने के लिए निम्न लिखित Formula/ Rule (नियम) का उपयोग करते हैं।

    Formula/ Rule...

    Subject + do not / does not + verb(first form) + object 


    प्रेजेंट इंडेफिनिट टेंस के किसी भी नकारात्मक वाक्य को English में ट्रांसलेट करने के लिए:

    उपर्युक्त Formula में सबसे पहले subject लिखें

    I,We,You और They तथा बहुवचन  कर्ता (Subject) के साथ do not का प्रयोग करें 

    He, she, it तथा एकवचन कर्ता (Subject) के साथ does not का प्रयोग करें

    इसके बाद verb की first form लिखें

    Note:1. सेंटेंस में do not या does not के साथ वाक्य की Verb के साथ s या es का प्रयोग नहीं करते है। 

    Note:2. अगर वाक्य मे कभी नहीं प्रयोग हुआ हो तो main verb से पहले Never लिखते हैं और do not या does not प्रयोग नहीं करते है यदि Subject एक वचन हो तो Verb में  s या es भी लगाएं

    इसके बाद object लिखें

    इसके बाद अगर sentence में कोई और word दिया हो तो उसकी अंग्रेजी लिखते हैं

    Examples:

    1. मैं अपना काम नहीं  करता हूँ ।
    I don't do my work.

    2. गरिमा रोज स्कूल नहीं जाती है । 
    Garima doesn’t go to school every day.

    3. तुम आम नहीं खाते हो । 
    You don’t eat mango.

    4. वे अपना नाश्ता नहीं करते है । 
    They don’t take their breakfast.

    5. वह पाठ याद नहीं करती है । 
    She doesn’t learn her lesson.

    6. हम गेंद नहीं खेलते है । 
    We don’t play football

    7. सरला मेला कभी नहीं जाती है । 
    Sarla never goes to the fair.

    8. तुम अब उसके घर नहीं  जाती हो ।
    You do not go to her house now.

    9. वह घर से पढ़ने स्कूल नहीं  जाती है ।
    She does not go to school to study from home.

    10. उसके सर में तेज दर्द नहीं होता है ।
    He does not suffer severe pain in his head.

    11. इंडिया में क्रिकेट पसंद नहीं किया जाता है ।
    Cricket is not preferred in India. (Passive Tense of Present Indefinite)

    12.मोहन अपनी जेब में पेन नहीं रखता है।
    Mohan does not keep the pen in his pocket.

    13. तुम  झूट  नहीं  बोलते  हो
    You do not lie.

    14. मेरे पिता चारपाई पर कभी नहीं सोते हैं। 
    My father never sleeps on the cot.

    15. हम भारतीय लोग अंग्रेजी नहीं बोलते हैं। 
    We Indians do not speak English.

    16. हम अपने साथ मोबाइल फ़ोन स्कूल नहीं ले जाते हैं। 
    We do not carry mobile phones with us to school.

    17. मेरे दादाजी मुझे रोजाना शाम को कहानी नहीं सुनाते हैं। 
    My grandfather doesn't tell me the story every evening.

    18. मेरा नौकर कभी -कभी ट्रैन से घर नहीं जाता है। 
    Sometimes my servant does not go home by train.

    19. बच्चे इस बाघ में दिनभर नहीं टहलते हैं। 
    Children do not walk in this tiger all day long.

    20. मै चाय कभी नहीं पीता हूँ। 
    I never drink tea.




    3. Interrogative Sentences

    सामान्य वर्तमान काल के प्रश्नवाचक वाक्यों में सहायक क्रिया Do और Does का प्रयोग करते हैं। Interrogative Sentences दो तरह के होते हैं
    (Type-1)  वो Interrogative Sentences जिनमे क्या शब्द वाक्य के पहले दिया हो
    (Type-2)  वो Interrogative Sentences जिनमे प्रश्नवाचक शब्द (Question word) वाक्य के बीच में दिया हो

    3(i) Interrogative Sentenses (Type - 1)    

    Rule: Present Indefinite Tense के वो Interrogative Sentences जिनमे क्या शब्द वाक्य के पहले दिया हो ऐसे वाक्यों को Hindi से English में Translate करने के लिए निम्नलिखित Formula/ Rule (नियम) का उपयोग करते हैं।

    Formula/ Rule...

