मैथ्स के चैप्टर - संख्या पद्धति एक बहुत उपयोगी टॉपिक है पिछली पोस्ट में हमने संख्याओं के प्रकार, भाज्य तथा अभाज्य संख्या , परिमेय संख्या आदि के बारे में पोस्ट दिया था आज हम संख्या पद्धति के उपयोगी प्रश्न को शार्ट ट्रिक से कैसे हल करते है? यह पढ़ेंगे - संख्या पद्धति कि प्रत्योगी परीक्षाओं जैसे - SSC CGL, IBPS, RRB, CAT, Railway, UPSC , भारत के केंद्रीय एक्साम्स और राज्य स्तरीय परीक्षाओं में अक्सर पूछे जाते है। इसलिये हम यहाँ संख्या पद्धति के अधिकतर पूछे जाने वाले 30 सवाल दे रहे है। यह संख्या पद्धति के सवाल आपको परीक्षाओं काफी मदद करेंगे।
Also Read:
प्रश्न (1). दो अंको की संख्या के अंकों का योग 7 है । जब अंकों के स्थान को पलट दिया जाता है । तो मूल संख्या परिणामी से 27 अधिक हो जाती है । संख्या ज्ञात करो ?
A. 16
B. 43
C. 25
Solution / Correct Answer : D
माना दहाई का अंक x है, और इकाई का अंक y है।
संख्या =10 x + y
अंको का स्थान पलटने पर प्राप्त संख्या =10y + x
प्रश्नानुसार ,
10x +y (10y + x) = 27
9x - 9y = 27
x - y = 3 -------(1)
प्रश्न में दिया है कि
अंको का योग 7 है -
इसलिए x + y = 7 -------(2)
हल करने पर x = 5 , y = 2
इसलिए संख्या = 10 x + y
=10 * 5 + 2
=52
शार्ट ट्रिक्स - इस प्रकर के प्रश्न को हल करने ले लिए दिए गए विकल्प को भी जांच सकते हैं।
प्रश्न (2). किसी संख्या के 3/7 के एक चौथाई का 2/3 अगर 15 है । तो संख्या का आधा क्या होगा ?
A. 96
B. 105
C. 196
Solution / Correct Answer : B
शार्ट ट्रिक -
मान लेते है कि मूल संख्या x है।
इसलिए प्रश्न के अनुसार
x(3/7)(1/4)(2/3)=15
हल करने पर x = 105
A. 36
B. 38
C. 40
Solution / Correct Answer : B
मान लेते है कि पहली सम संख्या x है।
इसलिए दूसरी सम संख्या x + 2 और तीसरी सम संख्या x + 4 होंगी
प्रश्नानुसार
x+x+2+x+4 =114
x=36
इसलिए बीच वाली संख्या = x + 2
=36+2
=38
प्रश्न (4). यदि किसी संख्या तथा इसके वर्ग का योग 182 है । तो वह संख्या क्या होगी ?
A. -14
B. -15
C. 14
Solution / Correct Answer : A
प्रश्नानुसार
x + x2
= 182
हल करने पर x = 13, -14
अतः अभीष्ट संख्या -14 होगी