    Do / Does + Subject + verb(first form) + object


    प्रेजेंट इंडेफिनिट टेंस किसी भी प्रश्नवाचक वाक्य [प्रकार 1] को English में ट्रांसलेट करने के लिए:

    1. उपर्युक्त Formula  में सबसे पहले कर्ता (Subject) के अनुसार Do / Does का प्रयोग करें। 
    2. He, she, it तथा एकवचन कर्ता (Subject) के साथ does का प्रयोग करें।
    3. I,We,You और They तथा बहुवचन  कर्ता (Subject) के साथ do का प्रयोग करें।
    5. 
    इसके बाद कर्ता(Subject) लिखें।
    6. इसके बाद verb की first form लिखें।
    7. इसके बाद कर्म (Object) लिखें।
    8. इसके बाद अगर वाक्य में अगर कोई और शब्द हो तो उसकी अँग्रेज़ी लिखें।

    Examples:

    1. क्या तुम रोज स्कूल जाते हो ?
    Do you go to school every day?

    2. क्या प्रिया  गाना गाती  है ?
    Does Priya sing a song?

    3. क्या तुमने अपना पाठ याद करते हो  ?
    Do you learn your lesson?

    4. क्या वे किताबें लिखते हैं ?
    Do they write books?

    5. क्या मैं सोती हूं?
    Do I sleep?

    6. क्या  वह  खाना  पकाती है?
    Does he cook?

    7. क्या आपकी बहन रोज देर से ऑफिस से वापस आती है ?
    Does your sister return from the office late every day?

    8. क्या वे यहाँ रोजाना एक गाना गाते हैं? 
    Do they sing a song here every day?

    9. क्या वह आपकी क्लास में पढ़ती है ?
    Does she study in your class?

    10. क्या अध्यापक साहब आपसे प्रश्न नहीं पूछते हैं ?
    Does the teacher not ask you questions?

    3(ii) Interrogative Sentenses (Type - 2)  

    Rule: Present Indefinite Tense के  वो Interrogative Sentences जिनमे  प्रश्नवाचक शब्द (Question word) वाक्य के बीच में दिया हो  ऐसे वाक्यों को Hindi से English में Translate करने के लिए निम्न लिखित Formula/ Rule (नियम) का उपयोग करते हैं।

    Formula/ Rule...

    Question word + Do / Does + Subject + verb(first form) + object

    प्रेजेंट इंडेफिनिट टेंस किसी भी प्रश्नवाचक वाक्य [प्रकार 2] को English में ट्रांसलेट करने के लिए - 
    1. उपर्युक्त Formula  में सबसे पहले प्रश्नवाचक शब्द (Question word) की अंग्रेजी लिखें 
    2. इसके बाद कर्ता (Subject) के अनुसार Do / Does का प्रयोग करें।
    2. यदि कर्ता एक वचन जैसे - He, She, It आदि हो तो ऐसे Subject के साथ does का प्रयोग करें।
    3. यदि कर्ता बहुवचन जैसे - I, We, You, They आदि हो तो ऐसे Subject के साथ do का प्रयोग करें।
    4. 
    इसके बाद कर्ता(Subject) लिखें।
    5. इसके बाद verb की first form लिखें।
    6. इसके बाद कर्म (Object) लिखें।
    7. इसके बाद अगर वाक्य में अगर कोई और शब्द हो तो उसकी अँग्रेज़ी लिखें।

    Examples:

    1.वह पिता के साथ बाजार क्यों जाती है ?
    Why does she go to the market with her father?

    2.राम की परीक्ष कब प्रारम्भ होती है ?
    When does begin Ram’s Examination?

    3.तुम ट्रैन से क्यों जाती हो?
    Why do you go by train?

    4.सपना सुबह अख़बार क्यों पढ़ती है?
    Why does Sapna read a Newspaper in the morning?

    5.राम अमरीका में क्यों रहता है?
    Why does Ram live in America?

    6.वह कहाँ जाता है?
    Where does he go?

    7. आपका बच्चा कोन-सी क्लास में पढता है?
    In which class does your child study?

    8. मुंबई में आप कितने लोग रहते हो?
    How many people do you live with in Mumbai?

    9. आप किस शहर में नौकरी करते हो ?
    In which city do you work?

    10. आप शाम में अक्सर क्या खाना पसंद करते हो ?
    What do you like to tighten often in the evening?


    4. Interrogative Negative Sentence

    पहिचान: Present Indefinite Tense के ऐसे Sentences जिनसे वाक्य से प्रश्नवाचक भाव के साथ - साथ नकारात्मक भाव भी निकलता है, तो ऐसे Sentences को Present Indefinite Tense का Interrogative Negative Sentences कहा जाता है। 

    Rule: Present Indefinite Tense के Interrogative Negative Sentences को हिंदी से अंग्रेजी में ट्रांसलेट करने के लिए Present Indefinite Tense के Interrogative Sentences तथा Negative Sentences के नियम का पालन करें। Present Indefinite Tense के Interrogative Negative Sentences को सही ढंग से समझने के लिए निम्नलिखित Examples पर ध्यान दें। 

    Examples:

    1. क्या आप विद्यालय में नहीं पढ़ते हो ?
    Don't you study in school?

    2. क्या वे रोज बाजार नहीं जाते हैं ?
    Do they not go to the market every day?

    3. क्या उसका भाई अपनी दुकान में मिठाई नहीं बेचता है ?
    Does his brother not sell sweets in his shop?

    4. क्या बच्चे सुबह नहीं उठते हैं ?
    Do children not wake up in the morning?

    5. क्या साइना मैदान में नहीं खेलती है ?
    Does Saina not play in the field?

    6. तुम यहाँ रोज क्यों  नहीं आते हो ?
    Why do you not come here every day?

    7. बिल्ली कुत्ते के पीछे क्यों नहीं दौड़ती है?
    Why does a cat not run after a dog?

    8. आप सुबह नाश्ता क्यों नहीं करते हो ?
    Why do you not have breakfast in the morning?

    9. पिता जी कोन सी सब्जी नहीं खाते हैं ?
    Which vegetable does father not eat? 

    10. तुम मार्किट किसके साथ नहीं जाते हो ?
    With whom do you not go to the market?


    5. Universal Truth पर आधारित वाक्य:

    पहिचानऐसे वाक्य जो हमेशा से सत्य और मान्य पर आधारित हो, ऐसे वाक्यों में अक्सर हमेशा से होने वाली किसी  प्राकृतिक घटना आदि के बारे में जिक्र किया जाता है।

    ऐसे वाक्य Present Indefinite Tense के Universal Truth (सार्वभौमिक सत्‍य) पर आधारित वाक्य कहे जाते हैं।

    Examples:

    1. पृथ्वी सूर्य के चारों ओर घूमती है
    The Earth revolves around the Sun.
    2. दो और दो चार होते हैं
    Two and two make four.
    3. कुत्ते अजनबी पर भोंकते हैं
    Dogs bark at strangers.
    4. सूर्य पूर्व दिशा में निकलता है
    The sun rises in the east.
    5. आसमान नीला दिखाई देता है
    The sky looks blue.



    Exercise:

    Present Indefinite Tense Exercise in Hindi / Simple Present - Hindi to English Translations Exercise [Practice]

    Upar Humne Present Indefinite Ke Hindi Se Angreji Banane Ke Rule Aur Niyam Ke Sath Me Present Indefinite Tense Sentences in Hindi Ko Samjhaya Hai. Tatha Ummid Hai Ki Aapko Present Indefinite Tense Ke Affirmative Sentence Negative Sentence Interrogative Sentence Ke Sabhi Sentence Acche Se Samajh Mein Aagaye Honge. Isliye Humne Aapke Liye Present Indefinite Tense Exercise in Hindi Lekar Aaya Hun Jisse Aap Yah Jaan Sakte Hain Ki Aapko Present Indefinite Tense Kita Samajh Me Aaya Hai Aur Aapko Is Achhe Se Samajhne Mein Kitni Aor Exercise Karni Hai.


    Yahan Per Hindi Se English Translation Ki Present Indefinite Tense Exercise in Hindi De Raha Hun. Aap In Udaharan Ko Hindi Se Angreji Banane Ka Adhik Se Adhik Abhyas Karen. Aur Jis Sentence Ko Banane Me Problem Ho Aor  Samajh Mein Nahin A Raha Usko Comment Box Mein Likh Kar Mujhe Bataen Main Aapko Bahut Hi Jaldi Reply Karne Ki Koshish Karunga.


    Present Indefinite Tense Exercise in Hindi

    Affirmative Sentence Exercise

    1. यह आदमी बहुत ही ईमानदार दिखता है
    2. तुम बाग में रोज अमरूद तोड़ने जाते हो
    3. तुम टीवी पर मैच देखते हो
    4. श्याम दिन भर मोबाइल पर गेम खेलता है
    5. वह रोजाना बाजार साइकिल से जाता है
    6. मैं अपना नाम उर्दू में लिखता हूं
    7. उसको पंजाबी पढ़ना आती है

    Negative Sentence Exercise 

    1. सपना अपना काम समय पर नहीं करती है
    2. वैभव अपना समय बर्बाद नहीं करता है
    3. उसके पॉकेट में पैसे नहीं रहते हैं
    4. रोहन ट्यूशन पढ़ने नहीं जाता है
    5. राम बाजार नहीं जाता है
    6. शीला की माता दिल्ली में नहीं रहती है
    7. उसके पास इस समय पैसे नहीं रहते हैं
    8. मोहन अपनी गाड़ी नहीं चलाता है
    9. हम अब किराए पर नहीं रहते हैं

    Interrogative Sentences Exercise[Type-1]

    1. क्या वह घर में खाता है?
    2. क्या वह स्टेशन पर सोता है?
    3. क्या वह पढ़ने शहर में जाता है?
    4. क्या वह मैच देखने रचना के घर जाता है?
    5. क्या वह चाय पीने बाजार जाता है?

    Interrogative Sentences Exercise[Type-2]

    1. राम सुबह कितने बजे उठता है?
    2. यह किताब कितनी कीमती है?
    3. तुम कितने बजे स्कूल जाते हो?
    4. वह अपना पाठ कब याद करता है?
    5. तुम सुबह में भोजन क्यों करते हो?
    6. राम के पिता क्या काम करते हैं?
    7. उसकी मौसी कहां रहती है?
    8. वह इतनी अधिक मिठाई क्यों खाता है?
    9. काले अंगूर का स्वाद कैसा होता है?
    10. वह ज्यादा देर तक क्यों सोता है होता है?

    Solution: Present Indefinite Tense Exercise in Hindi

    Solution: Affirmative Sentence Exercise

    1. This man looks very honest.
    2. You go to the garden every day to pluck the guava.
    3. You watch the match on tv.
    4. Shyam plays games on mobile throughout the day.
    5. He goes to the market by bicycle every day.
    6. I write my name in Urdu.
    7. He knows how to read Punjabi.

    Solution: Negative Sentence Exercise

    1. Sapna does not do her work on time.
    2. Vaibhav does not waste his time.
    3. There is no money in his pocket.
    4. Rohan does not go to tuition for study.
    5. Ram does not go to the market.
    6. Sheila's mother does not live in Delhi.
    7. He does not have money at this time.
    8. Mohan does not drive his car.
    9. We do not live on rent now.

    Solution: Interrogative Sentences Exercise [Type-1]

    1. Does he eat at home?
    2. Does he sleep at the station?
    3. Does he go to the city to study?
    4. Does he go to Rachna's house to watch the match?
    5. Does he go to the market to drink tea?

    Solution: Interrogative Sentences Exercise [Type-2]

    1. What time does Ram get up in the morning?
    2. How valuable is this book?
    3. What time do you go to school
    4. When does he learn his lesson?
    5. Why do you eat in the morning?
    6. What work does Ram's father do?
    7. Where does her aunt live
    8. Why does he eat sweets so much?
    9. How does the black grape taste like?
    10. Why does he sleep longer?

    Present Indefinite Tense in Hindi FAQ

    Present Indefinite Tense की परिभाषा क्या है?

    जब किसी प्रेजेंट टेन्स के वाक्यों में यह निश्चित ना हो कि कोई क्रिया (कार्य) हो रही है या पूरी तरह से संपन्न हो गयी है तो ऐसे टेन्स को वह present indefinite tense (वर्तमान अनिश्चित काल) कहते हैं। 

    Present Indefinite Tense कितने प्रकार के होते हैं?

    Present Indefinite Tense 4 प्रकार के होते हैं?
    1. Positive या Affirmative Sentences (सकारात्मक वाक्य) 
    2. Negative Sentences (नकरात्मक वाक्य)
    3. Interrogative Sentences (प्रश्नवाचक वाक्य)
    4. Interrogative Negative Sentences (प्रश्नवाचक नकरात्मक वाक्य)


    Present Indefinite Tense में कौन-सी सहायक क्रिया का प्रयोग होता है?

    Present Indefinite Tense के Affirmative Sentences (सकारात्मक वाक्य) में Verb (V1) सहायक क्रिया के रूप में प्रयोग होता है जबकि Negative & Interrogative Sentences में Do और Does Helping Verb का प्रयोग होता है। 

    वर्तमान अनिश्चित काल किस टेन्स को कहते है?

    Present Indefinite (वर्तमान काल) के पहले प्रकार को वर्तमान अनिश्चित काल कहा जाता है। 

    यह भी पढ़ें: 


    उम्मीद करता हूं कि Present Indefinite Tense Sentences in Hindi को English में बनाने के नियम(Rules) व उदाहरण(Examples) के साथ सीख गए होंगे। Present Indefinite Tense in Hindi के Sentences की पहचान करना तथा Present Indefinite Tense के सकारात्मक, नकारात्मक तथा प्रश्नवाचक वाक्य (Sentences) के लिए Rule का उपयोग करते हुए हिंदी से अंग्रेजी बनाना आपको अच्छे से समझ में आ गया होगा। अगले टॉपिक्स में हम Present Continuous Tense के Hindi वाक्यों की पहचान करना तथा Present Continuous Tense के Hindi वाक्यों की हिंदी से अंग्रेजी बनाने के नियम उदाहरण व अभ्यास(Exercise) का पूरी तरह से डिटेल में एक्सप्लेन करने की कोशिश करूंगा जिससे आपको Hindi वाक्यों का हिंदी से इंग्लिश में ट्रांसलेट करना आसानी से सीख सकेंगे।

    अगर आपको Present Indefinite Tense in Hindi अभी भी समझ में नहीं आया है। आप Present Indefinite Tense का video  चाहते हैं तो Coment Box में Yes लिखकर बताएं। अगर कमेंट ज्यादा आये तो हम जल्दी ही प्रेजेंट इंडेफिनिट टेंस का हिंदी में video बनाकर इस पोस्ट को अपडेट करेंगे।

    अगर आप  इंग्लिश बोलना चाहते हैं वो भी बिना डरे, बिना किसी हिचकिचाहट तथा बिना किसी गलती केइसके लिए सबसे जरूरी होता है कि आपको English Grammar की पूरी जानकारी होनी चाहिए हिंदी से अंग्रेजी बनाने के लिए आपको छोटे-छोटे वाक्यों का हिंदी से अंग्रेजी में अनुवाद करना आना चाहिए। इसके लिए Hindi se English Translation Seekhna बहुत जरुरी है। अगर आपको English Grammar नहीं आती तो शायद ही आप अच्छी इंग्लिश बोल सकें। अतः आपको हर हाल में English Grammar  में  Hindi to English Translation की पूरी नॉलेज होना अति आवश्यक है। अतः इस पोस्ट को पढ़ने के बाद English Grammar को जरूर पढ़ें
      

    यह भी पढ़ें:




    यह भी पढ़ें:

    ... Please Share This...

    Related Links -
    पढ़ें: टॉपर्स नोट्स / स्टडी मटेरियल-

    26 comments:

    1. i and we ke saath s, es kab se lagne laga?

      ReplyDelete
      Replies
      1. MY FRIEND PAHLE HI MENTION KAR DIYA HAI KI I&WE KE SATH E&ES NO USE PAD TO LIYA KRO

        Delete
      2. @Arjun
        Maine pehle hi correction kar diya hai. Please Check Again.

        Delete
    2. एरर को पॉइंट आउट करने के लिए आपका बहुत - बहुत धन्यवाद

      ReplyDelete
    3. Tum roz bhagh me amruud tidne hate ho
      Meaning

      ReplyDelete
      Replies
      1. तुम बाग में रोज फूल तोड़ने जाते हो।
        You go to the garden every day to pluck the guava.

        Delete
    4. You go to garden to pluck the guava everyday.

      ReplyDelete
    5. Replies
      1. माली पौधों को पानी देना देता है।
        The gardener waters the plant

        Delete
      2. The gardener's waters the plant

        Delete
    6. Uske pocket m koi paise nhi rehte

      ReplyDelete
    7. Mujhe tense ki pahchan krne me dikkat hoti hai sir,, please help me🙏🙏🙏🙏🙏 apka bahut bahut dhanyavaad sir

      ReplyDelete
      Replies
      1. aapko tense ki pahchan krne me kya samajh me nahi aata hai

        Delete
      2. Sir mujhu nahi samajh a Raha hai

        Delete
    8. Ram kitne baje subha uthta hai

      ReplyDelete
    9. Ram subha kis samay uthta hai?

      ReplyDelete
      Replies
      1. दोनों हिंदी वाक्य का अर्थ सामान है इसलिए दोनों की अंग्रेजी एक ही बनेगी।

        Ram kitne baje subha uthta hai?
        What time does Ram get up in the morning?

        Ram subha kis samay uthta hai?
        What time does Ram get up in the morning?

        Delete
    10. Aapne interrogative negative and double interrogative sentences ke baare me nhi bataya...🥺🥺

      ReplyDelete
      Replies
      1. Ham Jaldi hi Interrogative Negative Sentences ke bare men Article men Update karenge

        Delete
    11. please write correct..we follow you
      9. तुम अब उसके घर जाती हो ।
      You go to her house now.

      ReplyDelete
    12. Kafan ko English mein kya bolte hai

      ReplyDelete
    13. Sir mujhe hindi ke kuch eord ki English ni pta h to tense bnane me dikhkat aati h plz help me sir 🥺

      ReplyDelete
    14. THANK YOU SIR KEEP IT UP AND HE HAPPY KEEP SMILING ALWAYS

      GOD BLESS YOU

      ReplyDelete
      Replies
      1. Thank You, Please share with your friends

        Delete